फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Live: शाह ने भरी हुंकार; बोले- MP में तीन परिवार पार्टी चलते हैं, जहां तीन तिगड़ा, वहां काम बिगड़ा

Sat, 28 Oct 2023 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Election 2023: चुनाव के चलते गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन मध्य प्रदेश के दौरे में रहेंगे। गृह मंत्री शाह यहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:05 PM, 28-Oct-2023
प्रत्याशियों से लोगों को रूबरू कराते अमित शाह। - फोटो : social media

तीन परिवार कांग्रेस पार्टी चलते हैं, गांधी परिवार का आदेश, कमलनाथ का निर्देश और चांटा दिग्विजय के गाल पर
मध्य प्रदेश में गांधी परिवार कमलनाथ परिवार और दिग्विजय बंटाधार परिवार ये तीन परिवार कांग्रेस पार्टी चलते हैं और जहां तीन तिगड़ा होता है, वहां काम बिगड़ जाता है, ये हमारे गुजरात में कहावत है। यहां पर क्या होता है आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ का चलता है और जब गलती होती है तो चांटा बेचारे बंटाधार दिग्विजय के गाल पर ठोक देते हैं। 

05:59 PM, 28-Oct-2023
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : social media

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतारू
पूरे मध्य प्रदेश में चाहे जिस जिले में जाते हैं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतारू होते हैं। मुझे बताओ भाई जिस पार्टी में ही एकता ना हो वह पार्टी मध्य प्रदेश का भला कर सकती है क्या? जोर से बोलिए कर सकती है क्या? जो परिवार के लिए राजनीति में है वह मध्य प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकते हैं। 

05:49 PM, 28-Oct-2023

9 साल में किए रिकॉर्ड काम
नरेंद्र मोदी जी परिवार के लिए राजनीति नहीं करते वो गरीब कल्याण के लिए राजनीति में हैं और गरीबों के कल्याण की सरकार चला रहे हैं। मित्रों इसीलिए आज 9 साल का रिकॉर्ड देखकर सिर्फ मध्य प्रदेश की बात करता हूं। 9 साल में 93 लाख किसानों को मोदी जी और शिवराज जी ₹12000 प्रतिशत दे रहे हैं और 21000 करोड़ रुपया सीधा किसान के बैंक अकाउंट में डालने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया। लगभग 3 करोड़ 70 लाख लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का कोई खर्चा नहीं करना पड़ा है। 80 लाख गरीब परिवारों में शौचालय बनाकर माता और बहनों को सम्मानित करने का काम हमारे नरेंद्र मोदी जी ने किया।

विज्ञापन
05:42 PM, 28-Oct-2023

आज पूरी दुनिया में सभी जगह भारत के विकास की चर्चा है
भाइयों बहनों मोदी जी ने चाहे राम मंदिर बनाना हो, चाहे धारा 370 को हटाना हो, चाहे ट्रिपल तलाक को समाप्त करना हो, चाहे सर्जिकल स्ट्राइक और स्ट्राइक करनी हो, चाहे चंद्रमा पर चंद्रयान भेजना हो, चाहे नई पार्लियामेंट बनानी हो और चाहे माता को एक तिहाई रिजर्वेशन देना हो, मोदी जी ने देश का गौरव बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज पूरी दुनिया में सभी जगह भारत के विकास की चर्चा है। भारत का गौरव गान हो रहा है। 

05:30 PM, 28-Oct-2023

राहुल बाबा मंदिर भी बन गया तिथि भी बता दी, तनकि दर्शन कर आना
कांग्रेस राम मंदिर को लटका रही थी, भटक रही थी, अटका रही थी। 2019 में मध्य प्रदेश की जनता ने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने चुपचाप एक दिन जाकर इसका भूमि पूजन कर दिया और 22 जनवरी को वहां पर रामलाल की स्थापना भी होने वाली है। राहुल बाबा मंदिर भी बन गया तिथि भी बता दी, तनिक दर्शन कर के आ जाना तो आपको भी संतोष हो जाएगा। 

विज्ञापन
05:22 PM, 28-Oct-2023

इस बार मनानी हैं तीन दीपावली
शाह ने अपने संबोधन में वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि जी को नमन करते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने श्री राम के चरित्र को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वाल्मीकि रामायण की रचना की थी। आज वाल्मीकि जयंती के दिन भगवान वाल्मीकि को भी मैं प्रणाम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मित्रों हर साल एक दिवाली होती है। एक होती है ना जरा जोर से बोलो कितनी दिवाली होती हैं। भाई इस बार मध्य प्रदेश में तीन दिवालियां मनानी हैं। एक तो दीपावली आप मनाओगे तो एक दीपावली हो गई दूसरा यहां जब सरकार भाजपा की बनेगी पूरा मध्य प्रदेश दीपावली का त्यौहार मनाने वाला है और तीसरा जब मोदी जी के हाथ से प्रभु श्री राम के मंदिर में रामलला का भगवान श्री राम लाल की स्थापना होगी तब पूरा देश दीपावली मनाएगा।

04:50 PM, 28-Oct-2023

कल भोपाल में राजाभोज की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे शाह
अमित शाह 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वीआईपी रोड भोपाल स्थित राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे खजुराहो के होटल रमाडा पहुंचकर सागर संभाग की संभागीय बैठक लेंगे। दोपहर 2.50 बजे रीवा जिले के वृंदावन गार्डन झिरिया में रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6.30 बजे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर फ्रीगंज स्थित टावर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात 8.30 बजे होटल रूद्राक्ष में उज्जैन संभाग की संभागीय बैठक में भाग लेंगे। 

04:06 PM, 28-Oct-2023

आज संभागीय बैठकों में लेंगे भाग
जबलपुर पहुंचे अमित शाह ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय के पास शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जबलपुर भाजपा संभागीय कार्यालय में जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के नंदलाल शोध स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे।

03:47 PM, 28-Oct-2023

चुनावी रणनीति पर चर्चा
तीन दिवसीय दौरे के दौरान गृह मंत्री शाह यहां चुनावी रणनीति के तहत पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही टिकट कटने से नाराज नेताओं को लेकर भी चर्चा करेंगे। इस दौरान शाह 10 संभागों की बैठक लेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

03:27 PM, 28-Oct-2023

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के चलते आज शनिवार को जबलपुर पहुंचे हैं। शाह तीन दिनों तक प्रदेश में ही रहेंगे। यहां पर बीजेपी के नेताओं ने उनका स्वागत किया है। 

01:28 PM, 28-Oct-2023

प्रियंका गांधी ने कहा, हम वादे पूरे न करें तो अगली बार वोट मत देना
प्रियंका ने कहा कि मैं अमेठी में पिता के साथ गई थी। वहां लोगों ने पीएम राजीव से कहा था कि सड़क बनवाएं, वहां की जनता जागरुक थी, आप कब जागरुक होंगे? आज मध्यप्रदेश में पलायन हो रहा है। लोगों को कोरोना में कोई राहत नहीं मिली, केंद्र सरकार जीएसटी लाई तो उससे मुसीबत बढ़ गई। किसानों को राहत नहीं मिली, मनरेगा को कमजोर कर दिया गया। रोजगार के माध्यम बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आने पर कांग्रेस आपके वादे पूरे न करे तो अगली बार उसे वोट मत दीजिएगा।

प्रियंका से पहले कमलनाथ ने मंच से कहा कि 17 तारीख का चुनाव मप्र के भविष्य का चुनाव है। दमोह में कांग्रेस ने 57 हजार किसानों का कर्जा माफ किया। मैं मुख्यमंत्री था, चाहता तो मैं भी सौदा कर सकता था। कांग्रेस को सच्चाई का साथ देना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप दमोह की रक्षा करेंगे। पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करेंगे। प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है।

सीएम शिवराज ने कहा कि आज फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है। आज फिर प्रियंका आ रही हैं, मैं सबसे पहले तो प्रियंका से यही सवाल पूछना चाहता हूं कि भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है? कांग्रेस ने शिकायत की है चुनाव आयोग को कि भगवान राम के मंदिर के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस चाहती है भगवान राम का चित्र निकाल दें। महाकाल के चित्र निकाल दें, राम तो रोम रोम में बसे हैं, कभी आप राम को काल्पनिक बताते थे, भगवान श्री राम को जो करोड़ों करोड़ लोगों के आराध्य हैं।

01:06 PM, 28-Oct-2023
प्रियंका गांधी - फोटो : SOCIAL MEDIA

प्रियंका गांधी के बयान
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं, कुछ हटके बोलना चाहती हूं। जनता की क्या उम्मीद है नेता से, नेता का जीवन सादगी भरा होगा। बुंदेलखंड अंचल में यह प्रियंका का पहला चुनावी दौरा है। इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर में सभा कर चुके हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले तीन साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। पिछले 18 साल से सत्ता में हैं। यहां भर्ती से ज्यादा घोटाले हो रहे हैं। खाली पद भरे नहीं जा रहे। देश की संपत्ति बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को कौड़ियों के दाम पर सौंप दी। इनसे रोजगार कैसे बनेंगे।
 

12:19 PM, 28-Oct-2023
सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका गांधी से सीएम शिवराज के सवाल

  • मैं सबसे पहले तो प्रियंका जी से यही सवाल पूछना चाहता हूं कि भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है?

  • कांग्रेस ने शिकायत की है चुनाव आयोग को कि भगवान राम के मंदिर के फोटो होडिंग लगाए जा रहे हैं। वह निकल जाए महाकाल के चित्र लगे हैं, वह निकालो

  • राम तो रोम रोम में बसे हैं, कभी आप राम को काल्पनिक बताते थे। भगवान श्री राम को जो करोड़ों करोड़ लोगों के आराध्य हैं

  • भगवान राम के बिना इस देश का काम नहीं हो सकता। कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे

  • अब तो तारीख पता है 22 जनवरी, अब भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार है

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर को प्राण प्रतिष्ठा होनी है, महाकाल लोक बना आपने झूठे आरोप लगा दिए। आखिर महाकाल से चिढ़ क्यों है आपको

  • अब होर्डिंग उतरवाने की बात करते हैं। राम हों, भगवान महाकाल हों, यह कहीं से नहीं हटाए जा सकते। लेकिन कांग्रेस बताएं उसका दृष्टिकोण क्या है?




शिवराज ने कहा, मैं आज फिर पूछ रहा हूं साहस है तो जवाब दें

  • गरीब बैगा, भारिया, सहरिया बहनों को जो 1000 रुपये देते थे, कमलनाथ जी ने उसे क्यों बंद किया?

  • संबल योजना क्यों बंद की? गरीब बहन के पैसे देना बंद कर दिए

  • बेटा बेटा-बेटी के जन्म के 12000, बच्चों के लैपटॉप क्यों बंद कर दिए

  • बेटियों की शादी के क्यों पैसे नहीं दिए?

  • तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद की?

  • किसान सम्मान निधि की राशि के लिए किसानों की लिस्ट क्यों नहीं भेजी?

  • गरीबों के मकान जो प्रधानमंत्री जी ने भेजे थे, वापस क्यों कर दिए? प्रियंका जी जवाब देना पड़ेगा, कमलनाथ जी ने 2 लाख से ज्यादा मकान वापस कर दिए

  • एक और बड़ा अपराध किया 2019 में जल जीवन मिशन लागू हुआ। हर गांव में हर घर में टोटी वाला नल लगाकर जल देने के लिए आपने महिलाओं के साथ अन्याय किया।जल जीवन मिशन शुरू ही नहीं किया और फिर कह रहे हैं

  • आपने कहा था बेरोजगारी भत्ता देंगे, 4000 का एक पैसा भी दिया युवाओं को, फिर ठगने आ रहे हो

  • सबका कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन वो भी नहीं किया

  • पहले कांग्रेस यह स्वीकार करे कि पहले हमने जो वचन पत्र दिया था, वह झूठा था, हमने वादे पूरे नहीं किए अब यह नया झूठ पत्र लेकर आ गए हैं, पहले इन प्रश्नों का जवाब मैडम प्रियंका को देना पड़ेगा

11:18 AM, 28-Oct-2023
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब काफी कम वक्त बचा है। इसलिए बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज बुंदेलखंड में प्रियंका की इस साल पहली चुनावी सभा है।

बुंदेलखंड की धरती पर प्रियंका गांधी की पहली सभा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दमोह आ रहीं प्रियंका गांधी की इस विधानसभा चुनाव में ये पहली सभा है, जो बुंदेलखंड में हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सभा के दौरान जिले की चारों विधानसभा सीटों के कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद रहेंगे, जिन्हें जिताने की प्रियंका गांधी मंच से अपील करेंगी। प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सभा की तैयारियां पूरी
प्रियंका गांधी की चुनावी सभा स्थानीय महाराणा प्रताप स्कूल मैदान में होनी है, जिसके लिए विशाल पंडाल लगाया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर करीब 30 हजार स्क्वायर फीट का पंडाल तैयार किया गया है। महाराणा प्रताप स्कूल का मैदान करीब 10 एकड़ का है, जिसमें हजारों लोग एक साथ बैठकर किसी नेता का भाषण सुन सकते हैं। प्रियंका गांधी की सभा में हजारों-लाखों लोगों की भीड़ आने की उम्मीद जताई गई है।

प्रियंका गांधी पहुंची दमोह हेलीपैड से सीधे कांग्रेस कार्यालय जाएंगी। उसके बाद घंटाघर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, उसके बाद अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभा स्थल महाराणा प्रताप ग्राउंड पहुंचेंगी।

11:14 AM, 28-Oct-2023
राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर दमोह में अलर्ट
दमोह में प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट है। हेलीपैड स्थल होमगार्ड ग्राउंड की तीन किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर प्रतिबंध लगाया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स कार्यालय के नियम एवं दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के शनिवार को दमोह आगमन पर   उनकी सुरक्षा श्रेणी (z+) एवं संभावित खतरों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक अग्रवाल ने हेलीपैड स्थल होमगार्ड ग्राउंड दमोह के तीन किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हार्ट बैलून, अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाते हुए रेड जोन, फ्लाइंग जोन  घोषित किया है।

यह आदेश 28 अक्बतूर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश के उल्लंघन पाए जाने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

10:52 AM, 28-Oct-2023

MP Election Live: शाह ने भरी हुंकार; बोले- MP में तीन परिवार पार्टी चलते हैं, जहां तीन तिगड़ा, वहां काम बिगड़ा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दमोह जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी। बुंदेलखंड अंचल में यह प्रियंका का पहला चुनावी दौरा है। इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर में सभा कर चुके हैं।

पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बुंदेलखंड अंचल की 26 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां कांग्रेस का फोकस महिला वोटबैंक पर है। यहां पर कांग्रेस ने सात महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। सागर संभाग में चार महिलाओं को टिकट दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें