फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Lok Sabha Chunav Live: पूर्व CM लालू प्रसाद को एमपी-एमएलए कोर्ट से स्थाई वारंट जारी, हथियार सप्लाई का मामला

Fri, 05 Apr 2024 05:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Live Updates in Hindi: नमस्कार! मप्र लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मतदान के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। तीसरे चरण की आठ सीटों के लिए 12 अप्रैल से नामांकन होंगे। जानिए, प्रदेश में क्या चल रहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:18 PM, 05-Apr-2024

ग्वालियर से बड़ी खबर

  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट से स्थाई वारंट जारी 

  • एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया, आर्म्स एक्ट के मामले में जारी किए गए वारंट

  • साल 1995 और 97 का फॉर्म-16 के तहत हथियारों की सप्लाई का मामला

  • पुलिस के परीक्षण के बाद बिहार निवासी लालू प्रसाद यादव के नाम की हुई तस्दीक

  • अब पुलिस ने अनुसंधान के बाद लालू प्रसाद यादव को बनाया है आरोपी

  • अन्य न्यायालय से एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर हुआ है केस

  • अब स्थाई गिरफ्तारी वारंट से तलब किया गया है पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को

03:31 PM, 05-Apr-2024

मीरा यादव ने नामांकन फॉर्म पर नहीं किए हस्ताक्षर   
मप्र में इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। फाॅर्म पर हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली के चलते पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने नामांकन निरस्त किया। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सपा की ओर से भी इसे गलत बताया जा रहा है। 



गठबंधन में सपा के खाते में गई थी सीट 
बता दें कि गठबंधन के चलते कांग्रेस ने यह सीट समाजवादी पार्टी (सपा) को दी थी, इस कारण यहां किसी प्रत्याशी को नहीं उतारा गया था। अगर, मीरा यादव का नामांकन निरस्त होता है तो बड़ी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी भाजपा के वीडी शर्मा के सामने नहीं होगा। हालांकि, सभा के अलावा करीब 15 अन्य प्रत्याशियों ने खजुराहो सीट से नामांकन दाखिल किया है।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बयान
खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। कहा जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं थे तो फिर देखने वाले अधिकारी ने फॉर्म लिया ही क्यों। ये सब बहाने हैं और हार चुकी भाजपा की हताशा। जो न्यायालय के कैमरे के सामने छल कर सकते हैं, वो फॉर्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साज़िश रचते होंगे। भाजपा बात में ही नहीं काम में भी झूठी है और समस्त प्रशासनिक तंत्र को भ्रष्ट बनाने की दोषी भी। इस घटना की भी न्यायिक जांच हो, किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध है।

03:19 PM, 05-Apr-2024
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही
कांग्रेस के घोषणा पत्र को मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव ने कांग्रेस का कर्मकांड बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है, लेकिन कांग्रेस अन्याय के पहाड़ पर बैठी हुई है। कांग्रेस पूरे देश के किसान, गरीब, मजदूर और युवा सबके साथ अन्याय करते हुए अपना समय गुजारा है। न्याय शब्द कांग्रेस के मुंह से शोभा नहीं देता। उन्होंने महिलाओं के साथ अन्याय किया। मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस महिला उम्मीदवार लड़ा रही है, जबकि भाजपा 6 सीटों पर महिलाओं को उतारा है। कांग्रेस के सभी बड़े नेता और विपक्ष के नेता, इंडिया गठबंधन के सब लोग अपने परिवार से बाहर किसी की हिस्सेदारी बर्दाश्त नहीं करते।  उन्होंने गरीब, मजदूर, युवा के साथ कौन कौन से घोटाले नहीं किए? एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
01:33 PM, 05-Apr-2024

छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस का गढ़ 
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट, एक उपचुनाव को छोड़ कर पिछले 73 वर्षों से कांग्रेस के कब्जे में है। करीब 44 साल से यह सीट कमलनाथ और उनके परिवार के कब्जे में है। एक क्लिक पर पढ़ें इस सीट का इतिहास...  

10:58 AM, 05-Apr-2024

कांग्रेस को लगेगा एक और झटका
मप्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार वे दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की  सदस्यता लेंगे। इससे पहले दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हुए थे, इसके बाद दीपक ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव दीपक सक्सेना से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
10:35 AM, 05-Apr-2024

रोड शो की तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 1 बजे भोपाल से मंडला निवास के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.35 बजे वह बीजाडांडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे जबलपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो की तैयारियों का जायजा लेंगे। जिसके लिए वे रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। कार्यक्रमों के पश्चात शाम 6 बजे जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। रात 8 बजे सीएम हाउस से वीसी के माध्यम से प्रदेश स्तरीय साहू समाज के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

09:57 AM, 05-Apr-2024

सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला
सड़क पर उतरने वाले बयान को फिर दोहराने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैंने कहा- बदल छटेगा, सूर्य निकलेगा और कमल खिलेगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष द्वारा पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान को लेकर भी सिंधिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इन लोगो में संबंधता, सुशीलता और नैतिकता का स्तर नहीं है। दक्षिण भारत के नेताओं ने पीएम मोदी की बारे में क्या वक्तव्य कहे हैं, सुरजेवाला ने हेमा मालिनी के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। यह लोग न देश का सम्मान कर सकते हैं, न नारी शक्ति का और न किसी समाज का सम्मान कर सकते हैं, उन्हें थोड़ी खुशी के लिए किसी को दफनाना पड़े तो वे तेयार हैं। 

ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस के टिकट फाइनल नहीं होने पर सिंधया ने कहा कि हमने तो प्रत्याशी घोषित कर दिया है और दौड़ भी रहा है। अब उनसे पूछिए उन्होंने क्यों नहीं किया? आपके प्रश्न राजा साहब और कांग्रेस के धुआंधार नेताओं से करना चाहिए।  

 

09:54 AM, 05-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: पूर्व CM लालू प्रसाद को एमपी-एमएलए कोर्ट से स्थाई वारंट जारी, हथियार सप्लाई का मामला

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव को लेकर मप्र में चुनावी शोर जारी है। भाजपा और कांग्रेस के नेता प्रदेशभर में जनसभाएं कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सात और नौ अप्रैल को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सात अप्रैल को वे जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में रोड शो करेंगे, जबकि नौ अप्रैल को बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे।  

उधर, मतदान के दूसरे चरण के लिए सात सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी आठ अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल समेत सात लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 

सात मई को आठ सीटों पर मतदान 
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ समेत आठ सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होगा। 12 से 19 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 20 अप्रैल को पत्रों की जांच की जाएगी।  22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इन सीटों पर सात मई को मतदान होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें