मध्य प्रदेश को बाघों का राज्य (Tiger State) मानने के पीछे एक बड़ा कारण प्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या है। 2 दिसंबर को रातापानी अभयारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया, जिससे प्रदेश के टाइगर रिजर्व की संख्या 9 हो गई। और पढ़ें
जबलपुर के बगदरी फॉल में 15 दिन से लापता छात्र शिवम पॉल का शव 50 फीट गहरी खाई में मिला। छात्र 16 नवम्बर को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह गिरना बताई जा रही है। और पढ़ें
डॉ. उषा आर्या ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में गैस से प्रभावित समूह में श्वसन और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां अप्रभावित समूह की तुलना में 1.7 से 2 गुना अधिक पाई गईं। इसके अलावा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां, जिन्हें पहले गैस रिसाव से नहीं जोड़ा गया था, भी तेजी से बढ़ी हैं। और पढ़ें
जबलपुर में एक मुस्लिम युवक ने मेट्रिमोनियल साइट पर खुद को हिंदू नाम 'राहुल' से पेश किया और युवती से दोस्ती करने के बाद उसे शादी का झांसा देकर दुराचार किया। युवक का असली नाम मोहम्मद हुसैन था, जो युवती को धोखा देने के बाद उसे शारीरिक शोषण का शिकार बना गया। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के आगर मालवा में सोमवार को स्थानीय नगरपालिका प्रशासन के द्वारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में संचालित होने वाली व्यवसायिक दुकानों को सील करने की कार्रवाई की है। और पढ़ें
महापौर मालती राय और निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस कार्य में जुटीं। सोमवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें इज्तिमा स्थल के पंडाल, कंट्रोल रूम, कार्यालय, फूड जोन, पार्किंग स्थल, और पहुंच मार्गों को चकाचक किया गया। और पढ़ें
ग्वालियर में एक डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। एक डॉक्टर को 29 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 21 लाख रुपये घट लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
बांग्लादेश में हिंदू समाज और अल्पसंख्यक समाजों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 3 दिसम्बर को सकल हिंदू समाज के द्वारा गुना में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है,जिसकी जानकारी प्रेसवार्ता करते हुए दी गई। और पढ़ें
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जबलपुर के छह स्कूलों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन को जांच पूरी होने तक सख्त कार्रवाई से रोक दिया। स्कूलों ने प्रशासन द्वारा स्कूल फीस और पुस्तकों में कथित भ्रष्टाचार की जांच को चुनौती दी थी। और पढ़ें
प्रदेश के 5 शहरों का पारा पचमढ़ी से भी कम दर्ज किया गया है। शाजापुर प्रदेश का सबसे ठंडा रहा है, यहां तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन में कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है साथ ही कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। और पढ़ें
अमरकंटक वन परिक्षेत्र में बाघ ने भैंस का शिकार किया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। मेढाखार में सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से बाघ को खदेड़ा। वन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है, लेकिन तनाव बढ़ रहा है।
और पढ़ेंहरदा जिले के जीआईएस आधारित इस एप से जिले के नागरिकों को एक अतिरिक्त सुविधा देने की तैयारी की जा रही है, जिसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक अपनी शासकीय विभागों से संबंधित डिमाण्ड की एप्लिकेशन भी जिला प्रशासन को अपने स्मार्टफोन के माध्यम से भेज सकेगा । और पढ़ें
MP High Court: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की एटीकेटी परीक्षा में देरी से एलएलएम छात्र की पढ़ाई बाधित हुई। हाईकोर्ट में याचिका दायर कर समय पर परीक्षा आयोजित करने और तीसरे सेमेस्टर में शामिल होने की अनुमति की मांग की गई। और पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के सभी कार्य समय सीमा में ही पूरे होंगे । सिहस्थ 2028 को लेकर हमारी सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है । ज्योतिर्लिंग उज्जैन और महाकाल के बीच अब प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आने लगे हैं, अब हमेशा सिहस्थ जैसा लगता है । और पढ़ें
मध्य प्रदेश के नए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सोमवार को पदभार संभालते ही पीएचक्यू के अधिकारियों की क्लास लगा दी। उन्होंने कहा मेरा पूरा फोकस पुलिस के अनुशासन पर रहेगा । प्रदेश के सभी एसपी और आईजी की कल बैठक लेंगे।
और पढ़ें
इमलाई गांव की ज्योति रजक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला का इलाज नर्स स्टाफ द्वारा किया गया था, जबकि डॉक्टर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का वादा किया है।
और पढ़ेंथाना प्रभारी ब्यौहारी अरुण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि वैन में सवार तिखवा सचिव अमरेंद्र सिंह मरावी कनाडी गांव से आपने घर तिखवा जा रहे थे, तभी रास्ते मे जोरा गांव मे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। और पढ़ें
विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने अनावश्यक रूप से असत्य तथ्यों को जनता के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता अब इन झूठे आरोपों से भ्रमित नहीं होने वाली है। और पढ़ें
मधुमिलन और महू नाका संर्कल इंदौर वे चौराहे है जहां छह मार्ग मिलते है। इसके बावजूद दोनो चौराहों पर ट्रैफिक की परेशानी कभी नहीं आई, लेकिन मधु मिलन चौराहे के नए सिरे से निर्माण के कारण ट्रैफिक की बैंड बज जाती है। और पढ़ें
दमोह नगर पालिका में 2007 से कार्यरत 100 से अधिक मस्टर सफाई कर्मियों को सीएमओ ने सेवा से हटा दिया। कर्मचारियों ने विरोध करते हुए उन्हें पुनः काम पर लौटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती, तो वे आंदोलन करेंगे। नगर पालिका अधीक्षक ने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया और अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन दिया।
और पढ़ेंकोतवाली पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले आठ चालकों और काली फिल्म लगाकर कार चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बुलेट के साइलेंसर बदलकर सामान्य साइलेंसर लगाए गए, और चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ध्वनि और दृश्य प्रदूषण रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। और पढ़ें
देहात थाना पुलिस ने दो आरोपियों का जुलूस निकाला। पहले आरोपी देवेन्द्र उइके, जो एक नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का दोषी था, और दूसरे आरोपी शैलेष नागेश, जिसने एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों को चेतावनी देने के लिए की गई है।
और पढ़ें1 दिसंबर से दमोह जिले में 'ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप' अभियान शुरू हुआ है, जिसके तहत सीसीएफ और अन्य उच्चाधिकारी भी जंगलों में गश्त करेंगे। यह अभियान जंगली जानवरों को शिकारियों से बचाने और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए है। और पढ़ें
उमरिया जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है, जिससे लोग घरों में कैद हो गए हैं। घना कोहरा और तापमान में गिरावट के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड का पहला चरण है, और तापमान में और गिरावट हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
और पढ़ेंदमोह के हटा में देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जिससे उनका अध्यक्ष पद भी समाप्त होगा। 25 आरोपियों को एक साथ सजा मिली, जिनमें 12 को केंद्रीय जेल भेजा जाएगा। पटेल ने जेल में रहते हुए 2022 में चुनाव जीता था और 2 साल तक अध्यक्ष रहे।
और पढ़ेंIndore News: साइबर ठगों के हौसले बुलंद, पुलिस अधिकारियों को भी ठगने से नहीं डर रहे। टीआई ने बताया कैसे ठगी का शिकार होते होते बचे।
और पढ़ें
Indore News: नवंबर के महीने में पुलिस ने अब तक की सबसे अधिक राशि पीड़ितों को वापस दिलवाई है, पुलिस ने जल्द सूचना देने के लिए भी हेल्पलाइन जारी की है।
और पढ़ें
इंदौर में चल रहे हिन्दू सेवा मेले में हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल हुए थे लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे आना नही चाहते थे। आयोजनों ने उन्हें लाने की जिम्मेदारी इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमीत सूरी को दी। और पढ़ें
कटनी जिले के जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखा प्रदर्शन हुआ, जहां अध्यक्ष गीता पटेल ने काली भैंस बांधकर और बीन बजाकर सहायक यंत्री एसके खुर्द के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि खुर्द पंचायत में धांधली कर रहे हैं और अधिकारी उनका पक्ष ले रहे हैं। और पढ़ें
भोपाल जिले के किसानों के पेंडिंग प्रकरण निपटने के लिए पटवारियों को गांवों में राते गुजारनी पड़ रही है। छुट्टी के दिन भी ड्यूटी करनी पड़ रही है।राजस्व महा अभियान 3.0 को सफल बनाने के लिए भोपाल कलेक्टर ने फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें
Indore News: बस्ती के बच्चों और एक संस्था की शिक्षिका ने बालक के परिजन को समझाया और उसके साथ गई बालिका को वापस बुलवाया गया। पुलिस ने भी इस कार्य की सराहना की।
और पढ़ें
जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन सरकार के एक साल का हिसाब मांगा हैं। सरकार के एक साल पूरे होने पर 16 दिसम्बर को विधानसभा का घेराव कर हिसाब दो जवाब दो आंदोलन करेंगे। पटवारी ने कहा है कि सीेएम कर्ज लेने में शिवराज से भी दो कदम आगे। और पढ़ें
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने बांग्लादेश सीमा से एक ठग को गिरफ्तार किया, जिसने एडवोकेट से एनीडेस्क एप के जरिए 1.99 लाख रुपए की ठगी की थी। पूर्व में दो आरोपी पकड़े गए थे, फरार आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें3 दिसंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर युग पुरुष आश्रम धाम में "दिव्यांग योग" सत्र का आयोजन किया जाएगा। कृष्णा गुरुजी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को शारीरिक और मानसिक सशक्तता के लिए योग तकनीकें सिखाई जाएंगी। और पढ़ें
4 दिसंबर को रैली के बाद शहर के बाजार भी आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। प्रदेश में सबसे बड़ी रैली इंदौर में होने जा रही है। इंदौर के अलावा देश के अन्य स्थानों पर भी छह दिसंबर तक बड़ी रैलियां आयोजित करने की तैयारी है। और पढ़ें
परीक्षा में प्रथम रहे वाघ ने बताया इस स्पर्धा में 200 पेंजों की किताब दी गई थी, जो मराठी भाषा में थी। उस किताब में से 100 प्रश्न स्पर्धा में दिए गए थे। किताब को मैने अच्छी तरह पढ़ा था। इस कारण मैंने ज्यादा से ज्यादा सवालों के सही जवाब दिए। और पढ़ें
नगर निगम ने सर्विस रोड को फोरलेन बनाने का फैसला लिया था। तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह भी इस पक्ष में थे। तब कुछ निर्माणों के मंजूर नक्शे निरस्त किए गए। डेढ़ साल पहले दो सौ से ज्यादा अतिक्रमण भी सर्विस रोड के लिए तोड़े गए, लेकिन तब सड़क नहीं बन पाई। और पढ़ें
उमरिया में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने युवती का अश्लील वीडियो धोखे से रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया। बात न मानने पर वीडियो वायरल कर दिया। युवती की शिकायत पर मानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। और पढ़ें
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में खाद के लिए किसानों ने रोड पर लेट करके विरोध प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया और पढ़ें
शहडोल जिले में चोरों और लुटेरों का आतंक बढ़ गया है। सिंहपुर क्षेत्र में 15 दिन में दिनदहाड़े 8.5 लाख की चोरी और डेढ़ लाख की लूट की घटनाएं हुईं। पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग लगाने में विफल रही, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
और पढ़ेंबच्चों के मनोरंजन के लिए फर्श पर बनाई गई सांप सीढ़ी के खेल पर 12 फीट का असली अजगर रेंगने लग जाए । मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह स्थित सेंट्रल स्कूल में कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया और पढ़ें
Indore News: कांग्रेस ने इंदौर ग्रामीण में बूथ से ब्लॉक स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। इन बैठकों में युवाओं को जोड़ने और चुनावी रणनीतियों पर जोर दिया जा रहा है।
और पढ़ेंअभिनेता सोनू सूद उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म फतेह की सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने फिल्म के साइबर क्राइम विषय पर प्रकाश डाला और देश में शांति और इंसानियत बनाए रखने की बात कही।
और पढ़ेंदमोह के लोहारी गांव में 12 वर्षीय नाबालिग खेत जाते समय रास्ते में मिले कट्टे को चलाने से घायल हो गया। छर्रे लगने से उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने कट्टा जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंकैलाश मकवाना ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। डीजीपी मकवाना ने पदभार ग्रहण के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। और पढ़ें