कल दिल्ली जायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दिनांक 19 दिसंबर, प्रातः दिल्ली जायेंगे। दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी से मुलाकात करेंगे
मध्य प्रदेश 16वीं विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर नामांकन दाखिल किया है। नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध चुने जाएंगे। उन्हें विपक्ष का साथ मिला है। प्रोटेम स्पीकर उन्हें शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष का चयन 20 दिसंबर को होगा।
प्रोटेम स्पीकर ने कांग्रेस विधायक दल के नेता उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने विधानसभा की सदस्य के रूप में शपथ ली। वहीं, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विधानसभा के सदस्य की शपथ ली। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उप मुख्यमंत्री राजेश शुक्ला ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली से विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गी, चुरहट से विधायक अजय सिंह राहुल भैया, नरसिंहपुर से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने विधानसभा की सदस्यता के रूप में शपथ ली।
11 बजे शुरू होगी कार्यवाही
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय ये सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। 18 से 19 दिसंबर सत्र के पहले दिन 230 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव विधायकों को शपथ दिलाएंगे। मध्य प्रदेश के कई बड़े चेहरे ऐसे हैं जो इस सत्र में दिखाई नहीं देंगे।