फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 15-Sep-2024

MP News: मिसेज सेंट्रल इंडिया का क्राउन भोजपुर क्लब से चोरी, पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी

शाहपुरा निवासी नेहा तिवारी को पिछले साल मिसेज सेंट्रल इंडिया का खिताब मिला थाI शनिवार को वह भोजपुर क्लब में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंची थीI फोटो शूट के दौरान उन्होंने अपना क्राउन टेबिल पर रख दिया थाI और पढ़ें

11:22 PM, 15-Sep-2024

MP News: युवक ने रानी कमलापति की मूर्ति के सामने अश्लील वीडियो बनाया, रासुका लगाने की मांग

सांसद आलोक शर्मा एवं हिंदू संगठनों द्वारा 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दोषी युवक के खिलाफ रासुका लगाकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग करेंगे ताकि इस तरह के समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो सके। और पढ़ें

10:42 PM, 15-Sep-2024

Khandwa: ओंकारेश्वर बांध का पानी हुआ कंट्रोल, डूबे नर्मदा के घाट फिर दिखे, श्रद्धालुओं को मिला स्नान का मौका

Khandwa: ओंकारेश्वर बांध का पानी हुआ कंट्रोल, डूबे नर्मदा के घाट फिर दिखे, श्रद्धालुओं को मिला स्नान का मौका और पढ़ें

विज्ञापन
10:26 PM, 15-Sep-2024

Jabalpur News: बालाघाट में नक्सलियों की छुपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद, आईईडी ब्लास्ट बनाने की थी योजना

नक्सली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करने वाले थे। सूचना के आधार पर की गई सर्चिंग के दौरान 8 किलो लोहे के स्प्लिंटर, 15 बिजली के स्विच, नक्सली साहित्य, लाल झंडा और पिट्ठू बैग बनाने की सामग्री बरामद हुई। और पढ़ें

10:09 PM, 15-Sep-2024

Indore News: खजराना में रफ्तार का कहर, BMW कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत

खजराना गणेश मंदिर मेले से लौटते समय ये हादसा हुआ। टक्कर के बाद दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:51 PM, 15-Sep-2024

Anuppur News: वीडियो बना रहे युवकों से परिवहन कर्मचारियों ने की गाली-गलौज, शिकायत के बाद आरक्षक निलंबित

रामनगर थाना अंतर्गत आमाडाड में परिवहन विभाग की जांच के दौरान दो ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाए जाने पर परिवहन आरक्षक ऋतु शुक्ला ने अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें गाली-गलौज की। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  और पढ़ें

09:21 PM, 15-Sep-2024

Weather: प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हुई बारिश, राजधानी समेत कई जिलों में दिनभर खिली रही धूप, बारिश का अलर्ट

रविवार को राजधानी भोपाल में दिन भर धूप खिली रही। प्रदेश की पूर्वी क्षेत्र  सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर में बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें

09:16 PM, 15-Sep-2024

Omkareshwar Temple: मंदिर पहुंचे एक लाख से अधिक भक्त, शीघ्र दर्शन बंद होने से बारिश में भीगते रहे श्रद्धालु

Omkareshwar Temple: मंदिर पहुंचे एक लाख से अधिक भक्त, शीघ्र दर्शन बंद होने से बारिश में भीगते रहे श्रद्धालु और पढ़ें

09:09 PM, 15-Sep-2024

SCRB report: एमपी में पिछले 7 महीने में अपराधों में आई कमी, चोरी-हत्या और महिलाओं के पर गंभीर अपराध हुए कम

एससीआरबी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में पिछले 7 महीने में अपराधों में कमी आई है, हत्या के प्रयास और डकैती के मामले घटे हैं। महिला के विरुद्द होने वाले गंभीर अपराध भी कम हुए हैं। और पढ़ें

08:59 PM, 15-Sep-2024

MP News: भाजपा ने किसानों को दिलाई सदस्यता, सीएम बोले- संगठन पर्व देश को समृद्ध-शक्तिशाली बनाने का अभियान


भाजपा ने संगठन पर्व के अंतर्गत रविवार को किसान सदस्यता दिवस मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किसानों को सदस्यता दिलाई। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किसानों के हितों के लिए भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना की। और पढ़ें

08:58 PM, 15-Sep-2024

Khandwa: डेथ-पाइंट बन रहा धर्मकांटा मोड़, ट्रक ने फिर ली युवक की जान, 6 माह पहले ही हुई थी शादी

Khandwa: डेथ-पाइंट बन रहा धर्मकांटा मोड़, ट्रक ने से फिर ली युवक की जान, 6 माह पहले ही हुई थी शादी और पढ़ें

08:49 PM, 15-Sep-2024

Satna News: मोहल्ले में बैठे गोवंश पर जानबूझकर चढ़ा दी कार, बछड़े की मौत, चालक फरार

मध्य प्रदेश के सतना के विराटनगर में एक बोलेरो चालक द्वारा जानबूझकर गाय के बछड़े पर कार चढ़ाने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में बछड़े की मौत हो गई, और पास में खड़ी उसकी मां दौड़कर मृत बच्चे के पास पहुंच गई। वीडियो में दिखा कि चालक ने जानबूझकर बछड़े पर गाड़ी चढ़ाई और मौके से फरार हो गया।  और पढ़ें

08:40 PM, 15-Sep-2024

Sheopur: सरपंच सचिव के लिए महिला ने कीचड़ में लगाई मोहल्ले की दंडवत परिक्रमा, प्रार्थना भी की, जानें मामला

मध्य प्रदेश के कराहल विकासखंड के सुखाखार मोहल्ले में सड़कों और नालों की बदहाली के विरोध में एक आदिवासी महिला ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उसने कीचड़ भरे रास्तों पर दंडवत परिक्रमा करते हुए पनवाड़ा माता मंदिर तक पहुंची और सरपंच व सचिव की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। महिला का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हुई, इसलिए उसने यह कदम उठाया। और पढ़ें

08:39 PM, 15-Sep-2024

Indore: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- भाजपा का सदस्यता अभियान सत्ता पाने के लिए नहीं

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जिन बूथों पर पार्टी कमजोर है वहां पर ज्यादा ताकत के साथ पहुंचना है और जो बूथ ताकतवर है उसे और ताकत देने का हमें काम करना है।सदस्यता अभियान हर छह वर्ष में एक बार आता है। इस बार कोरोना के कारण 9 वर्ष में आया है। और पढ़ें

08:03 PM, 15-Sep-2024

मानवता शर्मसार: मौत के बाद भी जारी वसूली का खेल, मैहर में एंबुलेंस से शव उतारने के लिए ले लिए ढाई हजार रुपये

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में 108 एम्बुलेंस चालक द्वारा शव को उतारने से पहले ढाई हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीएमएचओ सतना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को सेवा से हटा दिया। और पढ़ें

07:48 PM, 15-Sep-2024

Mandsaur News: एसबीआई एटीएम से 10 लाख रुपये के साथ दो राजस्थानी युवक पकड़े गए, चार एटीएम कार्ड भी बरामद

मंदसौर के मुखर्जी चौक स्थित एसबीआई एटीएम से पुलिस ने दो राजस्थानी युवकों को पकड़ा, जिनके पास 10 लाख रुपये नकदी और कई एटीएम मिले। युवकों ने बताया कि यह राशि प्रतापगढ़ के व्यापारी अली टीनवाला बोहरा ने दी थी। पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है। और पढ़ें

07:47 PM, 15-Sep-2024

Indore: छात्रा को शादी का झांसा देेकर युवक लेे गया दिल्ली़, करता रहा रेप, केस दर्ज

युवती तिलक नगर मेें एक किराए के मकान में रहती थी। वह सतवास से यहां पढ़ाई केे लिए आई थी। मकान मालिक के बेटेे के एक दोस्त गोपाल विश्वास से उसकी मित्रता हो गई थी। कुछ दिनों बाद युवती ने तिलक नगर से मकान खाली कर दिया और वह गोपाल के साथ रहने लगी। और पढ़ें

07:36 PM, 15-Sep-2024

Guna News: आठ साल की मासूम से पिता ने की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंका शव

गुना के चाचौड़ा में 8 साल की बच्ची की हत्या और दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची के पिता ने ही पहले उसका दुष्कर्म किया और फिर हाथ-पैर बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया। और पढ़ें

07:18 PM, 15-Sep-2024

Sehore News: प्रदीप मिश्रा ने सुनाई गजेंद्र मोक्ष कथा, बोले- भगवान भाव के भूखे, सुनते हैं सच्चे दिल की पुकार

शहर के बड़ा बाजार में अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि अहंकार और मोह से मुक्त होकर परोपकार करना चाहिए, तभी भगवान की कृपा प्राप्त होती है। और पढ़ें

07:05 PM, 15-Sep-2024

Mp: एमपी सरकार के 9 महीने पूरे, पीसीसी चीफ पटवारी ने सरकार से किए 9 सवाल, बोले- जनता से किए वादे नहीं हुए पूरे

एमपी सरकार के कार्यकाल को नौ महीने पूरे होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है और जनता से किए गए वादे याद दिलाए हैं। और पढ़ें

06:48 PM, 15-Sep-2024

Mp: महिला कांग्रेस की सदस्यता के लिए 100 रुपए शुल्क,ऑनलाइन रहेगी सारी प्रक्रिया, स्थापना दिवस पर वेबसाइट शुरू

महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर रविवार को पीसीसी भोपाल में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही सदस्यता अभियान के लिए एक वेबसाइट भी लॉच की गई। सदस्य बनने के लिए 100 रुपए सदस्यता शुल्क निर्धारिेत किया गया जो ऑनलाईन देना होगा। और पढ़ें

06:46 PM, 15-Sep-2024

MP News: मंत्री राकेश सिंह बोले- सहानुभूति बटाेरने इस्तीफे का नाटक कर रहे अरविंद केजरीवाल



लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सहानुभूति बटोरने इस्तीफे का नाटक कर रहे हैं।  और पढ़ें

06:31 PM, 15-Sep-2024

Shivpuri News: गाड़ी शोरूम कब्जा विवाद में भाजपा विधायक और जिला उपाध्यक्ष आमने-सामने, जानें क्या है मामला

शिवपुरी शहर के पुराने बाईपास स्थित टाटा शोरूम पर कब्जे के विवाद में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने हस्तक्षेप किया। यह विवाद किराए को लेकर हुआ था और शोरूम खाली कराने के दौरान बड़ी संख्या में लोग इस ड्रामे को देखने इकट्ठा हो गए थे। और पढ़ें

06:21 PM, 15-Sep-2024

Aiims bhopal: एम्स द्वारा 41 जिलों में किए कैंसर सर्वे परिणाम जारी, मुख्यमंत्री से मिले एम्स के डायरेक्टर

एम्स द्वारा प्रदेश के 41 जिलों में कैंसर को लेकर सर्वे किया गया है जिसकी जानकारी देने के लिए एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। 

  और पढ़ें

06:01 PM, 15-Sep-2024

Bhind News: चंबल नदी की बाढ़ के साथ आ गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांध नदी में छोड़ा

भिंड जिले में चंबल नदी की बाढ़ के कारण एक मगरमच्छ चौम्हों गांव तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर काबू में किया और उसे सुरक्षित रूप से चंबल नदी में वापस छोड़ दिया। ग्रामीणों को अलर्ट पर रखा गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। और पढ़ें

05:39 PM, 15-Sep-2024

Shajapur News: जीतू पटवारी बोले- गेंहू के तीन हजार और सोयाबीन के छह हजार नहीं होंगे, तब तक दम नहीं लेने देंगे

Shajapur News: जीतू पटवारी बोले- गेंहू के तीन हजार और सोयाबीन के छह हजार नहीं होंगे, तब तक दम नहीं लेने देंगे और पढ़ें

05:25 PM, 15-Sep-2024

Shajapur News: शाजापुर में बोहरा समाजने धूमधाम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, निकाला जुलूस

Shajapur News: शाजापुर में बोहरा समाजने धूमधाम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, निकाला जुलूस और पढ़ें

05:19 PM, 15-Sep-2024

Tikamgarh: पूर्व मंत्री के आरोपों पर बोले मंत्री वीरेंद्र खटीक, कार्यकर्ताओं के लिए प्राणों की बाजी लगा दूंगा

खटीक ने सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जब तक ये लोग भाजपा के लिए काम कर रहे थे, तब तक अपराधी नहीं थे, अब उन्हें अपराधी दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने पार्टी फोरम में स्थिति स्पष्ट करने की बात भी कही। और पढ़ें

05:09 PM, 15-Sep-2024

Sagar News: बंडा थाना क्षेत्र में व्यक्ति की लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी शिखा सोनी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच जारी है। घटना के समय मृतक घर में अकेला था। और पढ़ें

04:59 PM, 15-Sep-2024

Ujjain News: विदेशों से बड़ी संख्या में इस्कॉन पहुंचे भक्त, 17 को मनाया जाएगा चारु महाराज का आविर्भाव दिवस

उज्जैन के भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में 17 सितंबर को परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी महाराज का आविर्भाव दिवस मनाया गया। इस आयोजन में जापान, अमेरिका, मलेशिया, मॉरीशस, बेल्जियम, यूके, सिंगापुर और यूरोप के अन्य देशों से 100 से अधिक भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रभुपाद के शिष्यों के संस्मरण साझा किए गए। और पढ़ें

04:28 PM, 15-Sep-2024

Ujjain News: धीरेंद्र शास्त्री ने दिवंगत पूनमचंद यादव को दी श्रद्धांजलि, वक्फ बोर्ड को लेकर सीएम से कही ये बात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए वक्फ बोर्ड पर कानूनी शिकंजे की मांग की। उन्होंने लैंड जिहाद का विरोध करते हुए सनातनियों को जगाने के लिए 9 दिवसीय यात्रा की घोषणा की, जिसका उद्देश्य देश से भेदभाव, छुआछूत और जात-पात को मिटाना है। और पढ़ें

04:08 PM, 15-Sep-2024

Bhopal News: राहुल गांधी के सिख वाले बयान पर मचा घमासान, भोपाल में सिख समाज का प्रदर्शन

सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान सिख समुदाय पर दिए गए बयान की निंदा की। इस अवसर पर सिख समुदाय की नेत्री नेहा बग्गा ने कहा कि राहुल गांधी का बयान निंदनीय है। सिख समाज देश की जड़ है और गर्व के साथ अपना कड़ा और दस्तार पहनकर गुरुद्वारों में जा रहा है। और पढ़ें

03:17 PM, 15-Sep-2024

MP News: सागर में चार मौतें, इसका जिम्मेदार कौन? छोटी बहू का परिवार कटघरे में, कहा था- घर में ताला डलवा देंगे

मध्य प्रदेश के सागर जिले के कोपरा गांव से दिन शनिवार को दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आईं थी। इन तस्वीरों में देवरानी-जेठानी जो सगी बहनें थी उनके शव फांसी के फंटे से कुएं में लटते हुए थे। और पढ़ें

03:17 PM, 15-Sep-2024

MP: देवास के छह लोगों की बूंदी में मौत, टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, फिर क्रेन से निकाले शव; देखें तस्वीरें

बूंदी एसपी उमा शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल लोगों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में छह लोगों की माैत हुई है। और पढ़ें

03:11 PM, 15-Sep-2024

MP: सीहोर में आउटसोर्स बिजली कर्मी ने लगाई फांसी, मरने से पहले नोट लिखा और वीडियो बनाकर जेई पर लगाए गंभीर आरोप

आउटसोर्स कर्मी अंकित यादव ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने कनिष्ठ अभियंता की वजह से आत्महत्या करने की बात कही है।   और पढ़ें

03:04 PM, 15-Sep-2024

MP News: कटनी में पिंजड़ा लगाने के सात घंटे बाद पकड़ा गया मगरमच्छ, दो गांव में मचा रखी थी दहशत

रेंजर जुनैद ने बताया कि संभवतः यह मगरमच्छ हिरण नदी से बाहर निकला होगा, जिसे कटनी और जबलपुर की संयुक्त टीम ने पकड़ा और डैम में छोड़ा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 3 से 4 और मगरमच्छ देखे हैं। और पढ़ें

03:01 PM, 15-Sep-2024

MP: शिवपुरी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जबलपुर में केस मिलने के बाद बरती जा रही है सतर्कता

सीएमएचओ ने बताया कि शिवपुरी जिले में स्वाइन फ्लू के प्रकरणों की समीक्षा की गई है। जिले में मौसम बदलाव सहित अन्य जिलों से आने वाले स्वाइन फ्लू से संक्रमित यात्रियों से संक्रमण का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। 
  और पढ़ें

02:58 PM, 15-Sep-2024

Ujjain: सीएम यादव समतामूर्ति अलंकरण सम्मान से सम्मानित, कहा- भारत विश्व का सबसे बड़ा और गौरवशाली लोकतंत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 12 वर्षों में आयोजित होने वाले सिंहस्थ की छटा निराली होती है। समारोह में उपस्थित देवतुल्य धर्माचार्यों के दर्शन से परमात्मा की अनुभूति हो रही है। स्वामी श्री रामानुज जी महाराज ने अपने अलौकिक दर्शन से सनातन धर्म के संरक्षण के साथ मानव से मानव को जोड़कर जनसेवा का मार्ग भी दिखाया है।   और पढ़ें

02:07 PM, 15-Sep-2024

Guna: राघौगढ़ में कॉलेज स्टूडेंट्स बोले- एड्स जागरूकता के बहाने दिलवाई BJP की सदस्यता, दिग्विजय ने उठाए सवाल

मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अज्ञात व्यक्ति पर एड्स जागरूकता के बहाने धोखे से भाजपा का सदस्य बनाने के आरोप लगाए है और पढ़ें

01:43 PM, 15-Sep-2024

MP News: इंदौर में धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश में बहुत अति मचा ली, अब वक्फ बोर्ड वालों की मनमानी नहीं चलेगी

Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोगों ने देश में अति और अत्याचार मचा रखा है। अब वक्फ बोर्ड वालों की मनमानी नहीं चलेगी। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए।  और पढ़ें

01:28 PM, 15-Sep-2024

Indore: बीएमडब्ल्यू कार ने दो युवतियों की ली जान, टक्कर के बाद कार चालक भागा

हादसे में तुलसी नगर निवासी दीक्षा जादौन और लक्ष्मी पिता नाथू सिंह तोमर की मौत हुई है। दोनो महालक्ष्मी नगर में लगा मेला देखने गई थी। लौटते समय शनिवार रात को यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बीएमडब्लू कार ने भी संतुलन खो दिया और वह एक पोल से जा टकराई।
  और पढ़ें

12:57 PM, 15-Sep-2024

Umaria News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव रणविजय ने ली संगठन की बैठक, आगामी रणनीति पर हुआ विचार

प्रदेश संगठन प्रभारी रणविजय सिंह लोचव ने कहा कि अब पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। मतभेद हर संगठन में होते हैं, ये चलते रहेंगे। आज हमें एकजुट होकर प्रदेश में बैठी भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने की जरूरत है।   और पढ़ें

12:45 PM, 15-Sep-2024

Damoh News: तालाब सफाई अभियान में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री खटीक, कहा- लोगों की जागरूकता देख खुशी हुई

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि मैंने पहले भी इस तालाब को देखा है। यहां काफी जलकुंभी, कचरा और गंदगी फैली हुई थी। आज यह तालाब जिस तरह साफ दिख रहा है उससे लोगों की मेहनत भी दिखाई दे रही है।
  और पढ़ें

12:39 PM, 15-Sep-2024

Tikamgarh: कुंडेश्वर धाम में जलविहार महोत्सव, आज शाम को दरबार से निकलकर कुंड में जलविहार करेंगे बाबा भोलेनाथ

कुंडेश्वर धाम के पुजारी पंडित जमुना प्रसाद तिवारी बताते हैं कि भगवान को जल विहार कराने की परंपरा हिंदू पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है। वर्षा समाप्त होने के बाद नदी और तालाबों में गंदा पानी पहुंच जाता है, जिसे अशुद्ध माना जाता है। नदी और तालाबों के पानी को शुद्ध करने के लिए भगवान को जल विहार कराया जाता है। और पढ़ें

08:48 AM, 15-Sep-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

पुलिस को दिए अपने आवेदन में शिक्षकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके पास राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अधिकारियों के नाम से फोन आ रहे हैं, जो स्कूल से जुड़ी जानकारी के साथ पैसे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें