11:39 AM, 02-Feb-2024
यूपी विधानसभा में अभिभाषण पढ़तीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने हंगामा करने वालों को दिया जवाब
सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायक लगातार हंगामा और शोरशराबा करते रहे और राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। इस पर राज्यपाल ने भी जवाब दिया और कहा कि कौन चला जाएगा... ये बाद में पता चलेगा। मैं तो जाने वाली नहीं...। इसके बाद उन्होंने अपना अभिभाषण पढ़ना जारी रखा।
राज्यपाल के जवाब देने से भाजपा सदस्य भी उत्साहित हो गए और एक स्वर में उनका समर्थन किया।