फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 8 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:08 PM, 08-Dec-2024

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में किया राजाधिराज लव लाइफ लीला के म्यूजिकल एल्बम को जारी

सीएम यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण विराट व्यक्तित्व के धनी थे। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। और पढ़ें

11:05 PM, 08-Dec-2024

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: मनोज मुंतशिर बोले- हम मांग लेते हैं तो हिंसक और छोड़ दें तो सज्जन... ऐसा क्यों?

कालिदास संस्कृत अकादमी में रविवार से पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियाँ शुरू हुईं। पहले दिन गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने गीता संवाद किया और इसके बाद श्रीकृष्ण-गुरु सांदीपनि के आख्यान पर आधारित महानाट्य "गुरु दक्षिणा" का मंचन हुआ। और पढ़ें

10:48 PM, 08-Dec-2024

Sagar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद हूटर बजाकर भाग निकला

सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार हेम उर्फ पप्पू मिश्रा (50 वर्ष) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और स्कॉर्पियो की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:41 PM, 08-Dec-2024

Ujjain: महामंडलेश्वर पुरी धर्मसभा में बोले- चर्च-मस्जिद-गुरुद्वारे सरकार के नियंत्रण में नहीं तो मंदिर क्यों?

प्रयागराज में आयोजित धर्मसभा में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने हिंदू मंदिरों के सरकारी नियंत्रण के खिलाफ बात की। उन्होंने सनातन बोर्ड के गठन की घोषणा की, जो मठ-मंदिरों के संरक्षण का कार्य करेगा और उन्हें सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराएगा। महाकुंभ 2025 के दौरान धर्म संसद और महामृत्युंजय महायज्ञ जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होंगे।  और पढ़ें

10:33 PM, 08-Dec-2024

Sagar: सागर विवि के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर को मिले भारत रत्न, सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

सागर सांसद श्रीमती लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलकर डॉ. सर हरिसिंह गौर को मरणोपरांत 'भारत रत्न' देने की मांग की। डॉ. गौर सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने अपनी संपत्ति दान कर बुंदेलखंड और सागर क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा दिया, ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:33 PM, 08-Dec-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव का एलान- शाजापुर में मेडिकल कॉलेज और शुजालपुर में आयुर्वेद कॉलेज खुलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रचना पाठ में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन एक आदर्श साहित्यकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता थे। उनके ही कारण शाजापुर में रेलवे लाइन आई। मैं उनकी दृढ़  इच्छा शक्ति और रचनाधर्मिता को नमन करता हूं। और पढ़ें

10:15 PM, 08-Dec-2024

MP News: सिंधिया को लेकर बयानबाजी पर वीडी शर्मा की भाजपा नेताओं को नसीहत, बोले- कांग्रेस कर रही भ्रामक प्रचार

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नेताओं को नसीहत दी है। वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कांग्रेस की ध्यान भटकाने वाली आधारहीन और तथ्यहीन विषयों पर प्रतिक्रिया और टिप्पणी से बचें।  और पढ़ें

10:11 PM, 08-Dec-2024

Impact: 30 साल बाद भोपाल नगर निगम ने सुधारी गलती, चौराहे पर लगाया लोकमाता देवी अहिल्या के नाम का बोर्ड लगाया

राजधानी भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर चौराहे के नामकरण को लेकर 30 साल बाद भोपाल नगर निगम ने अपनी गलती सुधारी और वहां बोर्ड लगाया। इससे पहले चौराहे पर जिंदा व्यक्ति शैतान सिंह के नाम का बोर्ड लगा था।  और पढ़ें

10:01 PM, 08-Dec-2024

Khandwa: स्कूटी समेत मां बेटी ओंकारेश्वर बांध की नहर में गिरे, मां को बचाया, युवती की तलाश अब भी जारी

स्कूटी चला रही युवती भूमिका का बेलेंस बिगड़ने के चलते दोनो माँ बेटी नहर में स्कूटी सहित गिर गए । पास ही ईंट भट्ठे पर काम कर रहे चश्मीदीद करण नामक युवक ने बताया की उन्हें नहर में किसी के गिरने की आवाज आई, वे तुरंत वहां पंहुचे और पढ़ें

09:58 PM, 08-Dec-2024

Anuppur News: दो बाइक सवार आमने-सामने टकराए, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर हुआ। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में जारी है, पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

09:55 PM, 08-Dec-2024

Damoh News: हरसिद्धि मंदिर में चोरी कर दानपेटी ले उड़े चोर, 100 फीट दूर फेंक गए

दमोह जिले के पथरिया स्थित हरसिद्धि माता मंदिर में चोरों ने दान पेटी से लगभग 50 हजार रुपए चुरा लिए। मंदिर के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

09:52 PM, 08-Dec-2024

Rajgarh News: कैसा ये इश्क है! प्रेमिका के पति को भोपाल से किडनैप करके राजगढ़ लाया युवक, पुलिस के डर से छोड़ा

राजगढ़ जिले के ब्यावरा वा आसपास के क्षेत्र से भोपाल के कोलार रोड थाने की पुलिस टीम ने भोपाल से एक युवक का अपहरण कर ब्यावरा की तरफ लाने वाले मुख्य आरोपी सहित उसके साथियों को गिरफ्तार किया है और भोपाल से ही अपहृत व्यक्ति को दस्तयाब किया है। और पढ़ें

09:47 PM, 08-Dec-2024

Bhopal:ऊर्जा मंत्री के भाई की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग,एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जा रहे थे,इलाज जारी हालत खराब

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई देवेंद्र सिंह तोमर की राजधानी भोपाल में इमरजेंसी एयर लिफ्टिंग कराई गई। भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत काफी खराब है। और पढ़ें

09:44 PM, 08-Dec-2024

Ujjain: उज्जैन पहुंचे जगत गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती बोले- मुसलमान-क्रिश्चियन के पूर्वज भी हिंदू ही थे

जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती तीन दिवसीय धर्म सभा में भाग लेने उज्जैन पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की निंदा करते हुए कहा कि यह अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का परिणाम है। उन्होंने धर्म और संस्कृति के उत्थान पर जोर दिया। और पढ़ें

09:40 PM, 08-Dec-2024

Ujjain: कालभैरव मंदिर पर ऐसी सर्चिंग हुई कि श्रद्धालु ही नहीं व्यापारी भी घबरा गए

एसपी प्रदीप शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि कोई घबराने की बात नहीं है यह रूटीन चेक चेकिंग है जो की जा रही है। समय-समय पर रूटीन चेकिंग होना भी जरूरी है। और पढ़ें

09:33 PM, 08-Dec-2024

Indore News: कुएं में कचरा फेंकने गया, उसी में गिर गया, पुजारी ने बचाया

Indore News: कुछ ऊपर चढ़ने के बाद दीपक ने फिर हाथ छोड़ दिए। इसके बाद कुएं के ऊपर रस्सी पकड़े लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला।
और पढ़ें

09:33 PM, 08-Dec-2024

Bhopal: मध्य प्रदेश में दो प्रकार के मौसम,टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो छिंदवाड़ा में 19 डिग्री दर्ज

प्रदेश में दो प्रकार का मौसम देखने को मिल रहा है। जहां टीकमगढ़, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा वहीं छिंदवाड़ा में 19 डिग्री दर्ज किया गया। कई जिलों में बादल छाए रहे। 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। और पढ़ें

09:27 PM, 08-Dec-2024

MP सरकार का एक साल: शिवराज के चार बड़े फैसलों को CM मोहन ने पलटा, सबसे पहले बंद कराया था MP गान में खड़ा होना

अमर उजाला की ''एमपी सरकार का एक साल'' श्रृंखला की अगली कड़ी में आपको बताते हैं उन चार बड़े फैसलों के बारे में जिनको पिछले साल 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने पलट दिया। और पढ़ें

09:23 PM, 08-Dec-2024

Indore News: दिलजीत ने कहा टिकट ब्लैक हुए तो मेरा क्या कसूर, कड़ी पुलिस व्यवस्था में हुआ कन्सर्ट

Indore News: हिन्दू संगठनों ने कहा कि शराब और मांस परोसने वाले आयोजन नहीं होने देंगे, नशा मुक्त शहर बनाएंगे। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से सोशल मीडिया पोस्ट करने पर बैन लगाया। 
  और पढ़ें

09:21 PM, 08-Dec-2024

Khargone: इंडस्ट्री कान्क्लेव में जिले की 12 कंपनियों का लोकार्पण-भूमिपूजन, 150 करोड़ का निवेश आने की संभावना

डीएम कर्मवीर शर्मा द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में उद्योग स्थापित करने हेतु उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया गया, और उन्हें आश्वासन दिया गया कि निमरानी में औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि की कमी नहीं होने देंगे । और पढ़ें

09:18 PM, 08-Dec-2024

Jabalpur News: सुरक्षा गार्डों ने युवक की हत्या कर जलाया शव, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

Dead body burnt after killing security guards और पढ़ें

08:17 PM, 08-Dec-2024

Bhopal: MP कांग्रेस जिला स्तर पर करेगी बड़ा बदलाव, पीसीसी चीफ ने जिला प्रभारियों से 25 दिसंबर तक मांगी रिपोर्ट

प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी घोषित करने के बाद एमपी कांग्रेस अब जिला और ब्लॉक स्तर पर नए लोगों को मौका देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नें जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। और पढ़ें

08:08 PM, 08-Dec-2024

MP News:  युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण को समर्पित होगा जन-कल्याण अभियान, सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान आयोजित किया जाएगा, जो युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होगा। इस अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। और पढ़ें

08:06 PM, 08-Dec-2024

कटनी ट्रेज़री घोटाला: 94 लाख की चोरी करने वाला 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कटनी पुलिस ने 94 लाख रुपये के ट्रेज़री घोटाले के मुख्य आरोपी प्रमोद अहिरवार को झांसी से गिरफ्तार किया। प्रमोद और उसके साथियों ने सरकारी विभागों के अधिकारियों की ID और पासवर्ड का इस्तेमाल कर चेक नंबर में बदलाव कर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर किए। 30 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद प्रमोद की गिरफ्तारी हुई।  और पढ़ें

07:44 PM, 08-Dec-2024

Neemuch: प्रदेशाध्यक्ष के सामने भिड़े यूथ कांग्रेस नेता, मितेंद्र यादव को अपनी बाइक पर बैठाने की बात पर विवाद

नीमच में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव के स्वागत के दौरान दो नेताओं, महेश यादव और वैभव अहीर, के बीच विवाद हुआ। बाइक पर बैठाने को लेकर हुई झूमा-झपटी का वीडियो वायरल हो गया।  और पढ़ें

07:43 PM, 08-Dec-2024

Bhopal: भोपाल में 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी एक साथ सड़कों पर उतरे, 6 घंटे की गश्त में 927 बदमाशों को पकड़ा

भोपाल में  बीती रात पुलिस ने काम्बिंग गश्त की। इस दौरान स्थाई और फरार वारंटियों समेत कुल 927 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की यह 16वीं काम्बिंग गश्त थी। काम्बिंग गश्त के दौरान अब तक कुल 9335 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। और पढ़ें

07:05 PM, 08-Dec-2024

Tansen Festival: विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह में गूंजे सुरीले स्वर-वाद्य, श्रोता झूमने से खुद को न रोक सके

शिवपुरी के टाउन हॉल में आयोजित तानसेन शताब्दी समारोह में प्रादेशिक गमक संगीत शृंखला के तहत गायन और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इंदौर की शोभा चौधरी, दिल्ली की सुधा रघुरमन और भोपाल की स्मिता नागदेव ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा किया गया। और पढ़ें

07:02 PM, 08-Dec-2024

Bhopal:MP बोर्ड परीक्षाओं में इस बार ज्यादा होगी छोटे प्रश्नो की संख्या, सैंपल पेपर जारी,कमजोर छात्रों पर फोकस

एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार बड़े प्रश्नों की अपेक्षा छोटे वष्तुनिष्ठ प्रश्न ज्यादा पूछें जाएंगे। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से क्लास लगाई जा रही है। बोर्ड ने विद्यार्थियों की तैयारी के लिए सैंपल पेपर अपलोड कर दिया है।


  और पढ़ें

06:50 PM, 08-Dec-2024

Chhatarpur: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश फिर बारी-बारी किया घिनौना काम

छतरपुर जिले के मऊसहानियां में विवाहित महिला से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शक्तिमान राजपूत सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। और पढ़ें

06:30 PM, 08-Dec-2024

Indore Metro: इंदौर मेट्रो पर बड़ा अपडेट, रूट बदलाव की आशंकाएं खत्म, अंडरग्राउंड हिस्से का काम जल्दी होगा शुरू

अंडरग्राउंड हिस्से आठ मेट्रो स्टेशन बनेंगे। नगर निगम ने मेट्रो रेल कार्पोरेशन को निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कान्ह नदी के नीचे से मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए 50 मीटर लंबाई में नदी के नीचे सुरंग बनाई जाएगी।  और पढ़ें

06:24 PM, 08-Dec-2024

Bhopal: CM ने बच्चों को दवा पिला कर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 38 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पल्स पोलियो अभियान की बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान शुरु किया। अभियान में 38 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सीएम ने कहा कि पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है।
  और पढ़ें

05:49 PM, 08-Dec-2024

Katni: पुलिस ने ढूंढ निकाले 16 लाख के गुम मोबाइल, लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान

कटनी पुलिस ने गुम और चोरी हुए 16 लाख रुपए के 110 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। साइबर सेल की मदद से मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें वापस पाया गया। एसपी अभिजीत रंजन ने टीम की सराहना की, जबकि मोबाइल पाने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी देखी गई। और पढ़ें

05:34 PM, 08-Dec-2024

Khajuraho Film Festival: राजा बुंदेला पर 33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, युवक की चेतावनी- CM के सामने दूंगा जान

खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजा बुंदेला पर ट्रेवल व्यवसायी साकेत गुप्ता ने 33 लाख रुपए का भुगतान न करने का आरोप लगाया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिकायत पर अनसुनी के बाद साकेत ने आत्महत्या की चेतावनी दी।  और पढ़ें

04:52 PM, 08-Dec-2024

Ujjain: महाकाल की नगरी में हुई मराठी फिल्म 'वामा' की शूटिंग, महिला सशक्तिकरण पर आधारित कहानी

मराठी फिल्म वामा की शूटिंग उज्जैन की पार्श्वनाथ सिटी में हुई। महिला सशक्तिकरण पर आधारित यह फिल्म एक लड़की के संघर्ष और सफलता की कहानी है। डायरेक्टर अशोक कोंडके ने मराठा संस्कृति से प्रेरित क्षेत्र होने के कारण उज्जैन को चुना। फिल्म मार्च में महिला दिवस पर रिलीज होगी। और पढ़ें

04:36 PM, 08-Dec-2024

Damoh: पहले ही साल फेल हुआ प्री-प्राइमरी स्कूल का पायलट प्रोजेक्ट, बच्चों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं

दमोह जिले में 27 स्कूलों में शुरू किए गए प्री-प्राइमरी स्कूल पायलट प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। न ड्रेस, न खिलौने, न फर्नीचर उपलब्ध हुआ, और शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों को प्रशिक्षु पढ़ा रहे हैं। संसाधनों और बजट की कमी के कारण बच्चों की उपस्थिति घटकर 40-50% रह गई है। योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों से बच्चों को जोड़ना था, लेकिन क्रियान्वयन की कमी से यह असफल हो रही है। और पढ़ें

04:09 PM, 08-Dec-2024

Mandsaur: खेत पर ट्रैक्टर चलाते समय कुएं में गिरा किसान, छह घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला जा सका शव

मंदसौर जिले के ग्राम टिड़वास में किसान बंशीलाल हंकाई करते समय ट्रैक्टर सहित बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। घटना के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ, जिसमें ट्रैक्टर को 6 घंटे बाद बाहर निकाला गया। बाद में किसान का शव निकाला गया। 

और पढ़ें

03:00 PM, 08-Dec-2024

Gwalior News: क्राइम ब्रांच ने पांच ठगों को पकड़ा, बैंक खातों को किराए पर लेकर फ्रॉड के पैसों को डलवाते थे

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। इससे पहले भी चार नवंबर को पुलिस ने एक होटल से तीन सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार किया था। और पढ़ें

02:27 PM, 08-Dec-2024

Damoh News: खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दमोह की फिल्म ये गांव मेरा सम्मानित, इस टॉपिक पर बनी थी

खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद निर्देशक हरीश पटेल को कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा प्रमाण पत्र और प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंत्री भूरिया ने गांव पड़रिया थोबन के बारे में जानकारी भी ली। और पढ़ें

02:17 PM, 08-Dec-2024

Shahdol News: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक और मलिक के खिलाफ केस दर्ज

जिले में रेत का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक रेत माफियाओं ने दो सरकारी कर्मचारियों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है। इसके बावजूद, जिले में माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं। और पढ़ें

02:07 PM, 08-Dec-2024

Mandsaur News: देर रात घायल अवस्था में मिला अगवा किया गया युवक, आरोपियों ने मांगी थी 50 हजार की फिरौती

एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगवा किया गया युवक करीब तीन घंटे बाद युवक ग्राम बापच्या के पास घायल अवस्था में मिला। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।  और पढ़ें

01:13 PM, 08-Dec-2024

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर 26 लाख कीमत की विदेशी मुद्रा जब्त, तलाशी में यात्री की बैग में मिली

यात्री के ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान बिना किसी वैधानिक दस्तावेज के अमेरिकी डॉलर,न्यूजीलैंड डॉलर,पाउंड,रियाल,यूरो मिले। सबसे ज्यादा आठ हजार डाॅलर बैग में थे। भारतीय करेंसी में विदेशी मुद्रा की कीमत 26 लाख रुपये है। और पढ़ें

12:50 PM, 08-Dec-2024

Damoh News: बेखौफ शराब माफिया, युवक को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित बोला- वह पहले भी कर चुका हत्या

वायरल वीडियो को देखने के बाद दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने पथरिया थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए है। एसपी ने कहा कि वीडियो में नरेंद्र दुबे खुद को पुरानी हत्या में शामिल बता रहा है, इसलिए इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। और पढ़ें

12:49 PM, 08-Dec-2024

Indore News: खजराना और लवकुश चौराहा ब्रिज की दूसरी भुजाएं तैयार, डेढ़ माह बाद शुरू होगा ट्रैफिक

खजराना और लवकुश ब्रिज के बीच से मेट्रो का रुट निकल रहा है। इस कारण दोनो ब्रिजों का डिजाइन अलग तैयार किया गया। उनकी भुजाएं  आपस में जोड़कर नहीं बनाई गई। इस कारण उनका काम भी एक साथ पूरा नहीं हुआ। और पढ़ें

12:07 PM, 08-Dec-2024

MP BJP News: शहडोल में भाजपा ने चार नए मंडल बनाए, अब 19 हुई संख्या, ब्यौहारी विधानसभा में सबसे ज्यादा सात मंडल

भाजपा ने संगठन की दृष्टि से जो चार नए मंडलों का गठन किया है, उनमें 2 नए मंडल ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं। इनमें टिहकी और मऊ का नाम शामिल है। ब्यौहारी, पपौंध और बाणसागर मंडलों से शक्ति केंद्र और बूथ काटकर इन नए मंडलों को अस्तित्व में लाया गया है। और पढ़ें

11:55 AM, 08-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 8 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

पुलिस ने घटना में शामिल दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी उम्र की पुष्टि के लिए जन्म प्रमाण पत्र मंगाए गए हैं। मृतका की मां ने मांग की है कि जैसा उनकी बेटी के साथ हुआ, वैसा ही आरोपियों के साथ भी किया जाए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें