फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 17 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 17-Dec-2024

MP News: स्कूलों का बस शुल्क अब वार्षिक फीस का हिस्सा, 15% से अधिक फीस बढ़ाने पर जिला समिति की अनुमति जरूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों के लिए फीस वृद्धि पर नई नियमावली जारी की है, जिससे स्कूलों और अभिभावकों दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है। नए नियमों के तहत, 25,000 रुपये तक वार्षिक फीस लेने वाले स्कूल अब फीस नियंत्रण अधिनियम के दायरे में नहीं होंगे। और पढ़ें

11:04 PM, 17-Dec-2024

जन विश्वास विधेयक पारित: जनता को राहत मिलेगी, कोर्ट के मामलों में कमी आएगी, दीवार पर पर्चे चिपकाने पर जुर्माना

राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश जन विश्वास संशोधन विधेयक पेश किया, जिसे चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मध्य प्रदेश निजी विद्यालय संशोधन विधेयक पेश किया, जबकि पर्यटन मंत्री धमेंद्र लोधी ने मां शारदा देवी मंदिर मैहर संशोधन विधेयक पेश किया, जिसे भी पारित कर दिया गया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मध्य प्रदेश विवि विधि संशोधन विधेयक सदन में प्रस्तुत किया। उसे भी मंजूरी दे दी गई।  और पढ़ें

10:54 PM, 17-Dec-2024

Shivpuri: नदी जोड़ो परियोजना के तहत दो लाख 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों में खुशी

नदी जोड़ो परियोजना के तहत शिवपुरी जिले के दो लाख 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। नदी जोड़ो परियोजना को लेकर किसानों ने खुशी जताई। और पढ़ें

विज्ञापन
10:24 PM, 17-Dec-2024

Khandwa News: मंदिर को हटाने लेटते हुए सीने पर संविधान की किताब रख जनसुनवाई में पहुंचा किसान, एडीएम बोले...

Khandwa farmer reached publichearing to remove temple while lying down keeping constitution book on his chest और पढ़ें

10:16 PM, 17-Dec-2024

MP High Court: प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामले में 45 दिन के भीतर निर्णय लें, पढ़ें हाईकोर्ट की कई बड़ी खबरें

प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामले में 45 दिन के भीतर निर्णय लें। हाईकोर्ट ने निर्देश के साथ याचिका का निराकरण किया। हाईकोर्ट से संबंधित कई बड़ी खबरें एक साथ पढ़ें। और पढ़ें

विज्ञापन
10:03 PM, 17-Dec-2024

Chhatarpur: उलाहना देने पर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा, इलाज के लिए जाते वक्त किसान की मौत, पुत्र-पत्नी घायल

घायल हुए किसान की इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय मौत हो गई है। जबकि उसके पुत्र और पत्नी का इलाज अभी जारी है। चंदला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू की है। और पढ़ें

09:57 PM, 17-Dec-2024

MP News: गोपाल भार्गव के सवाल पर सीएम का जवाब- इंटेंट टू इंवेस्ट की कोई समयावधि निर्धारित नहीं

प्रदेश में जिलवार कुपोषित बच्चों की जानकारी को लेकर भाजपा विधायक मोहन सिंह ठाकुर के जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने जानकारी दी कि प्रदेश में पांच लाख 41 हजार बच्चे अंडरवेट हैं। वहीं, प्रदेश में पिछले चार वर्षों के दौरान महिलाओं और बच्चियों के गायब चिंता जनक है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में 1 लाख 28 हजार 778 से ज्यादा महिलाएं और बच्चियां लापता हुईं।  और पढ़ें

09:56 PM, 17-Dec-2024

Sehore: सज्जन सिंह वर्मा ने गुल्लक टीम के बच्चों को दी पांच लाख की गुल्लक, पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने मनोज परमार के बच्चों को पांच लाख रुपये से भरी गुल्लक दी। साथ ही कांग्रेस ने परमार के बच्चों से आगे का खर्च उठाने का भी वादा किया है। और पढ़ें

09:47 PM, 17-Dec-2024

Indore News: अब कम होगी ठंड, एक सप्ताह के बाद फिर से दिखेंगे तेवर

Indore Weather: इंदौर में इस सप्ताह ठंड कम रहने का अनुमान है। बादल भी छा सकते हैं। बादलों की वजह से रात में भी पारा उछल सकता है।
  और पढ़ें

09:44 PM, 17-Dec-2024

MP High Court: मध्यप्रदेश के 27 वकील बने सीनियर एडवोकेट, हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना

आज यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी करते हुए 27 एडवोकेट्स को सीनियर एडवोकेट बनाया है। ओबीसी आरक्षण पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे जबलपुर के दो प्रमुख अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट बनाया गया है। और पढ़ें

09:38 PM, 17-Dec-2024

Indore News: मप्र का ब्रांड एंबेसडर है इंदौर, एनआरआई इसे नई वैश्विक पहचान देंगे- सीएम मोहन यादव

Indore News: एनआरआई समिट के दूसरे दिन कई आयोजन हुए, दुनियाभर से आए एनआरआई ने इंदौर को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। 
  और पढ़ें

09:32 PM, 17-Dec-2024

Shahdol News: खेत में लगी फसल काट ले गए बदमाश, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

एक किसान की खेत में खड़ी फसल को रात के अंधेरे में बदमाश काटकर अपने साथ लेकर चले गए। यह मामला सीधी थाना क्षेत्र का है। जांच उपरांत पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। और पढ़ें

09:27 PM, 17-Dec-2024

Khandwa: काले और सफेद सांडों की बीच सड़क पर हुई जोर आजमाइश, सांडों के मचाए इस तांडव का नतीजा रहा टाई

Khandwa test of power between black and white bulls on road result of this havoc created by bulls was a tie और पढ़ें

09:20 PM, 17-Dec-2024

Sagar News: रविवार को मिली थी युवक की सिर कुचली लाश, हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में रविवार को एक युवक की हत्या कर उसका सिर कुचला गया था। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

09:14 PM, 17-Dec-2024

Rajgarh: कड़कड़ाती ठंड से स्कूली बच्चों को सुरक्षित रखने महिला शिक्षिका की अनोखी पहल, बच्चों के खिले चेहरे

Rajgarh unique initiative by female teacher to protect school children from biting cold children faces lit up और पढ़ें

08:44 PM, 17-Dec-2024

देख लो सरकार: DM दफ्तर में अर्जियों की कॉपी लेकर जमीन पर लोटते हुए पहुंचा व्यक्ति, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

मंदसौर जिले में मल्हारगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अर्जियों की कॉपी लेकर कलेक्टर कार्यालय रेंगता हुआ पहुंचा। इस व्यक्ति का नाम ज्ञानेश प्रजापति बताया गया है। और पढ़ें

08:43 PM, 17-Dec-2024

Mp weather: मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी, प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज

 पिछली रात सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा यहां का न्यूनतम तापमान 1.9 दर्ज किया गया। जबकि  भोपाल के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। और पढ़ें

08:34 PM, 17-Dec-2024

MP News: मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसरों की हवाई यात्राओं पर 32 करोड़ खर्च, पांच कंपनियों को करोड़ों का भुगतान

मुख्यमंत्री ने जवाब में बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक कुल 666 हवाई यात्राएं की गईं, जिनमें से 428 यात्राएं निजी विमानों और हेलीकॉप्टरों से और 238 यात्राएं शासकीय विमानों और हेलीकॉप्टरों से की गईं। इस पर 32 करोड़ 85 लाख 2 हजार 90 रुपये खर्च किए गए। सभी यात्राएं शासकीय प्रयोजन से की गई हैं।  और पढ़ें

08:23 PM, 17-Dec-2024

MP News: पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना छह साल में जमीन पर उतरेगी, क्रियान्वयन एजेंसियों का चयन

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश भाग्यशाली है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा "केन-बेतवा" लिंक परियोजना की भी सौगात इसी महीने मध्य प्रदेश को मिलने वाली है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जयपुर में मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों राज्यों के बीच एमओयू हुआ। 
  और पढ़ें

08:17 PM, 17-Dec-2024

Bhopal: हमीदिया के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी परेशानी, बोले- 3 महीने से नहीं मिली सैलरी

हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से सैलरी नहीं मिली है। इसके चलते स्टॉफ ने मंगलवार सुबह से हड़ताल कर दी है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई। डीन ने उन्हें 2 दिन के भीतर सैलरी देने का वादा किया तब जाकर कम पर वापस आए। 
  और पढ़ें

08:17 PM, 17-Dec-2024

Tikamgarh News: ग्राम पंचायत सचिव छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

मध्यप्रदेश के सागर जिले में सागर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने कार्रवाई के दौरान टीकमगढ़ जिले में ग्राम पंचायत सचिव को छह हजाह रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:14 PM, 17-Dec-2024

Bhopal: भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्टार, कमेटी की बैठक में पहुंचने पर संदेह

भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार के नर्सिंग कॉलेज की जांच कमेटी की बैठक में शामिल होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। NSUI के रवि परमार ने कहा है कि कमेटी के सदस्यों पर FIR करने के लिए वे हाई कोर्ट जाएंगे। और पढ़ें

08:08 PM, 17-Dec-2024

Bhopal: अर्थी लेकर विधानसभा घेरने पहुंचे सपा के कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प,कई नेता गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले थे, पुलिस ने रास्ते में रोककर उन्हें हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता सरकार की अर्थी लेकर पहुंचे थे और एक कार्यकर्ता अपने शरीर को जंजीरों से जकड़े हुए थे। और पढ़ें

08:04 PM, 17-Dec-2024

Indore News: कांग्रेस नेता गोलू के घर से मिले डेढ़ करोड़ रुपए, क्रिकेट के सट्टे के कनेक्शन तलाश रही ईडी

Indore News: ईडी ने घर से लैपटॉप, मोबाइल और कई संदिग्ध दस्तावेज जप्त किए। दुबई में संपत्ति खरीदने के बाद से रडार पर थे गोलू। 
  और पढ़ें

07:55 PM, 17-Dec-2024

MLA Arif Masood: आरिफ मसूद विधायक रहेंगे या नहीं...तीन जनवरी को फैसला, जानें पूरा मामला

भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनावी हलफनामे में लोन की जानकारी छुपाने के मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने माना कि लोन के दस्तावेज सही हैं। मसूद ने लोन के दस्तावेज फर्जी होने की दलील दी थी। और पढ़ें

07:37 PM, 17-Dec-2024

Ujjain News:162 लिखकर क्यों खुश हो रही है उज्जैन पुलिस, अपराध से क्या है कनेक्शन ? जानिए

एक माह की मेहनत के बाद उज्जैन पुलिस 162 नंबर पुलिस लाइन में लिख पाई। इस नंबर को लिखकर पुलिस बहुत खुश है। दरअसल ये नंबर वाहनों को खड़े करके लिखा गया है। ये वो वाहन हैं जो शहर से चोरी हुए थे। इनको पुलिस ने जब्त किया है। 18 आरोपियों को पकड़ा भी है।
  और पढ़ें

07:32 PM, 17-Dec-2024

MP News: पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना के त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर, सीहोर के 110 गांव लाभांवित

प्रधानमंत्री सहित मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना के त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर हुए। नदी जोड़ो अभियान से पूरा पश्चिमी मध्यप्रदेश लाभांवित होगी। और पढ़ें

07:24 PM, 17-Dec-2024

Banda: पन्ना टाइगर में नया मेहमान, ''अनंती'' ने जन्मा बच्चा, अब हाथियों का कुनबा 20 हुआ

Banda News: पन्ना टाइगर में नया मेहमान आया। हथिनी अनंती ने बच्चे को जन्म दिया। रिजर्व टाइगर पार्क में अब हाथियों का कुनबा 20 हुआ। और पढ़ें

07:16 PM, 17-Dec-2024

MP: दूसरे दिन विधानसभा में कटोरा लेकर पहुंचे कांग्रेस MLA, वित्त मंत्री ने पटल पर रखा 22460 करोड़ का पूरक बजट

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए कर्ज को मुद्दा बनाया और तमाम विधायक अपने हाथ में कटोरा लेकर गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि मध्य प्रदेश में लगातार कर्ज बढ़ रहा है। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्ज ले रहे है। पूरा प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है। और पढ़ें

07:12 PM, 17-Dec-2024

MP News: सतना की बेटी की हर कोई कर रहा तारीफ, पिता की जान बचाने के लिए बेटी ने किया ऐसा काम

पुरुष प्रधान समाज में कभी-कभी हमें कुछ ऐसी कहानियां सुनने को मिलती हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बेटी ने अपने पिता को लिवर का 60 प्रतिशत दान कर दिया। और पढ़ें

06:49 PM, 17-Dec-2024

Indore News: प्रियंका के हैंडबैग पर बोले विजयवर्गीय- हिंदुओं और ईसाइयों की वकालत का नाटक

Indore News: संसद में दो दिन तक लगातार प्रियंका अलग अलग तरह के बैग लेकर पहुंचीं। पहले दिन बैग पर फिलिस्तीन लिखा था दूसरे दिन बांग्लादेश में हिंदुओं और ईसाइयों की रक्षा की बात थी।
  और पढ़ें

06:43 PM, 17-Dec-2024

MP News: मैहर में लोकायुक्त की दो बड़ी कार्रवाई, एक जगह जेई तो दूसरी जगह आरआई हुआ गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस ने मैहर में दो जगहों पर कार्रवाई की। लोकायुक्त ने एक जगह जेई तो दूसरी जगह आरआई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। और पढ़ें

06:30 PM, 17-Dec-2024

MP News: ग्वालियर पहुंचे सीएम मोहन यादव, प्रद्युमन सिंह तोमर के बड़े भाई के निधन पर जताया शोक

सीएम डॉ. मोहन यादव मंगलवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के घर पहुंचे। तोमर के बड़े भाई के निधन पर मोहन यादव ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। और पढ़ें

06:29 PM, 17-Dec-2024

Bhopal: भोपाल रेलवे स्टेशन में महिलाओं के लिए लगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, 5 का सिक्का डालकर ले सकेंगी एक पैड

महिला यात्रियों की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए,भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 6 सामान्य यात्री प्रतीक्षालय में 25 पैड की क्षमता वाली सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई है। महिलाएं मशीन में 5 का सिक्का डाल कर पैड प्राप्त कर सकती है।  और पढ़ें

06:25 PM, 17-Dec-2024

MP News: पन्ना की धरती ने फिर चमकाई किसान की किस्मत, खुदाई में मिले 17 कैरेट 11 सेंट का हीरा

मध्यप्रदेश में पन्ना जिले की धरती ने एक बार फिर अपने खजाने से बड़ा तोहफा दिया है। यहां रहने वाले प्रकाश कुशवाहा नाम के किसान को खुदाई के दौरान बेशकीमती हीरा मिला है। हीरे की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। और पढ़ें

06:13 PM, 17-Dec-2024

Umaria News: जिला मुख्यालय के समीप दिनदहाड़े हुई लूट, सोने के आभूषण लेकर फरार हुए बदमाश

बुजुर्ग महिला द्वारा चिल्लाने पर भी कोई घरों से नहीं निकला, तब तक आरोपी भागने में कामयाब हो गए। महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। और पढ़ें

05:49 PM, 17-Dec-2024

देश में पहली बारः भीख देने पर होगी एफआईआर, प्रशासन ने लागू की धारा 144

Indore News: भिक्षावृत्ति के खिलाफ कलेक्टर ने 7 दलों का किया गठन, भीख लेने और देने के 30 हॉट स्पॉट किए चिह्नित, प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद अभी भी जारी है भिक्षावृत्ति
  और पढ़ें

05:20 PM, 17-Dec-2024

Shahdol News: ससुराल आए युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, शराब पीने का था आदी

थाना प्रभारी पपौंध बृजेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ससुराल के घर में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी है। और पढ़ें

04:55 PM, 17-Dec-2024

Sidhi News: रहस्यमयी रोशनी से दहशत, चार घंटे तक नहर के पानी में जलती और बुझती दिखी लाइट

Sidhi Panic due to mysterious light was seen burning and extinguishing in canal water for four hours और पढ़ें

04:20 PM, 17-Dec-2024

MP News: मंगेतर को वीडियो कॉल कर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड को लेकर सामने आई ये बात

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने मंगेतर को वीडियो कॉल किया और फिर गले में फंदा डाल लिया। और पढ़ें

03:51 PM, 17-Dec-2024

64 Yogini Temple: मध्यप्रदेश का 64 योगिनी मंदिर...यहां से मिला था पुराने संसद भवन की डिजाइन का आइडिया

कहा जाता है कि देश के पुराने संसद भवन का आइडिया ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस को 64 योगिनी मंदिर देखने से मिला। वे अपने एक सहयोगी के साथ आए थे और मंदिर की बनावट से प्रेरित हुए थे। और पढ़ें

03:38 PM, 17-Dec-2024

MP News: हज में दिखेगा महिला सशक्तिकरण, बिना मेहरम जाएंगी प्रदेश की 34 महिलाएं, जानें क्या है खबर

इस साल हजयात्रा पर बिना मेहरम (बिना पुरुष साथी के) हज पर जाने वाली महिलाओं में मप्र की 34 महिलाएं भी शामिल रहेंगी। और पढ़ें

03:33 PM, 17-Dec-2024

सिंहस्थ 2028: इस पर्व से श्रद्धालु लेकर जाएंगे विरासत की विशेष यादें, जानें पुरातत्व विभाग क्या कर रहा तैयारी

सिंहस्थ 2028 पर्व से श्रद्धालु विरासत की विशेष यादें लेकर जाएंगे। पुरातत्व विभाग इसके लिए विशेष तैयारी कर रहा है। और पढ़ें

03:24 PM, 17-Dec-2024

Umariya News: टायर खोल रहा था ड्राइवर अचानक आ गया एक बाघ, फिर क्या हुआ जानिए

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये बाघ अब नेशनल पार्क के आस-पास से गुजर रही सड़कों पर भी दिख जाते हैं। ऐसा एक किस्सा हुआ जब ट्रक का ड्राइवर टायर बदल रहा था। तब उसके सामने बाघ आ गया। और पढ़ें

03:09 PM, 17-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 17 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Damoh News: जबलपुर नाका इलाके में संचालित इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में सोमवार की रात बाइक चार्ज करते समय शोरूम में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग को बुझाया गया। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें