फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 04-Nov-2024

MP News: झारखंड में सीएम बोले- यह चुनाव इस बात के लिए है कि आपको अपने तीज त्योहार मनाने की आजादी रहेगी या नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने घुसपैठियों को बसा कर हिंदुओं और आदिवासियों का हक  छीना। यह चुनाव अपनी संस्कृति को अपनाने की आजादी और तुष्टिकरण के बीच है। यह चुनाव भाजपा और झामुमो का नहीं बल्कि ईमानदारी और बेईमानी के बीच का चुनाव है।  और पढ़ें

11:10 PM, 04-Nov-2024

छत्रीपुरा उपद्रव पर मंत्री विजयवर्गीय बोले- दंगा करने वाले हाथ लग गए तो उल्टा लटका कर शहर में घुमाऊंगा

विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा कि इंदौर शहर में दंगा नहीं फैलाया जा सकता। उन लोगों से हम निपटने के लिए भी सक्षम है।विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में प्रशासन सक्रिय है। प्रशासन एक्शन लेगा। और पढ़ें

10:54 PM, 04-Nov-2024

MP News: नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले- सप्रे के खिलाफ याचिका के दस्तावेज विधानसभा से गायब, पीएस ने इंकार किया

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सागर जिले की बीना से विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने को लेकर उनके खिलाफ दायर याचिका को लेकर उनके विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे कागज गायब होने की बात कही है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:47 PM, 04-Nov-2024

MP NewsL पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की गिरफ्तारी का फर्जी वीडियो वायरल करने वाला युवक खंडवा से गिरफ्तार

आरोपी शाकिर खान उर्फ पाजी पिता नूर मोहम्मद (20) खंडवा जिले के कल्लोद तहसील के लाहडपुर ग्राम में पंचायत भवन के पीछे परिवार के साथ रहता है। और पढ़ें

10:34 PM, 04-Nov-2024

Indore:इंदौर की छत्रीपुरा मस्जिद पर लगा गजवा-ए-हिंद का पोस्टर, आपत्ति के बाद हटा

एकलव्य ने कहा कि कागदीपुरा मस्जिद पर लगे पोस्टर पर युद्ध का चित्र दिखाया गया था। जिसमें सामने वाली सेना के हाथ में भगवा झंडे बताए गए है। यह पोस्टर सनातन धर्म को चेतावनी जैसा दर्शाया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:06 PM, 04-Nov-2024

Jabalpur News: कोर्ट सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र व राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में न्यायालयीन सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग को एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने इस संबंध में केंद्र व राज्य शासन, सूचना प्रसारण मंत्रालय, और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। और पढ़ें

09:51 PM, 04-Nov-2024

Tikamgarh News: मनपसार गांव में 11 हजार केवी लाइन पर काम कर रहे दो मजदूरों की करंट लगने से मौत, ठेकेदार फरार

टीकमगढ़ जिले के मनपसार गांव में 11 हजार केवी लाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना परमिट के जल्दबाजी में काम कराया, जिससे हादसा हुआ और पढ़ें

09:20 PM, 04-Nov-2024

Guna News: तात्या टोपे विवि के पहले कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने संभाला पदभार, शिक्षा अपग्रेडेशन पर करेंगे फोकस

क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना के पहले कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। डॉ. यादव का ध्यान शैक्षणिक उन्नति और अनुसंधान पर केंद्रित है, जिससे विश्वविद्यालय को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। और पढ़ें

08:45 PM, 04-Nov-2024

Indore: इंदौर की नई कॉलोनियों को गाइड लाइन में जोड़ने के प्रस्ताव आए, अब दावे आपत्तियों का होगा निराकरण

इंदौर जिले में सात माह में दूसरी बार कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाने की तैयारी  है। विभाग ने 469 लोकेशन खोजी है, जहां ज्यादा कलेक्टर गाइड लाइन से अधिक मूल्य पर पंजीयन हुए है।  469 क्षेत्रों में कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।  और पढ़ें

08:42 PM, 04-Nov-2024

Jabalpur News: प्रदेश के थाना परिसरों में मंदिर निर्माण पर रोक, डीजीपी सहित अन्य को नोटिस जारी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश के पुलिस थानों में मंदिर निर्माण पर अंतरिम रोक लगाते हुए मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रमुख सचिव, डीजीपी और जबलपुर जिले के कुछ पुलिस थानों के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। और पढ़ें

08:10 PM, 04-Nov-2024

Gwalior News: विजयपुर उपचुनाव को लेकर बैठक, बीडी शर्मा बोले- मिस्टर बंटाधार और करप्शननाथ को जनता नकार चुकी है

ग्वालियर में सोमवार को भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनावों और उपचुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। और पढ़ें

07:53 PM, 04-Nov-2024

Indore: दिल्ली और यूपी के छात्रों की तेज रफ्तार कार इंदौर-देवास रोड पर कंटेनर में घुसी, दो की मौत, चार घायल

दिल्ली से किराए की कार लेकर आए दोस्त राज से मिलने के बाद सोमवार अल सुबह भोपाल जाने के लिए निकलेे थे और एबी रोड पर कार कंटेनर में जा घुसी।आगे की सीट पर बैठे धेर्य की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अभय वर्मा और श्रेयांश की हालत नाजुक हैै। और पढ़ें

07:52 PM, 04-Nov-2024

रीवा से सामने आई दहला देने वाली वारदात, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

रीवा से सामने आई दहला देने वाली वारदात, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान  और पढ़ें

07:27 PM, 04-Nov-2024

Indore News: एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए दो आरोपी

इंदौर में नशे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस सप्ताह पुलिस चेकिंग में ही 10 से अधिक लोग अलग-अलग जगह पर पकड़ाए जा चुके हैं। और पढ़ें

07:26 PM, 04-Nov-2024

MP News: उपचुनाव में कमलनाथ नहीं करेंगे प्रचार, जनता से की अपील- सौदेबाजी और दलबदल रोकने करें मतदान

मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में स्वास्थ्य कारणों से कमलनाथ का दौरा रद् हो गया है। दोनों ही सीट पर भाजपा और कांग्रेस के नेता जोर लगा रहे हैं। इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर विजयपुर के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सौदेबाजी और दलबदल रोकने मतदान करें।  और पढ़ें

07:06 PM, 04-Nov-2024

MP News: खरगोन में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त के सामने ही युवकों ने की हैवानियत, चार आरोपी गिरफ्तार

बालिका की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए देर रात तक चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था है।  पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें

06:56 PM, 04-Nov-2024

MP News: जीतू पटवारी बोले- रेप प्रदेश बनता जा रहा मध्य प्रदेश, धृतराष्ट्र बन तमाशा देख रही सरकार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठाए हैं। पटवारी ने कहा कि प्रदेश रेप प्रदेश बनता जा रहा है। सरकार धृतराष्ट्र बन तमाशा देख रही है।   और पढ़ें

06:52 PM, 04-Nov-2024

Indore: दीपावली त्यौहार के बाद इंदौर में अनाज मंडी में व्यापारियों ने किए मुर्हूत के सौदे

दीपावली से भाईदूज तक शहर की मंडियां बंद थी। जो सोमवार को खुली। मुर्हूत के सौदों में व्यापारियों किसानों की उपज को अच्छे दामों मेें खरीदते है। इस कारण किसान भी मुर्हूत के सौदों में ज्यादा दिलचस्पी लेते है। कई किसान एक दिन पहले सब्जी मंडी पहुंच गए थे। और पढ़ें

06:36 PM, 04-Nov-2024

MP Weather Aqi: पूरे प्रदेश में पैर पसार रही ठंड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, इंदौर भोपाल में भी बदला मौसम

MP Weather Aqi:  इस बार नवंबर के महीने में बारिश की संभावना नहीं है, लो प्रेशर एरिया के कारण कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी की स्थिति भी बन सकती है। 
  और पढ़ें

06:31 PM, 04-Nov-2024

Damoh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्करों के मोबाइल फोन हुए हैक, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन हैक हो गए, जिससे उनके व्हाट्सएप नंबरों से अनजाने में लिंक वाले मैसेज ग्रुपों में भेजे जाने लगे। ये मैसेज पीएम आवास और पीएम किसान योजनाओं से जुड़े लिंक के रूप में आ रहे थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया जाता था। और पढ़ें

06:17 PM, 04-Nov-2024

Sehore News: दीपावली के बाद शुभ मुहूर्त में कृषि मंडी में नीलामी शुरू, 6001 रुपये के भाव बिका सोयाबीन

दीपावली अवकाश के बाद शुभ मुहूर्त में कृषि उपज मंडी में नीलामी की शुरुआत की गई। परंपरानुसार, व्यापारियों ने किसानों का मंगल तिलक कर स्वागत किया और सबसे पहले ग्राम जमोनिया के किसान राम चंदर यादव की सोयाबीन उपज को 6001 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा गया, जो इस वर्ष की सर्वाधिक बोली रही। और पढ़ें

06:16 PM, 04-Nov-2024

Indore News: दीपावली गई, अब हटेंगे अतिक्रमण, ठेले-गुमटियों सब पर होगी कार्रवाई

Indore News: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों का शिविर लगाकर किया जायेगा निराकरण, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही, कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
  और पढ़ें

05:54 PM, 04-Nov-2024

Ujjain News: नगर में धूमधाम से निकली कार्तिक माह की पहली सवारी, मनमहेश स्वरूप में बाबा महाकाल ने दिए दर्शन

श्रावण और भाद्रपद माह की तरह कार्तिक माह की भी पहली सवारी भगवान महाकालेश्वर की राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली गई। महाकालेश्वर मंदिर से निकलकर भगवान ने श्री मनमहेश रूप में नगर भ्रमण किया, जिसमें पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल भी शामिल रहे। और पढ़ें

05:41 PM, 04-Nov-2024

Satna News: दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, बिस्तर पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, इलाज के दौरान दोनों की मौत

मध्यप्रदेश के सतना जिले में दिवाली की रात एक दर्दनाक घटना में सर्पदंश से दो मासूम भाई-बहन की जान चली गई। उचेहरा थाना क्षेत्र के बाबूपुर डोंगरी गांव में रामदुलारे दाहिया के 14 वर्षीय बेटे वीर और 6 वर्षीय बेटी पुष्पांजलि को सोते समय सांप ने काट लिया। और पढ़ें

05:14 PM, 04-Nov-2024

Omkareshwar News: ओंकारेश्वर से मोरटक्का मार्ग पर नहीं मिलेगी ठंडी छांव, सैकड़ों वर्ष पुराने वृक्ष हुए धराशाई

मध्य प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ओंकारेश्वर से मोरटक्का तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा कर चार-लेन में परिवर्तित करने का कार्य शुरू कर दिया है, जिसमें सैकड़ों वर्ष पुराने वृक्षों को काटा जा रहा है। और पढ़ें

04:42 PM, 04-Nov-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर दी बधाई, बोले-हाथियों के प्रबंधन पर साझा कार्ययोजना बनाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से बड़े समूह में हाथियों के मध्य प्रदेश में आने से प्रबंधन की चुनौतियां बढ़ी हैं। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच समन्वय जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ से बड़े समूह में आने वाले हाथियों की सूचना के आदान-प्रदान और उनके प्रबंधन के संबंध में कार्य योजना बनाने पर भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। और पढ़ें

04:32 PM, 04-Nov-2024

Jabalpur News: निलंबित एसएएफ जवान ने पुलिस आरक्षक पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, थाने में जाकर किया आत्मसमर्पण

बालाघाट में वार्ड नम्बर 13, महाराणा प्रताप नगर में निलंबित आरपीएफ जवान विशाल बघेल ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी उपासना बघेल की गला दबाकर हत्या कर दी। उपासना पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर कार्यरत थी। और पढ़ें

04:04 PM, 04-Nov-2024

Umaria News: बांधवगढ़ में आतंक मचाने वाले जंगली हाथी को रेस्क्यू टीम ने पकड़ा, निगरानी में रखा गया

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र में आतंक का प्रतीक बने एक जंगली हाथी को रेस्क्यू टीम ने पकड़ा है। यह हाथी बीते दिनों दो लोगों की जान ले चुका था और कई को घायल कर चुका था। और पढ़ें

03:37 PM, 04-Nov-2024

Gwalior News: हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी, शराब के पैसे न देने पर पड़ोसी पर किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लोहागढ़ में दीपावली पर हिस्ट्रीशीटर रिहान उर्फ हनुमत गुर्जर ने पड़ोसी मिंटू पाराशर से शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर रिहान अपने तीन साथियों के साथ मिंटू के घर में घुसा और गाली-गलौज के साथ मारपीट की। और पढ़ें

03:14 PM, 04-Nov-2024

Jabalpur: पत्नी की हत्या कर पुल से नदी में फेंकी लाश, बच्चा पैदा नहीं होने के कारण करना चाहता था दूसरी शादी

MP: बच्चा पैदा नहीं होने के कारण पति दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी ने विरोध किया तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की लाश को पुल से नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति तथा उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

02:54 PM, 04-Nov-2024

MP News: 14 साल के बच्चे को उल्टा लिटाकर सुंघाया मिर्ची का धुआं, चोरी का है आरोप; रूह कंपा देगी घटना

पांढुर्णा में 14 साल के बच्चे को दो युवकों ने रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया। उसकी डंडे से पिटाई की। मिर्च की धुनी भी दी। वह छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों को रहम नहीं आया। और पढ़ें

02:26 PM, 04-Nov-2024

Bhopal News: पुलिस अधीक्षक का अजब फरमान, जुआरियों की फिक्र में किए कई बदलाव, सोशल मीडिया पर वायरल हुई चिट्ठी

Bhopal News: आमतौर पर जुआरियों से छोटी और आसान वसूली को अपने लिए अतिरिक्त कमाई मानने वाली पुलिस इस बार जुआ वीरों पर मेहरबान नजर आ रही है। इनकी फिक्र में न उसने नियमों में भारी बदलाव कर डाले हैं। जुआरियों की सहूलियत के वह स्थान भी तय कर दिए गए हैं, जहां जुआ खेलते हुए इन्हें डिस्टर्ब करने से साफ मना किया गया है। और पढ़ें

01:22 PM, 04-Nov-2024

MP News: ग्राहक को पत्नी के सामने अंकल कहने पर दुकानदार को जमकर पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया

MP: भोपाल के मिसरोद इलाके में साड़ी खरीदने आए एक ग्राहक को उसकी पत्नी के सामने ‘अंकल’ कहकर संबोधित करना दुकानदार को महंगा पड़ गया। इस पर गुस्साए ग्राहक ने दोस्तों को बुलाकर दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

01:15 PM, 04-Nov-2024

MP News: टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर पिकअप वाहन पलटा, 12 मजदूर हुए घायल; इलाज जारी

Tikamgarh: सोमवार की सुबह टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया है, जिसमें एक दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

12:52 PM, 04-Nov-2024

Shahdol News: पिज्जा में निकला कीड़ा, ग्राहक ने जताई आपत्ति; दुकानदार ने सफाई में कही ये बात

MP: नगर में इन दिनों दूषित खाद्य पदार्थ की बिक्री के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग का उदासीन रवैया बरकरार है। इस मामले में खाद एवं औषधि विभाग के अधिकारी आरके सोनी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। और पढ़ें

12:25 PM, 04-Nov-2024

Rajgarh: राजगढ़ में सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, राजकीम सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

राजगढ़ में सीआरपीएफ जवान की हुई सड़क हादसे में मौत के बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें भोपाल सहित राजगढ़ के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। और पढ़ें

12:08 PM, 04-Nov-2024

Damoh: आईटीबीपी में फर्जी दस्तावेज पर 9 साल से नौकरी कर रहा था जवान, छुट्टी से वापस न लौटने पर खुला राज

MP: आईटीबीपी जवान अमित कुमार ने पथरिया पहुंचने पर बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे शख्स को देश के साथ धोखा करने की सजा मिलेगी। और पढ़ें

11:55 AM, 04-Nov-2024

Indore: बीएसएफ के नव आरक्षकों ने ली देश की रक्षा की शपथ, सीमा पर अब होंगे तैनात

अब इन नव आरक्षकों को देश कि विभिन्न सीमाओं एवं आन्तरिक सुरक्षा का दायित्व निभाने के लिए तैनात किया जाएगा। पास आउट हुए कुल 485 नव आरक्षकों में से झारखण्ड राज्य के 326, पश्चिम बंगाल के 153, मध्य प्रदेश के तीन बिहार से तीन है। और पढ़ें

11:54 AM, 04-Nov-2024

Ujjain News: जल्द चलेगी इंदौर-उज्जैन मेट्रो, DPR के लिए दो महीने का टारगेट; इतने पैसों की होगी अनुमानित लागत

MP: इंदौर से मेट्रो को रिंग रूट के साथ ही उज्जैन तक भी चलाने की कवायद एक साल से चल रही है। मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने इंदौर से उज्जैन और पीथमपुर, देवास के बीच मेट्रो के लिए फिजिबिलिटी सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी। प्रोजेक्ट से धार्मिक पर्यटन के लिए आने वाले यात्रियों के लिए आसानी होगी। और पढ़ें

11:49 AM, 04-Nov-2024

Sehore News: मार्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों पर अंधी रफ्तार से चढ़ी कार, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

Sehore News: सोमवार को सीहोर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसनें कार सवार ने तीन लोग जो मार्निंग वॉक कर रहे थे, उन्हें कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। और पढ़ें

11:30 AM, 04-Nov-2024

खबर का असर: निमाड़ में अतिक्रमणकारियों का वनकर्मियों पर हमला, अब जाकर पुलिस ने किया मामला दर्ज

MP News: मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में वन माफिया के अतिक्रमण को रोकने गए वन अमले के साथ हुई मारपीट की खबर अमर उजाला पर प्रमुखता से दिखाए जाने का बड़ा असर हुआ है। इस खबर के बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। और पढ़ें

11:09 AM, 04-Nov-2024

Shahdol News: पंचायत भवन में लाठी लेकर गए युवक ने की तोड़फोड़, सचिव से की अभद्रता; मामला दर्ज

Shahdol News: पंचायत भवन में लाठी लेकर गए युवक ने तोड़फोड़ कर डाली। युवक अपने दिये हुए काम में समय लगने पर नाराज था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है।  और पढ़ें

11:00 AM, 04-Nov-2024

Chhindwara: असामाजिक तत्व ने रात में मंदिर में घुसकर श्रीगणेश की प्रतिमा की खंडित, थाने में किया गया प्रदर्शन

Chhindwara: श्रीगणेश मंदिर में घुसकर एक असामाजिक तत्व ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से हिन्दूवादी संघटनों में रोष व्याप्त है।  और पढ़ें

10:40 AM, 04-Nov-2024

Bhopal Metro: राजधानी में जुलाई 2025 में दौड़ेगी मेट्रो, स्टेशन पर यात्रियों को टोकन से मिलेगी एंट्री

Bhopal Metro: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अगले साल से प्रदेश के दोनों शहर इंदौर और भोपाल में मेट्रो का कमर्शियल संचालन शुरू करेगा। इंदौर में जनवरी 2025 और भोपाल में जुलाई 2025 में मेट्रो दौड़ेगी। शुरुआत में यात्रियों को मेट्रो में टोकन सिस्टम से एंट्री मिलेगी।  और पढ़ें

10:28 AM, 04-Nov-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

MP News: सागर के ग्राम मैहर में कुत्ता भगाने की मामूली बात पर तीन युवकों ने परिवार के सभी सदस्यों से मारपीट कर दी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें