02:11 PM, 02-Nov-2023
PM MODI
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे मोदी!
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के कई दौरे प्रस्तावित हैं। पीएम मोदी प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। हालांकि यह सभी दौरे प्रस्तावित हैं। जिनके लिए पीएमओ से स्वीकृति मिलना बाकी है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का 4 नवंबर को रतलाम, 5 नवंबर को सिवनी के लखनादौन, 7 नवंबर को सीधी और सतना, 8 नवंबर को गुना, मुरैना, पथरिया, 9 नवंबर को बड़वानी और नीमच, 13 नवंबर को छतरपुर, 14 नवंबर को इंदौर और झाबुआ व 15 नवंबर को बैतूल का दौरा संभावित है।