फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:37 PM, 27-Sep-2024

Umaria News: पर्यटकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, एक अक्तूबर से टाइगरों को देख सकेंगे पर्यटक

बांधवगढ टाइगर रिजर्व पार्क में चार माह बाद पुनः एक अक्तूबर को पर्यटन प्रारंभ होगा। पर्यटन प्रारंभ होने के पूर्व पर्यटकों को सफारी कराने वाले गाइड टूरिस्ट को बेहतर तरीके से वन्यजीव एवं यहां की जैव विविधता के बारे में प्रशिक्षण एक्सपर्ट बुलाकर दिया गया है। और पढ़ें

10:27 PM, 27-Sep-2024

Mahakal Mandir Wall Collapsed: गेट नंबर चार की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत, 2 की हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर

उज्जैन में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, एसपी ने दो लोगों के मौत की पुष्टि की है। और पढ़ें

10:12 PM, 27-Sep-2024

Damoh News: ऑनलाइन नहीं तेंदूखेड़ा नगर परिषद, टैक्स भरने परेशान हो रहे लोग, कागजों के भरोसे चल रहा काम

तेंदूखेड़ा सीएमओ प्रेम सिंह चौहान का कहना है, ऑनलाइन भुगतान की प्रकिया के लिए नगर परिषद में कुछ कमियां हैं, जिनको शीघ्र पूरा किया जाएगा। उसके बाद ऑनलाइन प्रकिया से लोग टैक्स का भुगतान घर बैठे कर सकते हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:06 PM, 27-Sep-2024

MP News: राजगढ़ में दिग्विजय सिंह बोले- एमपी में अपराध बढ़ रहे हैं, क्योंकि पुलिस पर भाजपा नेताओं का दबाव है

राजगढ़ जिले के सारंगपुर पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले, मेरे लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। लोगों को न्याय दिलाना ही मेरे जीवन का उद्देश्य है। और पढ़ें

09:54 PM, 27-Sep-2024

MP News: छिंदवाड़ा में पीएफ निकालने के लिए बाबू ने मांगी घूस, लोकायुक्त ने धर दबोचा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया है। वह पीएफ निकलवाने के नाम पर शिक्षक से घूस ले रहा था। और पढ़ें

विज्ञापन
09:52 PM, 27-Sep-2024

Indore News: इंदौर में शुक्रवार को जमकर गिरा पानी, दो दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना है। देश के कई राज्यों में विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। 
  और पढ़ें

09:31 PM, 27-Sep-2024

MP News: जल्द अमीर बनने के लिए झांसी, बांदा और ग्वालियर के बदमाशों ने तोड़ा भोपाल में ATM, छह आरोपी गिरफ्तार

सभी आरोपियों ने जल्द से जल्द अमीर बनने के लिए एटीएम तोड़ने की साजिश रची थी। लेकिन इलाके में गश्त कर रही डायल 100 का सायरन सुनकर भाग निकले थे। और पढ़ें

09:22 PM, 27-Sep-2024

Weather: MP में बारिश का सिस्टम एक्टिव, राजधानी समेत 23 जिलों में हुई बारिश, मालवा-निमाड़ में बारिश का अलर्ट

शुक्रवार को भोपाल समेत 23 जिलों में बारिश दर्ज की गई। खजुराहो और टीकमगढ़ में 1 इंच पानी गिरा। नर्मदापुरम में पौन इंच बारिश हो गई। उज्जैन, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें

08:48 PM, 27-Sep-2024

Rajgarh News: आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

राजगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों पर आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, परिवार की एक बिटिया घायल बताई जा रही है। और पढ़ें

08:40 PM, 27-Sep-2024

Mp: प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर घमासान जारी, दिल्ली दरबार के चक्कर काट रहे जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी नहीं हो पाई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इसे लेकर लगातार दिल्ली दरबार के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में नेताओं से मुलाकात की है। इधर बीजेपी नेता इस पर चुटकी ले रहे हैं।  और पढ़ें

08:36 PM, 27-Sep-2024

खबर का असर: ओंकारेश्वर में नावों का संचालन शुरू, नाविकों के दावे आपत्ति का आज आखिरी दिन था

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नावों के संचालन न होने को लेकर अमर उजाला पर खबर प्रकाशित हुई थी। खबर पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए ओंकारेश्वर में नावों का संचालन शुरू कर दिया है। और पढ़ें

08:03 PM, 27-Sep-2024

Bhopal:एक दिन चादर में लपेटकर रखा, फिर टंकी में डाला, आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे!Amar Ujala

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अतुल ने बताया कि मंगलवार दोपहर उसकी मां और बहन काम पर चली गई थीं। और पढ़ें

07:50 PM, 27-Sep-2024

नरवार जंगल में गोलीबारी: शहडोल के युवक का आरोप- दो नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस बोली- अभी पुष्टि नहीं

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय का कहना है कि नरवार के जंगल में गोली चलने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। हमले में घायल मोनी सिंह का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इसके बाद उससे बयान लिया जाएगा। और पढ़ें

07:44 PM, 27-Sep-2024

Chhindwara News: निगम अध्यक्ष के खिलाफ पास हुआ अविश्वास प्रस्ताव, आठ अक्तूबर को होगी पार्षदों की वोटिंग

छिंदवाड़ा जिले में निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। आगामी आठ अक्तूबर को पार्षदों की वोटिंग होगी। और पढ़ें

07:40 PM, 27-Sep-2024

Mp news:मध्य प्रदेश में खाद की हो रही कालाबाजारी, दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था बदलने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने  मध्य प्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कालाबाजारी में शासन प्रशासन की हिस्सेदारी है। दिग्विजय सिंह ने सरकार से मांग की है कि सहकारिता और विपणन संघ के माध्यम से खाद का वितरण हो।  और पढ़ें

07:32 PM, 27-Sep-2024

Ujjain: मालिक को थप्पड़ मारने वाले नौकर की सर-ए-बाजार हत्या, हिस्ट्रीशीटर था मृतक, हत्यारे पुलिस गिरफ्त में

मध्यप्रदेश के उज्जैन में मालिक को थप्पड़ मारने वाले नौकर की सरे बाजार हत्या हुई है। बताया जाता है कि मृतक हिस्ट्रीशीटर था। फिलहाल, पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

07:24 PM, 27-Sep-2024

Dhirendra Shastri: पहले प्लास्टिक की कुर्सी और तख्त, अब हैं बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के ठाठ

आज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में लाखों लोगों की भीड़ होती है। उनके करोड़ों भक्त और प्रशंसक हैं। लेकिन, आज से करीब छह साल पहले ऐसा नहीं था।  और पढ़ें

07:21 PM, 27-Sep-2024

Gwalior News : आईजी ऑफिस के बाहर ई रिक्शा और ऑटो चालक का खतरनाक स्टंट, पुलिस को दी खुली चुनौती, मामला दर्ज

एसपी और आईजी ऑफिस रोड पर दो रिक्शा चालकों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बीच सड़क में स्टंट कर वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर डाल दिए। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों चालकों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:09 PM, 27-Sep-2024

Mp: प्रदेश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर कमलनाथ ने जताई चिंता, बोले- प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का भय खत्म

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं को अत्यंत निंदनीय बताया है। और पढ़ें

07:01 PM, 27-Sep-2024

MP News: मध्यप्रदेश में 28 सितंबर को जितना लंबा दिन उतनी लंबी होगी रात, जान लीजिए ऐसा क्यों...

सारिका घारू ने कहा, कई साल से सोशल मीडिया में 23 सितंबर को दिन और रात पूरी तरह बराबर होने के बारे में प्रचारित किया जाता है। उस दिन होने वाली इक्विनॉक्स की घटना को अनेक लोगों द्वारा दिन-रात इक्वल होने से जोड़ा जाता रहा है, जो की सही तथ्य नहीं है। और पढ़ें

06:57 PM, 27-Sep-2024

Damoh News: दमोह के मडियादो के लंकापुरी में निकला 12 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दमोह जिले के मड़ियादो के लंकापुरी में 12 फीट लंबा अजगर निकला तो लोगों के होश उड़ गए। सर्प मित्र को बुलाया गया। उसने अजगर को रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ा। 

  और पढ़ें

06:52 PM, 27-Sep-2024

Damoh News : हरदुआ पुल पर चहल-कदमी करने निकला मगरमच्छ, कुसमी नदी में बढ़ा कुनबा, रेस्क्यू टीम अलर्ट मोड पर

कल रात जिले के हरदुआ पुल पर एक मगरमच्छ घूमता नजर आया, जिसे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। पुल पर लोगों की आहट सुनकर वह तेजी से नदी में चला गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दूर से उसका वीडियो बना डाला। और पढ़ें

06:51 PM, 27-Sep-2024

Mp: एमपी में PESA कानून को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के आदिवासी नेता टेकाम

 आदिवासी क्षेत्रों में PESA कानून को लेकर मप्र आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने दिल्ली के लोकनायक भवन में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य से मुलाकात कर मप्र के आदिवासियों मुद्दों पर चर्चा की।
    और पढ़ें

06:49 PM, 27-Sep-2024

Indore: दीपावली पर इंदौरवासियों को मिलेगी दो ब्रिजों की सौगात, फूटी कोठी ब्रिज लोड टेस्ट में पास

फूठीकोठी ब्रिज बनने से पूर्वी रिंग रोड, पश्चिमी रिंग रोड की राह आसान हो जाएगी। इस ब्रिज के बनने से धार रोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को देवास या खंडवा की तरफ जाने में आसानी होगी। भारी वाहन भी इस ब्रिज से गुजर सकेंगे। और पढ़ें

06:47 PM, 27-Sep-2024

MP News: दमोह के RTO ऑफिस में कार्ड खत्म, ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए करना पड़ रहा है इंतजार

दमोह जिला परिवहन कार्यालय में कार्ड खत्म हो गए हैं। जो कार्ड आए थे, वह दो दिन में खत्म हो गए। लोग अब ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए परेशान हो रहे हैं।  और पढ़ें

06:27 PM, 27-Sep-2024

Khargone : पशु चिकित्सालय के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मेन गेट पर बैठकर किया भजन-कीर्तन

जिले के सनावद ब्लॉक में शासकीय पशु चिकित्सालय के मुख्य द्वार का रास्ता रोककर विरोध जता रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मेन गेट पर बैठकर भजन-कीर्तन किए और कहा कि शायद इसी से डॉक्टरों को सद्बुद्धि मिले। और पढ़ें

06:23 PM, 27-Sep-2024

Regional Industry Conclave: सागर के निवेश महाकुंभ में 19 हजार करोड़ के आए प्रस्ताव, हजारों लोगों को रोजगार


Regional Industry Conclave: सागर के निवेश महाकुंभ में 19 हजार करोड़ के आए प्रस्ताव, हजारों लोगों को रोजगार
  और पढ़ें

06:07 PM, 27-Sep-2024

उज्जैन में तहसीलों के हाल: DM साहब दिन-रात काम कर रहे...और कई विभागों में लगे ताले तो कुछ में अधिकारी ही नहीं

उज्जैन में तहसील कार्यालय के हालात ठीक नहीं हैं। कलेक्टर साहब सुबह से रात तक काम कर रहे हैं। इसके बावजूद यहां विभागों में दिन में ही ताले लग जाते हैं और कुर्सियों से अधिकारी भी गायब मिलते हैं। और पढ़ें

05:50 PM, 27-Sep-2024

Bhind News : बेसली नदी में नहाने गया किशोर पैर फिसलने से नदी में डूबा, एसडीईआरएफ टीम ने बाहर निकाला शव

जिले के खुर्द गांव में रहने वाले एक किशोर की बेसली नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर नदी पर नहाने गया था। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। और पढ़ें

05:44 PM, 27-Sep-2024

Ujjain News: पहले साथ में बैठकर शराब पी और फिर नाली में हो गए गुत्थम-गुत्था...इंदौर गेट एरिया का मामला

उज्जैन में दो युवक पहले एक साथ बैठकर शराब पीए और फिर किसी बात पर हुए विवाद को लेकर आपस में गुत्थम-गुत्था करने लगे। बता दें कि दोनों के इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

05:34 PM, 27-Sep-2024

MP News: MP का 'रईस' गुजरात में फैला रहा था शराब साम्राज्य, अब पुलिस गिरफ्त में, जानें रमेश चंद्ररॉय की कहानी

शराब तस्करी मामले में गुजरात पुलिस ने लंबे समय बाद प्रदेश के नामी शराब कारोबारी और भूमाफिया रमेश चंद्ररॉय को गिरफ्तार किया है। उस पर इनकम टैक्स चोरी, सरकारी निर्माणों के ठेकों में गड़बड़ी पर EOW की जांच जैसे कई मामले प्रचलित हैं। और पढ़ें

05:15 PM, 27-Sep-2024

Sheopur News वन एवं पर्यावरण मंत्री के बयान से मची खलबली, बोले- मदरसों को लेकर जल्दी ही होगी एफआईआर

श्योपुर में दौरे पर आए प्रदेश के वन मंत्री ने मदरसों को लेकर एक बयान दिया है, जिसे लेकर एक बार फिर मदरसा संचालकों में हड़बड़ी मच गई है। हाल ही में सरकार ने मदरसों के नाम पर आवंटन लेकर शासन को चूना लगाने को लेकर 56 मदरसे बंद करने के आदेश दिए थे। और पढ़ें

05:10 PM, 27-Sep-2024

MP News: ठगी, धोखाधड़ी, छल...शातिर बदमाश नहीं, अब पढ़े-लिखे और तकनीकी विशेषज्ञ दे रहे अंजाम, जानिए आंकड़े

साइबर क्राइम द्वारा जारी किए गए आंकड़े इस बात को साबित भी कर रहे हैं। साथ ही आने वाले समय में इससे बनने वाले विकट हालात की तरफ इशारा भी कर रहे हैं। और पढ़ें

05:08 PM, 27-Sep-2024

Dengue In MP: मध्य प्रदेश में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में डेंगू केस बढ़ने के मामले में हाईकोर्ट सख्त हो गया है। एक याचिका पर उसने सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।  और पढ़ें

05:05 PM, 27-Sep-2024

Jabalpur News: ग्रे आयरन फाउंड्री के वर्क्स मैनेजर के ठिकानों पर सीबीआई की दबिश, रिश्वत मांगने का है आरोप

सीबीआई ने ग्रे फाउंड्री के वर्क्स मैनेजर के घर पर दबिश दी है। उस पर रिश्वत मांगने का आरोप है।  और पढ़ें

05:00 PM, 27-Sep-2024

Bhopal: बात पर्यटन और शांति की...सुझाव लेकर पहुंचे स्टूडेंट्स, MANIT को पीछे छोड़ फाइनल ले गई लॉ यूनिवर्सिटी

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) ने विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया। "पर्यटन और शांति" विषय पर आधारित क्विजार्ड 3.0 का आयोजन किया गया। इस अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। और पढ़ें

04:58 PM, 27-Sep-2024

Jabalpur News: ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

जबलपुर में एक बाइक पर जा रहे जीजा-साले को ट्रक ने टक्कर मार दी। उनके साथ गांव का एक रिश्तेदार भी बाइक पर सवार था। हादसे में उसकी मौत हो गई। जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए।  और पढ़ें

04:51 PM, 27-Sep-2024

कर्मयोगी की स्मृति में कर्मयोगियों का सम्मान: विभूतियों ने कहा- इन समारोह से ऊर्जा और कर्म भावना जागृत होती है

प्रेमनारायण नागर ने कहा कि स्वर्गीय कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ ने शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। उनके जीवन के आदर्श हमें सिखाते हैं कि सच्ची सेवा वही है, जो समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और सबको सशक्त बनाए। और पढ़ें

04:45 PM, 27-Sep-2024

Harda News: घने जंगलों में ड्रोन से दुष्कर्मी की तलाश जारी, प्रशासन ने थर्मल सेंसर युक्त कैमरों की व्यवस्था की

जिले में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के बाद फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार घने जंगलों में ड्रोन कैमरों से तलाशी अभियान चला रही है। जिले के छीपाबड़ थानांतर्गत आने वाले एक गांव में आरोपी ने कुरकुरे दिलाने के बहाने से मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। और पढ़ें

04:29 PM, 27-Sep-2024

Ashoknagar: शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, आग लगाने की कोशिश

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। बता दें कि शिक्षक की शिकायत पर कार्रवाई न होने से युवक परेशान है। और पढ़ें

04:10 PM, 27-Sep-2024

Khandwa News : कपास की खड़ी फसल के बीच हो रही थी नशे की खेती, पुलिस ने खेत से ढूंढकर उखाड़े गांजे के पौधे

पुलिस ने जिले के जावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कोलगांव स्थित एक खेत से कपास की फसल के बीच छुपाकर उगाए जा रहे गांजे के पौधों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। और पढ़ें

03:57 PM, 27-Sep-2024

Rain In Khandwa: तेज बारिश अब बन रही आफत, फसलें हुई बर्बाद, जनजीवन हो रहा अस्त-व्यस्त, किसानों के निकले आंसू

खंडवा जिले में हुई बारिश से शहर के कुछ क्षेत्रों में पानी भर गया। दरअसल, नगर में चोक हो रहे नाले और नालियों का पानी सड़क पर आ गया, जिससे कई वार्डों में तालाबनुमा स्थिति बन गई। और पढ़ें

03:40 PM, 27-Sep-2024

Shahdol News: घर से लापता किशोरी का दूसरे दिन कुएं में उतराता मिला शव, संदिग्ध मौत की जांच कर रही पुलिस

शहडोल जिले में घर से लापता किशोरी का दूसरे दिन कुएं में उतराता हुआ शव मिला है। पुलिस संदिग्ध मौत की जांच कर रही है। और पढ़ें

03:27 PM, 27-Sep-2024

Khandwa News: मंत्री विजयवर्गीय ने लड्डू प्रसादम विवाद को बताया सनातन पर खतरा, सभी देवालयों के लिए की यह मांग

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रसादम विवाद पर मीडिया से चर्चा करते हुए इसे सनातन पर खतरा बताया है। उन्होंने इसे सनातन धर्म पर कुठाराघात और षड्यंत्र बताया है। और पढ़ें

03:09 PM, 27-Sep-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

इंदौर में सतीश भाऊ गैंग के गुर्गों का आतंक, पहले से कई केस दर्ज हैं। पुलिस इस बार भी तलाश नहीं पा रही। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें