फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Assembly Monsoon Session Live:सीएम बोले-आदिवासियों का हक नहीं मारा जाएगा,विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदला

Mon, 04 Aug 2025 04:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Assembly Monsoon Session 2025 News:मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आदिवासियों को लेकर चर्चा हुई। अब किसी आदिवासी ग्राम में बरसात के समय आवास तोड़ने और आवास वापस लेने का काम नहीं होगा। उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का नाम सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय होगा।
 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:36 PM, 04-Aug-2025

सभी विश्वविद्यालयों में होंगे दीक्षांत समारोह
मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार भर्ती की जा रही है। अतिथि विद्वान को बाहर नहीं किया जाएगा। ऐसे पदों को खाली रखकर भर्ती का काम किया जाएगा। जहां छात्र संख्या ज्यादा है उनको बहु संख्याय रखा जाएगा। सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित किए जाएंगे। 

04:33 PM, 04-Aug-2025

विक्रम विश्वविद्यालय का नाम अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय होगा
उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार  द्वारा पटल पर रखे मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा हुई। इस विधेयक में उज्जैन के विक्रम विश्व विद्यालय का नाम बदल कर सम्राट विक्रमादित्य विश्व विद्यालय रखने को लेकर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के सदस्यों ने भी प्रस्ताव के समर्थन में बात रखी। मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 सर्वसम्मती से परित हुआ।विक्रम विश्वविद्यालय का नाम अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय होगा।

01:46 PM, 04-Aug-2025

बिजली प्रकरणों में ब्याज राशि नहीं हटाई गई- विधायक रमेश प्रसाद खटीक
भाजपा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने बिजली प्रकरणों में ब्याज राशि ना हटाए जाने पर ध्यान आकर्षण लगाया। इस मामले में आम नागरिक के साथ किसान भी परेशान हो रहा। उनको कम छूट दी जा रही है। इस पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जवाब दिया कि लोक अदालत में नियम के तहत काम होता है। नियमन आयोग ने कई प्रावधान दिए हैं। इनमें छूट भी मिलती है। अदालती प्रक्रिया होने का कारण सरकार कुछ नहीं कर सकती है। मंत्री ने कहा कि सरकार नियमों से चलती है। लोक अदालत में छुट दी जाती है।इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अव्यवहारिक चोरी के प्रकरण नहीं बनाना चाहिए। वहीं, विधान सभाअध्यक्ष नरेंद्र सिंह  तोमर ने कहा कि सभी प्रक्रिया नियम के तहत होगी। सभी के सुझावों पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
01:21 PM, 04-Aug-2025

आदिवासियों के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगे-सीएम मोहन यादव
सीएम ने सदन में प्रदेश के आदिवासी जिलों में वन अधिकार के दावेदार के प्रकरणों को खारिज कर बेदखल करने से उत्पन्न स्थिति पर ध्यानाकर्षण में कहा कि आदिवासियों को कई लाभ दिए गए हैं। हमारी सरकार  ठोस कदम उठा रही है। हम विपक्ष की सकारात्मक सलाह को लेने  के लिए तैयार हैं। आदिवासी पट्टों और आदिवासियों के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगे। आदिवासी ग्राम में बरसात के समय आवास छीनना और आवास तोड़ना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अधिकारियों को इसके बारे में  निर्देश दिए गए हैं । ऐसा नहीं होना चाहिए। 

01:14 PM, 04-Aug-2025

बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बंटे 26,500 पट्टे 
आदिवासियों के पट्टे के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ही सबसे अधिक 26,500 पट्टे बांटे गए हैं। जन जातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने सदन में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि सैटेलाइट इमेज के जरिए दिसंबर 2005 की स्थिति की जानकारी लेकर वन अधिकार पट्टों के मामले में निर्णय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से 2005 की स्थिति में किसका कब्जा था यह भी साफ हो जाएगा। पट्टों को वितरण की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
12:27 PM, 04-Aug-2025

वन अधिकार की दावेदारी के प्रकरण नहीं हो रहे खारिज
ध्यान आकर्षण में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी जिलों में वन अधिकार के दावेदारों के प्रकरणों को खारिज किया जा रहा है। इसकी तरफ वन राज्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। इस पर वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि आदिवासी जिलों में वन अधिकार के दावेदारों के प्रकरणों को खारिज कर बेदखल किया गया है। आदिवासियों के हित में सरकार लगातार काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि  सरकार आदिवासी जमीनों की सही से रखवाली नहीं कर रही है।

12:20 PM, 04-Aug-2025

मैहर में नई जनपद पंचायत बनेगी
विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के सवाल के जवाब में मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैहर विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत मैहर कस्बे क्षेत्र से नई जनपद पंचायत के गठन की प्रक्रिया चल रही है। मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग इसके बारे में बताएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है। श्रीकांत चतुर्वेदी ने राजस्व मंडल बहेरा को जनपद पंचायत मुख्यालय बनाने के मामले में सरकार से सवाल किया था।

12:17 PM, 04-Aug-2025

खाद की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठा
विधानसभा में भाजपा विधायक संदीप जायसवाल ने खाद की कमी को लेकर सवाल उठाया। कृषि मंत्री ऐदल  सिंह कसना ने कहा कि खाद की कहीं भी कमी नहीं है। सभी जगह किसानों को खाद मिल रहा है। 

10:08 AM, 04-Aug-2025


नेता प्रतिपक्ष रखेंगे ये मुद्दा

सत्र के दौरान नियम 138 के तहत नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक अजय सिंह और डॉ. हिरालाल अलावा वन अधिकार कानून से जुड़ी निरस्त याचिकाओं के कारण उत्पन्न हालात को लेकर वन राज्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। विधायक रमेश प्रसाद खटीक बिजली चोरी से जुड़े प्रकरणों में लोक अदालत के माध्यम से समाधान के बावजूद ब्याज राशि न हटाने के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री से जवाब मांगेंगे। इस दिन सदन में विधायकों द्वारा प्रस्तुत कुल 81 याचिकाएं भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क, पुल, विद्युत व्यवस्था, पुलिस चौकी, स्कूल भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित होंगी।
 

10:07 AM, 04-Aug-2025

इन अन्य विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा

  • कारखाना (संशोधन) विधेयक-2025
  • मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना (संशोधन) विधेयक-2025
  • मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान (संशोधन) विधेयक-2025
  • मध्यप्रदेश समाज के कमजोर वर्गों को विधिक सहायता एवं सलाह (निरसन) विधेयक-2025
  • मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2025


 

09:57 AM, 04-Aug-2025

MP Assembly Monsoon Session Live:सीएम बोले-आदिवासियों का हक नहीं मारा जाएगा,विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदला

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार से शुरू हुआ। सदन में आदिवासी जिलों में वन अधिकार के दावेदारों के आवेदनों को खारिज करने का मुद्दा उठा। वहीं प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिलने के बारे में चर्चा हुई। 

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें