05:07 PM, 21-Oct-2023
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 92 सीटों के लिए प्रत्याशियों के लिए नाम का एलान किया है। इस बार BJP ने पूर्व मंत्री माया सिंह और वर्तमान मंत्री उषा ठाकुर को टिकट दिया है। वहीं, इंदौर-3 विधानसभा सीट से कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया है।
BJP ने पांच लिस्ट जारी कर प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 228 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम क्लियर कर दिए हैं। पहली लिस्ट में पार्टी ने 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। इसके बाद दूसरी लिस्ट में भी 39, तीसरी लिस्ट में एक और फिर चौथी लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। अब 92 सीटों पर नाम सामने आने के बाद कुल 228 सीटों के लिए प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है, अभी दो सीटों के लिए प्रत्याशी होल्ड पर हैं।