फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Upchunav Live: शाम पांच बजे तक बुधनी में 72 तो विजयपुर में 75% से ज्यादा मतदान, लगे फर्जी मतदान के आरोप

Wed, 13 Nov 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

Madhya Pradesh Upchunav Polling Live Updates: मध्यप्रदेश की दो सीटें बुधनी और विजयपुर विधानसभा में आज यानी 13 नवंबर को उपचुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। इन दोनों सीटों पर कुल 5.22 लाख मतदाता हैं, जो दो नए विधायकों को चुनेंगे।
विज्ञापन
मप्र उपचुनाव के मतदान की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:47 PM, 13-Nov-2024

विजयपुर में 75 प्रतिशत मतदान
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का मतदान जारी है। छह बजे तक वोटिंग होना है, इस समय जो भी मतदाता कतार में लगे होंगे उनका मतदान होता रहेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में 72.37 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान केंद्रों पर अब भी कतार लगी है। वहीं श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में 75.27 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। 

03:55 PM, 13-Nov-2024

कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप- फर्जी मतदान की कोशिश
बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने कहा- बगैर आईडी देखे वोट डाले जा रहे थे। बूथ एजेंट ने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति दी तो लेने से मना कर दिया। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, तीन गाड़ियां तोड़ दी। शाहगंज में जानबूझकर यह सब कराया जा रहा है। भाजपा को अपनी हार नजर आ रही है। हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। चुनाव को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है। बिना आईडी के वोटिंग, फर्जी मतदान का प्रयास किया जा रहा है। पहले चुनाव देखेंगे उसके बाद शिकायत की बात करेंगे। कार्यकर्ताओं को पटक-पटककर मारा है। मेरे चचेरे भाई से भी मारपीट की गई है। 

03:43 PM, 13-Nov-2024

कितने बजे तक कितना मतदान 
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक बुधनी में 67.01 फीसदी और विजयपुर में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले दोपहर एक बजे तक बुधनी में 51.16 फीसदी और विजयपुर 54.86 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। सुबह 11 बजे तक बुधनी में 36 और विजयपुर में 38.26 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि नौ बजे तक विजयपुर में 17.86 और बुधनी में 16.90 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
03:22 PM, 13-Nov-2024

भाजपा ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी पर बोला हमला 
कांग्रेस ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र एक वीडियो जारी किया है। जिसमें लोगों में कुछ विवाद होता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा- भाजपा और रामनिवास रावत की गुंडागर्दी विजयपुर उप चुनाव में जारी है। नरेंद्र मोदी के नए भारत में चुनाव जीतने के लिए पीठासीन अधिकारी को पीटा जा रहा है और ईवीएम कब्जाई जा रही है। यह चुनाव अब चुनाव बचा ही नहीं है, यह भाजपा और रामनिवास रावत की गुंडागर्दी का मैदान बनकर रह गया है। 
 
 

01:44 PM, 13-Nov-2024

कितने बजे तक कितना मतदान 
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक बुधनी में 51.16 फीसदी और विजयपुर 54.86 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक बुधनी में 36 फीसदी और विजयपुर में 38.26% वोटिंग हुई थी। वहीं, नौ बजे तक विजयपुर में 17.86 और बुधनी में 16.90 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
01:36 PM, 13-Nov-2024

जीतू बोले- बिना डरे मतदान कराएं, मैं बॉर्डर पर बैठा हूं 
विजयपुर में मतदान के बीच घमासान मचा हुआ है। काग्रेस और लोगों की ओर से मतदान नहीं करने देने के आरोप लगाया जाए रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, आपको डरने की जरूरत नहीं है। मैं श्योपुर की बॉर्डर पर ही बैठा हूं। आप बिना डरे अधिक से अधिक मतदान कराएं।
 

12:58 PM, 13-Nov-2024

कांग्रेस बोली- चुनाव में निष्पक्षता नहीं बची 
कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से विजयपुर विधानसभा क्षेत्र का वीडियो शुरू किया है। जिसके कैप्शन में लिखा-विजयपुर में चुनाव आयोग और प्रशासन दोनों लोकतंत्र का मखौल उड़ते हुए देख रहे हैं। मताधिकार से वंचित करने पर आदिवासियों ने थाना घेरकर विरोध प्रदर्शन किया है। मगर, कलेक्टर एसपी सहित पूरा प्रशासन मौन है। विजयपुर का उपचुनाव लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने वाला चुनाव बन चुका है। अब इस चुनाव में निष्पक्षता बिल्कुल भी शेष नहीं बची है।
 

12:38 PM, 13-Nov-2024
विरोध कर रहे लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

वोट नहीं डालने देने का आरोप 
मध्यप्रदेश के श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट के तेलीपुरा पोलिंग बूथ के मतदाताओं ने वीरपुर थाने पर प्रदर्शन करते हुए श्योपुर मुरैना रोड जाम कर दिया है। उनका आरोप है कि रावत समाज के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं, जबकि आदिवासियों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। अंधीपुरा गांव में भी मतदाताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया है। खाड़ी गांव के लोगों ने भी बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है, जबकि केसी गांव के लोगों ने मारपीट का आरोप लगाया है।

पटवारी ने बोला हमला
इस सब आरोपों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स किया। उन्होंने लिखा- मध्यप्रदेश में लोकतंत्र अपनी आखिरी सांसें ले रहा है। चुनाव आयोग से आग्रह है कि तुरंत इस स्थिति का संज्ञान लें और मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने का अवसर दें।

12:15 PM, 13-Nov-2024

सीएम यादव बोले- मतदान सबसे बड़ी ताकत
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मतदान को लेकर लोगों से अपील की। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश और देश में सभी स्थानों पर आज हो रहे चुनाव में, मैं मतदाता भाई और बहनों से अपील करता हूं कि वो अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें, क्योंकि यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
 

11:51 AM, 13-Nov-2024

बीजेपी को वोट देने के लिए कह रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक मतदान के बीच लगातार एक्स कर गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। अब उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 137 पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनाधिकृत रूप से पोलिंग बूथ के अंदर विराजी हैं। यहां जो भी महिलाएं वोट देने आ रही हैं, उनसे बीजेपी को वोट देने के लिए कह रही हैं। 

मुकेश नायक ने एक्स कर लगाए आरोप

11:45 AM, 13-Nov-2024

दोनों सीटों पर मतदान जारी
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे बुधनी में 36 फीसदी और विजयपुर में 38.26% वोटिंग हुई है। इससे पहले नौ बजे तक विजयपुर में 17.86 और बुधनी में 16.90 फीसदी मतदान हुआ था। 

11:18 AM, 13-Nov-2024
विधायक जंडेल ने कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेताओं और कर्यकर्ताओं पर केस, जेल भेजा 
बीते दिनों श्योपुर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले 15 कांग्रेसियों पर पुलिस ने शांति भंग और आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार का भी नाम शामिल है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया भी। इस दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने अपना कुर्ता भी फाड़ लिया।

11:06 AM, 13-Nov-2024
कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी बोली- पुलिस अपने साथ ले गई
विजयपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्यशी मुकेश मल्होत्रा को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। मतदान करने से से पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कहा कि साथ ले जाकर वोट डलवाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की पत्नी ने कहा कि 4-5 पुलिस की गाड़ी आईं और उन्हें साथ लेकर चली गईं। कराहल टीआई भारत सिंह बोले, सुरक्षा की दृष्टि से मुकेश मल्होत्रा को लेकर आए हैं। पुलिस की गाड़ी से क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा।

10:30 AM, 13-Nov-2024

लोगों से मारपीट की जा रही, वोट नहीं डालने दिया जा रहा
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे लेकर उन्होंने लिखा- आप स्वयं देख लें यह हाल है, विजयपुर उपचुनाव में लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा, मारपीट भी हो रही है। पोलिंग बूथ पर जो लोग बैठे हैं वे चेहरे देख-देख कर वोट डलवा रहे हैं। बाकी लोगों को मारपीट करके पोलिंग बूथ से भाग रहे हैं, यह लोकतंत्र की हत्या है। अगर, लोग मूक दर्शक बने रहे तो लोकतंत्र में जो सबसे बड़ा अधिकार उनके हाथ में है, वह सदैव के लिए चला जाएगा।
 

10:22 AM, 13-Nov-2024
शिवराज सिंह ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

शिवराज सिंह ने किया मतदान 
बुधनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान किया।  इससे पहले पार्टी के प्रत्याशी रमांकात भार्गव के लिए शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार भी किया था। शिवराज के केंद्र में जाने और नए प्रत्याशी के मैदान में होने के कारण यहां मुकाबला काफी रोचक है।    

10:16 AM, 13-Nov-2024

भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान 
विजयपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास ने अपने गांव सुनवई में बूथ क्रमांक 102 पर जाकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा- अबकी बार सिर्फ विकास का मुद्दा है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी को नजर बंद करने के सवाल पर रामनिवास ने कहा कि मुझे भी नजर बंद कर सकते हैं। 

09:51 AM, 13-Nov-2024

आरोप- वोट देने से रोका जा रहा 
विजयपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। लोगों का आरोप है कि कोर्टका गांव की खड़ी नंबर पोलिंग 2 पर भाजपा के गुंडे आदीवासियों को वोट डालने से रोक रहे हैं।  इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

09:30 AM, 13-Nov-2024
राजकुमार पटेल ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान, कहा- बदलाव की संभावना
बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल मतदान से पहले माता, पिता और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निकले। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। मतदान करने के बाद राजकुमार पटेल ने कहा कि इस बार बुधनी में बदलाव की संभावना है।  

09:16 AM, 13-Nov-2024
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

सीएम यादव बोले- मतदान अवश्य करें
मप्र के सीएम मोहन यादव ने लोगों से उपचुनाव में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने एक्स कर लिखा-बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि उपचुनाव में मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी सहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
 

08:41 AM, 13-Nov-2024

MP Upchunav 2024: कांग्रेस प्रत्याशी को ले गई पुलिस
विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्यशी मुकेश मल्होत्रा को पुलिस ने वोट डालने से पहले कस्टडी में लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा, चार से पांच पुलिस की गाड़ी आई और साथ लेकर गई। कराहल टीआई भारत सिंह बोले, सुरक्षा की दृष्टि से मुकेश मल्होत्रा को लेकर आए हैं। पुलिस की गाड़ी से क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा।

08:34 AM, 13-Nov-2024

शिवराज की मतदाताओं से अपील
बुधनी और विजयपुर के मतदाता बहनों-भाइयों, चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और मतदान हमारा परम कर्तव्य। मैं भी अपने परिवार के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता कर रहा हूं। आप भी अपने वोट का प्रयोग अवश्य करिए और सुयोग्य प्रतिनिधि को चुनिए।
 

08:04 AM, 13-Nov-2024
विजयपुर में महिला वोटर्स में उत्साह - फोटो : अमर उजाला

विजयपुर में महिला वोटर्स में उत्साह
श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान की शुरुआत के साथ महिला वोटर्स में खासा उत्साह नजर आ रहा है। हल्की ठंड के बीच मतदान के प्रति जागरुक मतदाता सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मतदान चल रहा है। बता दें कि विजयपुर में दो लाख 54 हजार 714 मतदाता अपना नया विधायक चुनेंगे।

07:49 AM, 13-Nov-2024
मतदान के लिए लाइन में लगे हुए - फोटो : अमर उजाला

विजयपुर विधानसभा सीट

  • विजयपुर उपचुनाव का मतदान शुरू

  • कुल मतदाता 2 लाख 54 हजार 714

  • पुरुष 1 लाख 33 हजार 581

  • महिला 1 लाख 21 हजार 131

  • 200 वाहनों की व्यवस्था है, जिसमें जीपीएस सिस्टम है

  • कुल मतदान केंद्र 327 है 

  • संवेदनशील और अति संवेदनशील 164

  • 2000 हजार सुरक्षा के लिए पुलिस बल

  • आठ मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहाँ पर नेटवर्क नहीं है। वायरलेस की व्यवस्था की गई है

  • भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत सुबह अपने निज निवास से पहले 8 बजे छिमछिमा हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना करेंगे

  • नौ बजे अपने गांव सुनवई में पहुंचकर मतदान केंद्र पर जाकर वोट करेंगे

  • वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा अपने गांव सिलपुरी में नौ बजे मतदान केंद्र पर जाकर वोट करेंगे

07:24 AM, 13-Nov-2024

MP Upchunav Live: विजयपुर पहुंचेंगे दोनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष
विजयपुर विधानसभा सीट पर दोनों राजनीतिक दलों की नजर है। कांग्रेस और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आज श्योपुर में रहेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सुबह 10 बजे पहुंचेगे। दिनभर विजयपुर में हो रही गतिविधि पर नजर रखेंगे। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दोपहर एक बजे श्योपुर पहुंचेंगे। वह भी कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर बातचीत करेंगे।

07:17 AM, 13-Nov-2024

मध्यप्रदेश की दो सीटें बुधनी और विजयपुर विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। इन दोनों सीटों पर कुल 5.22 लाख मतदाता हैं, जो दो नए विधायकों को चुनेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीट छोड़े जाने के बाद बुधनी में भी उपचुनाव हो रहा है। जहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच हैं।

वहीं, विजयपुर में बीजेपी के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा आमने-सामने हैं।मतदान के लिए मंगलवार सुबह ही मतदान दल पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गए थे। बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट पर कांग्रेस में रहे रामनिवास रावत जीते थे, लोकसभा चुनाव के दौरान वे बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके बाद इस सीट पर फिर चुनाव हो रहे हैं। 

06:28 AM, 13-Nov-2024

किस सीट पर कितने मतदाता
सबसे पहले विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करते हैं। यहां कुल 327 मतदान केन्द्र हैं, जबकि बुधनी में 363 केंद्र हैं। विजयपुर में कुल वोट दो लाख 54 हजार 817 मतदाता हैं। वहीं, बुधनी में दो लाख 76 हजार 799 मतदाता हैं। विजयपुर में एक लाख 33 हजार 581 पुरुष वोटर हैं, जबकि बुधनी में एक लाख 43 हजार 197 वोटर हैं।

विजयपुर में 103 सर्विस वोट है, जबकि बुधनी में 195 सर्विस वोट है। विजयपुर में दो ट्रांसजेंडर वोटर हैं, जबकि बुधनी में इनकी संख्या जीरो है। विजयपुर में 1,308 कर्मचारी चुनाव कराएंगे, जबकि बुदनी में 1,452 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इन सीटों पर क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
अगर हम विजयपुर सीट की बात करें तो 2023 के चुनाव में श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत जीते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद से विजयपुर विधानसभा सीट खाली है।

वहीं, 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी उन्हें सांसदी का टिकट दिया, तो भी जीत गए। इस कारण बुधनी विधानसभा से इस्तीफा देना पड़ा।

कौन-कौन मैदान में
विजयपुर के उम्मीदवार
बीजेपी उम्मीदवार - रामनिवास रावत
कांग्रेस उम्मीदवार - मुकेश मल्होत्रा

विजयपुर सीट पर उपचुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा और बीजेपी के रामनिवास रावत के बीच है। इस सीट से कुल 11 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं। आदिवासी बहुल इस सीट से भारत आदिवासी पार्टी ने भी उम्मीदवार उतारा है। छह उम्मीदवार निर्दलीय हैं।

बुधनी के उम्मीदवार
बीजेपी उम्मीदवार - रमांकात भार्गव
कांग्रेस उम्मीदवार - राजकुमार पटेल
समाजवादी पार्टी - अर्जुन आर्य

बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में 20 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी ने इस सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को चुनाव में उतारा है। उधर कांग्रेस से नाराज होकर अर्जुन आर्य समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। 13 निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में उतरे हैं।

06:17 AM, 13-Nov-2024

MP Upchunav Live: शाम पांच बजे तक बुधनी में 72 तो विजयपुर में 75% से ज्यादा मतदान, लगे फर्जी मतदान के आरोप

मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत अब से थोड़ी देर में वोटिंग शुरू हो जाएगी। यहां कुल पांच लाख 31 हजार 616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना विधायक चुनेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें