बरेली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा उम्मीदवार रश्मि पटेल ने सपा की विनीता गंगवार को 21 वोटों से हरा दिया है। रश्मि पटेल के पक्ष में 40 वोट पड़े। विनीता को 19 वोट मिले हैं। एक मत रिजेक्ट हो गया है।
लखीमपुर खीरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश भार्गव ने 38 वोट हासिल कर सपा की अंजलि भार्गव को सात मतों से हरा दिया। सपा को जहां 31 वोट मिले, वहीं तीन वोट अवैध घोषित किए गए।
प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में फिर राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी पटेल का कब्जा हो गया। उन्हें कुल 40 मत मिले। सपा प्रत्याशी अमरावती को 6 मत और भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को तीन मत से ही संतोष करना पड़ा। 2 अवैध घोषित किए गए। इस तरह राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी ने सपा प्रत्याशी अमरावती से 34 वोटों से जीत हासिल की।
भाजपा प्रत्याशी रेखा नागर हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं हैं। रेखा नागर को 13 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि सपा प्रत्याशी रुचि यादव को मात्र 6 वोट ही मिल सके।
अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फिर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा की विजय सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अर्चना यादव को पराजित कर विजयी हासिल की। मतदान के दौरान 46 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने अपने मत का उपयोग किया। वहीं कोल्ड स्टोर में अवैध भंडारण के दो मामले में नामजद एवं जनपद में हुए जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी अनिल चौधरी की वांछित जिला पंचायत सदस्य पत्नी ममता चौधरी अपना मतदान करने नहीं पहुंची। भाजपा की विजय सिंह को 38 और अर्चना यादव को 8 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अर्चना यादव ने चुनाव में घालमेल का आरोप लगाया है।
बिजनौर में भाजपा के साकेंद्र चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। साकेंद्र को 30 वोट मिले हैं, सपा-रालोद गठबंधन की चरणजीत कौर को 25 वोट प्राप्त हुए।
बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की वर्षा यादव ने 28 वोट लेकर जीत हासिल की। वह पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी हैं। उनके मुकाबले सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले हैं। कौशांबी जिले में भी भाजपा की कल्पना सोनकर निर्वाचित हुई हैं।
रामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी चुने गए हैं। रामपुर में 34 सदस्यों के वोट में, ख्यालीराम लोधी को 18 वोट मिले हैं। सपा समर्थित नसरीन जहां को 13 वोट प्राप्त हुए। एक वोट निरस्त हो गया, जबकि दो सदस्यों ने मतदान नहीं किया।
शामली में कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी विजयी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मधु को 10 वोट मिले हैं, जबकि सपा-रालोद प्रत्याशी अंजलि को 9 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी एक वोट से विजयी घोषित हुई है।
फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह 41 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं। सपा प्रत्याशी संगीत राज को 5 वोट मिले हैं। हमीरपुर में 17 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा की जयंती राजपूत को 11 और निषाद पार्टी के दुष्यंत सिंह परिहार को 6 वोट मिले। भाजपा की जयंती राजपूत अध्यक्ष बनीं।
बलिया में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के बेटे सपा उम्मीदवार आंनद चौधरी 33 वोट पाकर विजयी घोषित हए हैं। भाजपा उम्मीदवार को 24 वोट मिले हैं। आजमगढ़ में सपा के विजय यादव जीत गए हैं। चंदौली में भाजपा के दीनानाथ शर्मा ने जीत दर्ज की है। भदोही में भाजपा समर्थित अनिरुद्ध त्रिपाठी ने जीत का परचम लहराया है।
गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों में छह पर भाजपा का कब्जा हो गया है। एक संतकबीरनगर में सपा के बलिराम यादव अध्यक्ष पद पर जीते हैं। बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी, महराजगंज में भाजपा के रविकांत पटेल, देवरिया में भाजपा के गिरीश चंद्र तिवारी, सिद्धार्थनगर में भाजपा की शीतल सिंह व कुशीनगर में भाजपा की सावित्री देवी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गईं हैं। गोरखपुर में भाजपा की साधना सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।
फिरोजाबाद से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हर्षिता सिंह जीत गई हैं। 33 सदस्यों में से भाजपा को 19 वोट मिले। समाजवादी पार्टी की रुचि यादव को 11 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि 3 वोट निरस्त कर दिए गए हैं।
बागपत में रालोद की ममता ने जीत दर्ज की है। ममता को 12 वोट मिली हैं। जबकि भाजपा की बबली देवी को 7 वोट मिली। एक वोट कैंसिल हो गई।
अयोध्या जिला पंचायत सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। भाजपा की प्रत्याशी रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। भाजपा की रोली सिंह को 30 वोट मिले, जबकि सपा को केवल 10 वोट प्राप्त हुए। सपा के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। सपा सदस्यों ने भाजपा को वोट दिए।
देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने 42 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को पराजित कर दिया। चुनाव में कुल 56 सदस्यों ने मतदान किया था जिसमें गिरीश चंद तिवारी को 42 सपा उम्मीदवार शैलजा यादव को ग्यारह मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित कर दिए गए।
कुशीनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा की सावित्री देवी जीत गई हैं। उनको 61 में से 46 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की रीता देवी को 15 वोट प्राप्त हुए। सावित्री देवी दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं हैं। इससे पहले भी वह 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।
मुजफ्फरनगर में भाजपा के वीरपाल निरवाल ने जीत दर्ज की है। कुल 43 जिला पंचायत सदस्यों में से 34 में वोट डाले गए। जिनमें से भाजपा के वीरपाल निरवाल को 30 वोट और विपक्ष के सत्येंद्र बालियान को 4 वोट प्राप्त हुए।
औरैया में 23 जिला पंचायत सदस्यों में 22 के पड़े वोट। भारतीय जनता पार्टी के कमल दोहरे को कुल 13 वोट मिले। वहीं समाजवादी प्रत्याशी रवि त्यागी को सिर्फ 9 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी कमल ने जीत दर्ज की है।
संतकबीरनगर में सपा प्रत्याशी बलिराम यादव चुनाव जीते। सपा प्रत्याशी बलिराम यादव को 18 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार चौरसिया को 12 मत मिले। छह मतों से सपा के बलिराम यादव चुनाव जीत गए।
महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल को 38 और सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को 9 मत मिले। मतदान में 38 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल विजयी घोषित किए गए। खास बात रही की सपा ने अपने नौ जिला पंचायत सदस्यों का वोट सहेजे रखा। इसमें भाजपा सेंधमारी नहीं कर पाई।
जौनपुर में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। श्रीकला को अपना दल एस ने अंतिम समय में समर्थन दिया। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी थे बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह।
बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 39 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को महज चार वोट मिले हैं। नतीजे आने के बाद से भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट के निकट स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में सांसद हरीश द्विवेदी व विधायकों ने जीत का जश्न मनाया।
गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा की सपना सिंह की जीत हुई है। सपना को कुल 47 वोट मिले और सपा की कुसुमलता को कुल 20 वोट मिले। सपा की 30 साल से कब्जे वाली सीट पर पहली बार भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष को बड़ी जीत मिली है।
आंबेडकरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के साधु वर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्हें 30 सदस्यों का समर्थन मिला। जबकि सपा प्रत्याशी अजीत यादव 10 वोट तक ही सीमित रह गए। एक मत निरस्त हुआ है।
रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रंजना चौधरी ने जीत हासिल की है। उनको 30 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस और सपा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद अशोक सिंह की बहू आरती सिंह को 22 वोट मिले हैं। जीत की उम्मीद लगाए कांग्रेस और सपा गठजोड़ को चुनाव में करारा झटका लगा है। एक बार फिर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी ताकत का एहसास कराया है।
अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रहरि ने जीत दर्ज की है। अमेठी पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 मत पड़े। भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रहरि को 31 मत मिले। राजेश अग्रहरी 27 वोटों से विजयी हुए। सपा की शीलम सिंह को कुल 04 मत मिले।
संतकबीर नगर और बलिया में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं, एटा में समाजवादी पार्टी की रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। रेखा को 30 में से 24 मत मिले। भाजपा की विनीता यादव को कुल 4 मत मिले हैं। जबकि दो वोट निरस्त हुए हैं। बागपत में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी ने विजयी परचम लहराया है।
सिद्धार्थनगर में भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। शीतल सिंह को 40 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी पूजा यादव को पांच मत मिले। जिले में 45 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा समर्थित नौ सदस्य चुनाव जीते थे, जबकि सपा समर्थित 15 सदस्य चुनाव जीते थे। भाजपा ने कांग्रेस के तीन, बसपा के दो, अपना दल एस के एक सहित 15 निर्दलीय के साथ सपा के सदस्यों में भी सेंधमारी कर ली।
कन्नौज में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने यहां जीत दर्ज की। भाजपा की प्रिया शाक्य को 15 मत और सपा के श्याम सिंह यादव को 13 मत प्राप्त हुए। प्रिया शाक्य विजयी घोषित की गईं।
किशन सिंह चौधरी मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। किशन को 22 वोट मिले हैं इनके प्रतिद्वंदी रालोद प्रत्याशी राजेंद्र सिकरवार को 11 वोट मिले हैं।
उन्नाव में भाजपा के बागी नेता अरुण सिंह को हराकर भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह जीत गई हैं। शकुन को 28, अरुण सिंह को 19, मालती रावत को चार वोट मिले हैं।
सीतापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा सागर 79 में से 56 वोट पाकर विजयी हुई हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अनीता राजवंशी को 22 वोट मिले हैं। डीएम ने श्रद्धा सागर को जीत का प्रणाम पत्र दिया।
बाराबंकी जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजरानी रावत 48 मत पाकर चुनाव जीत गईं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की उम्मीदवार नेहा आनंद को सिर्फ 8 मत मिले। कुल पड़े 57 मतों में एक बैलट पेपर सादा पाया गया। यही नहीं पहली बार भाजपा का उम्मीदवार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुना गया है।
फर्रुखाबाद में भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव ने 18 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। वहीं सपा प्रत्याशी डॉ. सुबोध यादव को 12 वोट मिले हैं।
लखनऊ, बदायूं और गाजीपुर में भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। अमेठी में भाजपा का कमल खिला है। सीतापुर, औरैया, रामपुर, हापुड़, संभल, बाराबंकी में भी भाजपा प्रत्याशियों ने विजयी परचम लहराया है। बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी सकेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है।
हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती को विजयी घोषित किया गया है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती को 65 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को 6 वोट मिले। जिला पंचायत के कुल 72 सदस्य हैं। इनमें से 71 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम की समर्थक रहीं राधा कुशवाहा ने मतदान नहीं किया।
मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कुल 30 सदस्यों में से 29 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया को 18 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी मनोज यादव को 11 वोट प्राप्त हुए।
महोबा में भाजपा समर्थित जय प्रकाश अनुरागी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि कुल 14 सदस्यों में से 10 वोट जय प्रकाश को मिले और चार वोट सपा समर्थित प्रत्याशी मृत्युंजय प्रताप कोमिले हैं।
सोनभद्र में अपना दल-एस की राधिका पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। सपा के जयप्रकाश पांडेय को सात वोटों के अंतर से हराया। राधिका को 19 और जयप्रकाश को 12 वोट मिले।
लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा किया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक जिला पंचायत सदस्य अरुण रावत को दूसरे दल के प्रत्याशी समर्थकों ने गायब कर दिया है। उनका पता नहीं चल रहा है। साथ ही एक अन्य सदस्य को भी गायब करने का आरोप है। कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा घेरा तोड़कर सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि सपा से अध्यक्ष पद पर विजयलक्ष्मी व भाजपा से आरती रावत प्रत्याशी हैं। कुल 25 वोट में से 13 वोट पाने वाला चुनाव में जीत दर्ज कराएगा।
मिर्जापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया ने जीत दर्ज की है। 40 मत भाजपा प्रत्याशी को मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी आशा देवी को महज चार वोट से ही संतोष करना पड़ा।
कानपुर नगर में भाजपा की स्वप्निल वरुण नई जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। कानपुर देहात में नीरज रानी ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीत लिया है। 31 मत पड़े। निर्दलीय नीरज रानी को 26 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी सपा के राम सिंह को पांच वोट मिले हैं।
शामली में सपा-रालोद प्रत्याशी अंजलि ने प्रशासन पर नियम के खिलाफ सहायक देने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा पक्ष के 10 सदस्यों को 8 सहायक दिए गए थे। जबरन सदस्यों के वोट डालने का आरोप लगाया है।
बदायूं में सभी 51 वोट पड़े
बदायूं में जिला पंचायत चुनाव में वोट डालने का समय तीन बजे तक का है। इससे पहले ही सभी 51 वोट करीब दो बजे तक डाल दिए गए। भाजपा ने 29 सदस्यों के साथ होने का दावा किया है।
रामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए 1:45 बजे तक 32 सदस्यों ने मतदान किया। रामपुर में दो सपा सदस्यों के गायब होने का आरोप लगाते हुए आंबेडकर पार्क के पास विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री महबूब अली, कमाल अख्तर व अन्य सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने के बढ़नी मोड़ पर भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी क्षमा के काफिले को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक दिया। इससे क्षमा के पति अभय सिंह पप्पन का पारा हाई हो गया और पत्नी के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। पप्पन का आरोप की राजा भइया की 70 गाड़ियों को जाने दिया और पुलिस हमारी 5 गाड़ियों में शस्त्र की तलाश कर रही थी। पूछने पर बताया गया कि एडीजी के आदेश पर रोका गया। ।
कासगंज जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी घोषित हुई है। रत्नेश कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दे दिया है। पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे आने के बाद भाजपाइयों और नए अध्यक्ष के समर्थकों में खुशी की लहर है।
हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीमा उपाध्याय ने जीत लिया है। कांटे की टक्कर में सीमा उपाध्याय को 13 वोट और शशि चौधरी को 11 वोट मिले। चुनाव हारने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर जाते हुए गुड्डू चौधरी और शशि चौधरी।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रतापगढ़ में 51 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छह सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रतापगढ़ में 51 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छह सदस्य मतदान करने नहीं पहुंच पाए।
अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। मतपेटी को सील कर दिया गया है। अलीगढ़ में कुल 46 वोट पड़े। अब से कुछ ही देर में शुरू होगी मतों की गणना।
एटा में दोपहर तीन बजे तक सभी 30 सदस्यों ने मतदान कर दिया। थोड़ी देर में मतगणना शुरू होगी जिसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
प्रयागराज में दोपहर 2:50 बजे तक सभी 84 जिला पंचायत सदस्यों ने वोट डाला। अब तीन बजे से मतगणना होगी जिसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
रामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए 1:45 बजे तक 32 सदस्यों ने किया मतदान। वहीं, रामपुर में दो सपा सदस्यों के गायब होने का आरोप लगाते हुए आंबेडकर पार्क के निकट कार्यकर्ताओं ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री महबूब अली, कमाल अख्तर व अन्य सपाई शामिल हैं।
अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान कलेक्टरेट के सामने गेट पर पूर्व सपा विधायक जफर आलम को पुलिस द्वारा रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और पुलिस सब इंस्पेक्टर पर पूर्व विधायक से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सपाइयों को समझा-बुझाकर शांत किया और बैरिकेडिंग गेट पर तैनात सब इंस्पेक्टर को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर तैनात कर दिया गया। इसके बाद ही सपाई शांत हुए और वहां से चले गए।
प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष, रानीगंज विधायक धीरज ओझा और सदर विधायक राजकुमार पाल समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मतदान स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की और सभी धरने पर बैठ गए।
अमेठी में शत प्रतिशत वोटिंग हो गई है। दोपहर दो बजे तक सभी 36 सदस्यों ने वोट डाल दिया है और अब तीन बजे के बाद मतों की गिनती की प्रतीक्षा की जा रही है।
बाराबंकी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुए मतदान में सांसद के नेतृत्व में 46 सदस्यों ने सबसे पहले पहुंचकर मतदान किया। एक बजे के करीब सभी वोट डालकर गन्ना कार्यालय पहुंचे। वही दूसरी ओर सपा के जिलाध्यक्ष के साथ भी कई समर्थक आते रहे। सभी सदस्यों के प्रमाण पत्र देखने के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। हालांकि जिस तरह एक साथ भाजपा के पक्ष में पहुंचकर सदस्यों ने मतदान किया उससे उनकी जीत के प्रबल आसार दिखाई देते हैं।
भदोही में 26 जिला पंचायत सदस्यों में से 25 सदस्यों ने मतदान किया है। वहीं, सोनभद्र में कुल 31 में से अब तक 30 वोट पड़ चुके हैं।
गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अब तक 62 वोट पड़ चुके हैं। भाजपा का जत्था सुबह 11:30 बजे मतदान केंद्र पहुंचा जिसमें 38 लोग बताए जा रहे थे। इसके कुछ देर बाद सपा के 19 जिला पंचायत सदस्यों का दूसरा जत्था जिलाधिकारी कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचा। अबतक कुल 62 जिला पंचायत सदस्य मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच गए हैं। केवल पांच सदस्यों का मतदान करना बाकी रह गया है। जानकारी मिल रही है कि सपा प्रत्याशी कुसुमलता के प्रस्तावक महेश यादव ने भाजपा उम्मीदवार सपना सिंह को वोट कर दिया है। अभी मतदान तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी।
हापुड़ में हंगामे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। सपा व रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर सत्ता के दबाव में वोट दिलवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। फिलहाल अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि यहां अभी तक 19 में से 16 सदस्य मतदान कर चुके हैं।
मथुरा में राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार ने प्रशासन पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। कहा कि दो सदस्यों को बीमार बताकर उनका वोट ललित नाम के युवक ने डाल दिया है।
कुशीनगर में सभी 61 सदस्यों ने मतदान कर दिया है। वहीं, सिद्धार्थनगर में दोपहर एक बजे तक 45 में से 42 वोट पड़ गए। महराजगंज जिले में 47 जिला पंचायत सदस्यों में से 43 और बस्ती में 43 में से 39 सदस्यों ने मतदान कर दिया है।
गाजीपुर में 67 में से 62 वोट पड़ चुका है। वहीं, जौनपुर में अब तक 60 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया है।
मैनपुरी में अब तक 18 सदस्यों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है। कलेक्ट्रेट सहित आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सपा और भाजपा के पार्टी कार्यालय के बाहर भी सुबह से पुलिस फोर्स की तैनाती है।
महोबा जिले में सभी 14 सदस्यों ने मतदान कर दिया है। अब दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। ऐसे अंदर ही अंदर महोबा में भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश अनुरागी के जीतने की चर्चा है, लेकिन सपा प्रत्याशी मृत्युंजय प्रताप ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिर्जापुर में 12:48 मिनट पर मतदान पूरा हो गया। यहां एक बजे से पहले ही सभी 44 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान कर दिया।
सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं को उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए बैरियर से दूर जाने को कहा है।
अयोध्या में मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट बैरियर में सपा और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। बताया गया कि सपा के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मान सिंह की पिटाई का आरोप लगाया है।
सुल्तानपुर में अब तक 35 सदस्यों ने मतदान किया है। अब 10 और सदस्य मतदान के लिए बचे हुए हैं।
हाथरस में भी जिला पंचायत के सभी 24 सदस्यों ने मतदान कर दिया है। यहां मतदान पूरा हो चुका है अब सभी को तीन बजे परिणाम घोषित होने का इंतजार है।
कासगंज जिले में सभी 23 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान कर दिया। अब तीन बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।
जौनपुर में 83 जिला पंचायत सदस्यों में से 41 ने अबतक मतदान कर दिया है। वहीं, मिर्जापुर में 44 जिला पंचायत सदस्यों में से 34 ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दोपहर साढ़े बारह बजे तक 25 जिला पंचायत सदस्य मतदान कर चुके हैं। अभी 18 सदस्य मतदान करने को शेष हैं। कुल 43 जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं, महराजगंज में 12:30 बजे तक 40 सदस्यों ने मतदान किया।
मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के विपक्ष के प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पार्टी बनकर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद वोटरों को सहायक उपलब्ध प्रशासन ने कराए हैं। यह सब मंत्री विधायक के कहने पर किया जा रहा है। सत्येंद्र बालियान ने कहा कि वो इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव बालियान अपने भाई को हराना चाहते हैं। इसके लिए वे सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।
सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पद में मतदान के दौरान सपाइयों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हो गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रयागराज में सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह और जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के साथ करीब 40 सदस्य मतदान के लिए पहुंचे। दोपहर तीन बजे तक मतदान का समय है।
हाथरस में अबतक 24 में से 19 सदस्य वोट डाल चुके हैं। वहीं अब पांच और सदस्यों के वोट डालने का इंतजार है।
अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह सहित 34 वोटर एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। इस तरह अब तक कुल 44 सदस्य वोट डालने के लिए पहुंच चुके हैं। अब तीन और मतदाता शेष हैं।
संभल के बहजोई कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सुबह 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हो गया। जिला पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र व पहचान पत्र देखकर ही अंदर प्रवेश दिया गया। कलेक्ट्रेट के पिछले गेट से जिला पंचायत सदस्य को प्रवेश दिया गया। इस दौरान बड़ा रामलीला मैदान में भाजपा व सपा पदाधिकारी समर्थकों के साथ इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी की। नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे कि पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। एसपी चक्रेश मिश्र, एसपी आलोक जायसवाल, तीनों सर्किल के सीओ मौके पर तैनात हैं।
हाथरस में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने के लिए मतदाता कलेक्ट्रेट में आए। पहले टूरिस्ट बस में सीमा उपाध्याय अपने समर्थक मतदाताओं के साथ पहुंचीं। उसके बाद गुड्डू चौधरी अपने समर्थक मतदाताओं के साथ पहुंचे।
औरैया में सपा के 9 और भाजपा के 9 सदस्य वोट डालने के लिए क्लेक्टरेट पहुंचे। हालांकि अभी तक किसी ने भी मतदान नहीं किया है। प्रशासन ने दोनों दलों के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बिठाया है।
हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। यहां टोडरपुर चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य राजरानी व्हीलचेयर से मतदान करने पहुंचीं।
अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। सपा की अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना यादव सहित तीन मतदाता पहुंचे मतदान के लिए। बाकायदा चेकिंग व प्रमाण पत्र की जांच के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।
प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 11:30 बजे तक मात्र एक वोट पड़ा है। दोपहर तीन बजे तक मतदान का समय है।
कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अभी तक 14 सदस्यों ने मतदान किया है। जिले में कुल 23 सदस्य हैं जिनमें से छह का वोट करना अभी बाकी है। इसके मद्देनजर कलक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे निजी बस में सवार होकर सपा समर्थक सदस्य अन्य सदस्यों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बस के कलेक्ट्रेट पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख सपाई भी बीच में आ गए। पुलिस ने किसी तरीके से बीच-बचाव कर सदस्यों को अंदर गेट तक पहुंचाया।
शामली में सपा-रालोद की संयुक्त उम्मीदवार अंजलि सुबह 11 बजते ही सपा नेता शेर सिंह राणा, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन के साथ अपने समर्थित सदस्यों को लेकर कलेक्ट्रेट मतदान के लिए पहुंच गई। अंजलि समेत सपा रालोद के पक्ष में 9 सदस्य पहुंचे हैं, लेकिन 11:10 पर भी मतदान शुरू नहीं हो सका, जिसे लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई।
कासगंज जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान शुरू हो गया है। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी समर्थ यादव और भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी रतनेश कश्यप के बीच सीधा मुकाबला है। 23 जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कौन अध्यक्ष होगा, इसका फैसला शनिवार की शाम तक हो जाएगा।
एटा जिले में सपा और भाजपा के बीच कुर्सी का सीधा मुकाबला है। सपा से घोषित प्रत्याशी रेखा यादव के अलावा उनकी पुत्रवधू सोनी यादव भी प्रत्याशी हैं। जबकि भाजपा से घोषित विनीता यादव के अलावा गीता देवी भी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। तय चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 मतदान शुरू हो गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बलिया में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया है। कुल 58 जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मतदान को लेकर के सुबह आठ बजे से ही भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको मुख्य मार्ग पर ही रोक रखा था। मुख्य मार्ग पर एक तरफ भाजपाइयों तो दूसरी तरफ सपाइयों ने डेरा डाल रखा है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही।
मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में आज मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में मतदान किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वीरपाल निरवाल और विपक्ष के सत्येंद्र बालियान के बीच सीधा मुकाबला है। यहां 43 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर पुलिस ने प्रकाश चौक, सदर बाजार, मालवीय चौक महावीर चौक की बैरिकेडिंग कर पूरी तरह से घेराबंदी की हुई है। किसी को भी इन रास्तों से आने-जाने की इजाजत नहीं दी गई है। कचहरी के पश्चिम गेट से ही वोटर मतदान करने के लिए आएंगे। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव आज पूर्वांचल (वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल) के आठ जिलों में भी है। मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, भदोही, जौनपुर और सोनभद्र में चुनाव है। जौनपुर और सोनभद्र में अपना दल एस की टक्कर सपा से है। वहीं, वाराणसी और मऊ जिले में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
अंबेडकरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में आज मतदान होगा। यहां से भाजपा प्रत्याशी साधू वर्मा और सपा प्रत्याशी अजीत यादव मुकाबले में आमने-सामने हैं। कुल 41 सदस्य आज 11 बजे से मतदान करेंगे। इसके मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कुछ ही देर में मतदान शुरू हो जाएगा। अमेठी में भाजपा से राजेश अग्रहरि व सपा से शीलम सिंह प्रयाशी हैं।
फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के चलते मक्खनपुर चौराहे पर शनिवार सुबह से ही भारी भीड़ जुटी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है।
हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 32 जिला पंचायत सदस्य सुबह 11 से तीन बजे तक अंग्रेजी में वन और टू लिखकर वरीयता के आधार पर मतदान करेंगे। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। करीब आधे घंटे बाद परिणाम आ जाएगा।
माना जा रहा है कि सब सामान्य रहने पर 53 में से 36 जिलों में सपा भाजपा से आगे है, लेकिन कहीं सपा के बागी तो कहीं निर्दलीय उम्मीदवार पूरा समीकरण बिगाड़ सकते हैं। सपा का कहना है कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए आज आगरा को छोड़कर इस जोन के मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज जिले में मतदान होना है। आगरा में भाजपा की मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। बाकी जिलों में सुबह 11 बजे जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। मथुरा में रालोद और भाजपा के बीच टक्कर है, वहीं मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा-कासगंज में भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है। चुनाव को लेकर सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगों से भी नियम कानून के दायरे में रहकर शांति बनाए रखने की अपील की गई है।