फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Lok Sabha Chunav Live: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दाखिल किया नामांकन, जनसभा में करेंगे वोट की अपील

Tue, 16 Apr 2024 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। जानिए, प्रदेश में आज कौन नेता दौरे पर हैं और क्या चल रहा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव, लाइव ब्लॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:39 PM, 16-Apr-2024

दिग्विजय सिंह ने नामांकन किया दाखिल
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज दुर्गाष्टमी के विशिष्ट मुहूर्त में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में राजगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

03:37 PM, 16-Apr-2024

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम में बदलाव
शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री व प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन रैली के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव शिवपुरी से कुंडलपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 3.45 बजे कुंडलपुर-दमोह पहुंचकर जैन तीर्थ में आयोजित प्रसिद्ध जैन संत श्री समय सागर जी के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह मुख्यमंत्री डॉ यादव का आधिकारिक दौरा रहेगा।

 

02:41 PM, 16-Apr-2024
नामांकन दाखिल करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री व गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
02:37 PM, 16-Apr-2024
सिंधिया नामांकन के दौरान रैली निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े चेहरे व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज अपने लोकसभा क्षेत्र गुना में नामांकन को गुना से निकले तो सबसे पहले अपने प्रभु के प्रति भक्तिभाव को प्रदर्शित किया। प्रसिद्ध मंदिर हनुमान टेकरी जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद गुना से शिवपुरी के लिए उनका क़ाफ़िला प्रस्थान किया। जैसे-जैसे उनकी गाड़ी बढ़ने लगी, पीछे गाड़ियों का क़ाफ़िला बढ़ने लगा। प्रत्येक कुछ सौ मीटर पर स्वागत के लिए समर्थक खड़े रहे। सैंकड़ों की भीड़ कुछ ही देर में हज़ारों में तब्दील हो गई। अभी सूचना के अनुसार, शिवपुरी में पहुंचने से पहले से पांच किलोमीटर लम्बा जाम लगा हुआ है। शिवपुरी शहर जहां वह पहुंच नामांकन भरने वाले हैं, वहां जनसैलाब स्वागत के लिए इंतज़ार कर रहा है।

02:25 PM, 16-Apr-2024

जीतू पटवारी के सीएम मोहन यादव से सवाल?
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, प्रिय डॉ. मोहन यादव जी, यह सौभाग्य तब अधिक सार्थक होता, जब मध्यप्रदेश की धरती पर आकर देश के गृहमंत्री अमित शाह जी सच को स्वीकार करते और मध्यप्रदेश की जनता को यह बताते कि-

  • आदिवासी उत्पीड़न की घटनाएं मध्यप्रदेश में ही सबसे ज्यादा क्यों हो रही हैं?
  • मध्यप्रदेश का ही आदिवासी ही सबसे ज्यादा क्यों उपेक्षा और अपमान का शिकार है?
  • मध्यप्रदेश के आदिवासियों के साथ ही सबसे ज्यादा अपराध क्यों हो रहे हैं?
  • मध्यप्रदेश के आदिवासियों को ही विकास की मुख्य धारा से दूर क्यों कर रखा है?
  • मध्यप्रदेश में ही आदिवासी महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अभद्रता और अपराध की घटनाएं क्यों होती हैं?
  • मध्यप्रदेश के आदिवासी युवा को ही सरकारी नौकरियों से सबसे ज्यादा वंचित क्यों किया जा रहा है?
  • मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में शिक्षा के हालात इतने बदतर क्यों हैं?
  • मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर 20 साल पुरानी @BJP4MP सरकार ने क्या किया?
  • मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में विकास की योजनाओं के नाम पर सबसे अधिक भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है?
  • मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके ही सबसे ज्यादा प्रशासनिक उपेक्षा और उदासीनता के शिकार क्यों हैं?
  • यदि ऐसे सभी सवालों का जवाब नहीं मिला तो मोदी जी के "कथित-विश्वस्त" का आगमन सौभाग्य नहीं, "दुर्भाग्य" का विषय है!

विज्ञापन
02:12 PM, 16-Apr-2024

मध्यप्रदेश में बीएसपी के स्टार प्रचारक
मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें सबसे पहले बसपा प्रमुख मायावती का नाम है। वहीं, उसके बाद आनंद कुमार और रामजी गौतम सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। ये रही 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट...
  • बहन कुमारी मायावती
  • आकाश आनंद
  • रामजी गौतम
  • रमाकांत पिप्पल
  • मुकेश अहिरवार
  • अच्छेलाल कुशवाह
  • रूस्तम सिंह
  • घासीराम पटेल
  • बुद्धसेन पटेल
  • डीपी चौधरी
  • जियालाल अहिरवार
  • बालकिशन चौधरी
  • रमेश डाबर
  • सुनील बघेल
  • नारायण त्रिपाठी
  • सीएल वंशकार
  • सीएस बौद्ध
  • ज्ञानेश्वर गजभिये
  • सोनेराम कुशवाह
  • बलवीर सिंह डंडोतिया
  • रसाल सिंह
  • संजीव सिंह कुशवाह
  • रत्नाकर चतुर्वेदी
  • सुभाष शर्मा उर्फ डोली
  • अमीन लाला
  • संजय सोलंकी
  • खुर्शीद अहमद
  • अवधेश प्रतास सिंह राठौर
  • मनोज रजक
  • डीके सिरसवाल
  • विद्याराम कौशल
  • अमृतलाल टैगोर
  • भीमसेन पहाड़िया
  • अरविंद बौद्ध
  • राजवीर सिंह बघेल
  • भानू प्रताप सिंह
  • धारा सिंह
  • जेपी दोहरे

12:17 PM, 16-Apr-2024

चुनाव की इस बेला में छिंदवाड़ा से कमल खिलने वाला है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हम सब का सौभाग्य है...मध्यप्रदेश की धरती पर हमारे यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी छिंदवाड़ा सायंकाल आने वाले हैं। छिंदवाड़ा वो स्थान है, जहां लगातार हमें एक के बाद एक अच्छे समाचार मिल रहे हैं। चुनाव की इस बेला में छिंदवाड़ा से कमल खिलने वाला है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते से और भाजपा की सारे जवाबदार पदाधिकारी वहां भी लगे हैं और उन्नीस के निर्वाचन को लेकर के एक नया आया है। मध्यप्रदेश की धरती पर यशस्वी गृहमंत्री जी का स्वागत है। 

12:14 PM, 16-Apr-2024
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

राजगढ़ लोकसभा चुनाव का नामांकन जमा करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जालपा माता के दरबार पहुंचे। मंगलमय की शुभकामना के साथ माता रानी की विधिवत पूजा की और चुनाव में सच्चाई की जीत के लिए प्रार्थना की।

11:56 AM, 16-Apr-2024
जीतू पटवारी - फोटो : सोशल मीडिया

जीतू पटवारी का बयान

  • कमलनाथ के प्रशासन की दबिश को लेकर बोले
  • छिंदवाड़ा में जो भारतीय जनता पार्टी हार रही है, ये उनके डर को दिखाता है
  • मध्यप्रदेश में पूरी BJP धन बल का किस तरीके से उपयोग कर रही है यह जगजाहिर है
  • हमारे अकाउंट ब्लॉक हो गए थे…हमारे पास धन की कमी है
  • पहले विधायक और फिर कमलनाथ के घर प्रशासन का चार घंटे रहना ये लोकतंत्र में कुठाराघात है
  • अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर बोले, अमित शाह विधानसभा चुनाव के पहले भी आए थे 
  • उन्होंने प्रदेश की जनता से वादे किए थे, आज अमित शाह को जवाब देना पड़ेगा कि इन वादों का क्या हुआ
  • अमित शाह ने जो जनता को गुमराह करने की बात कही थी, आज उसका जवाब अमित शाह को देना पड़ेगा
  • BJP के संकल्प पत्र को लेकर कहा, BJP के घोषणा पत्र कि अगर कांग्रेस के घोषणा पत्र से मूल्यांकन करें तो BJP ग़रीब करकर जनता को आटा देना चाहती है पर कांग्रेस नौकरी
  • कांग्रेस का घोषणा पत्र ऐसा है कि उससे देस आत्मनिर्भर बने, देश में रोज़गार के अवसर बढ़े
  • युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यादव पर FIR को लेकर बोलो, BJP का काम प्रशासन और लोकतंत्र की हत्या करना है, डरे और कयार लोग इस तरह की घटनाएं करते हैं

11:45 AM, 16-Apr-2024
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

गुना से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की अपने नामांकन दौरे की शुरुआत
गुना से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार सुबह गुना से अपने नामांकन दौरे की शुरुआत की। 9:30 बजे सुबह वह टेकरी सरकार के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।

बता दें कि इसके बाद सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ गुना से शिवपुरी जाएंगे तथा म्याना, बदरवास, लुकवासा और कोलारस होते हुए शिवपुरी पहुंचेंगे। शिवपुरी के झांसी चौक से कलेक्ट्रेट तक उनका एक विशाल रोड शो होगा, जिसके पश्चात वे नामांकन भरने के लिये प्रस्थान करेंगे।

10:48 AM, 16-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दाखिल किया नामांकन, जनसभा में करेंगे वोट की अपील

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी, केन्द्रीय मंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता 16 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुना, शिवपुरी, छिंदवाडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा गुना, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुना, शिवपुरी, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह छिंदवाडा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना व शिवपुरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला अनुपपूर, जगदीश देवड़ा इंदौर, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा, प्रहलाद पटेल दमोह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी शिवपुरी व ईसागढ़ प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को गुना, शिवपुरी एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. यादव दोपहर 1.45 बजे शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन दाखिल कराने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पोलो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. यादव शाम को छिंदवाड़ा में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के साथ रोड शो में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 16 अप्रैल को गुना, शिवपुरी और छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। शर्मा प्रातः 11.10 बजे गुना के हनुमान टेकरी में पूजन अर्चन करेंगे। दोपहर 1.45 बजे शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन दाखिल कराने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पोलो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचकर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की अगवानी करेंगे। शर्मा शाम 5.30 बजे फव्वारा चौक से बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार तक शाह जी के साथ रोड शो में शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 अप्रैल को गुना और शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। चौहान दोपहर 1.45 बजे शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन दाखिल कराने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे गुना के पोलो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 16 अप्रैल को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 अप्रैल को गुना में प्रातः 9.30 बजे हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन करने के पश्चात् प्रातः 1.45 बजे शिवपुरी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे एवं दोपहर 2.30 बजे पोलो ग्राउन्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला अनुपपूर जिले के प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 16 अप्रैल को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल 16 अप्रैल को दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी 16 अप्रैल को गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। आप दोपहर 1.45 बजे शिवपुरी पहुंचकर केंद्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके पश्चात् जनसंपर्क करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें