फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Monsoon Session Live: विपक्ष के हंगामे के बीच चला मानसून सत्र का पहला दिन, अब कल सुबह 11 बजे शुरू होगा सदन

Mon, 11 Aug 2025 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

खास बातें

UP Legislature Session: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर गहमागहमी का माहौल बन गया। विपक्ष ने सरकार को घेरा। सत्र के दौरान लगातार हंगामा और नारेबाजी चलती रही। आगे पढ़ें और जानें सत्र का हर अपडेट...
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:07 PM, 11-Aug-2025
विधायक प्रतीक भूषण को विधायक अदिति सिंह ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

मानसून सत्र के दौरान विधानभवन में विधायक प्रतीक भूषण से विधायक अदिति सिंह मिलीं, तो उन्होंने प्रतीक को राखी बांधी। इस दौरान दोनों नेता काफी खुश दिखे। 
 

01:06 PM, 11-Aug-2025

आज स्थगित किया गया सदन

आज सदन की कार्यवाही पूरी हुई। कल सुबह 11 बजे दोबारा सदन शुरू होगा।  

12:45 PM, 11-Aug-2025

सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी

निधन के निर्देश के बाद सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है। विपक्ष के नेता अपने सवाल पूछ रहे हैं। सरकार के मंत्रियों की तरफ से उनके जवाब दिए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
12:25 PM, 11-Aug-2025

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष के अपमान के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा। 12.20 बजे से फिर से कार्यवाही शुरू हुई। 

कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने निधन के निर्देश पढ़े। इस दौरान सभी लोग शांत हो गए। 

12:06 PM, 11-Aug-2025
सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए किया हंगामा

सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।  

विज्ञापन
11:38 AM, 11-Aug-2025

15 मिनट के लिए हाउस स्थगित

प्रश्नकाल में विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभी अध्यक्ष सतीश महाना ने 15 मिनट के लिए हाउस स्थगित कर दिया है। 

11:35 AM, 11-Aug-2025

प्रदेश के आठ अस्पतालों में कैंसर के इलाज की व्यवस्था- ब्रजेश पाठक

सपा विधायक पल्लवी पटेल के प्रश्न का उत्तर देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानपुर मेडिकल कॉलेज, केजीएमयू, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज समेत आठ बड़े अस्पतालों में कैंसर का इलाज किया जा रहा है। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में रिसर्च जारी है। जरूरत हुई तो केंद्र सरकार से बात करके आगे भी रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे।

11:32 AM, 11-Aug-2025
सवाल पूछती पल्लवी पटेल - फोटो : DD UP

पल्लवी पटेल ने कैंसर रोगियों के इलाज की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

विधायक पल्लवी पटेल ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कैंसर रोगियों के लिए सरकारी सुविधाओं और कैंसर संस्थान को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि क्या सरकार के विजन डॉक्यूमेंट में कैंसर के इलाज के लिए कोई सुविधा बढ़ाई जाएगी?? 

11:23 AM, 11-Aug-2025
मानसून सत्र में बाढ़, जलभराव से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा- सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- ‘सपा के शासन में दहशत का माहौल था’

सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान बाढ़, जलभराव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य सभी मुद्दों पर सरकार ने पिछले 8.5 वर्षों में जो कुछ भी किया है, उस पर भी चर्चा होगी। विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को लेकर 13-14 अगस्त को 24 घंटे की चर्चा होगी।

सीएम ने आगे कहा कि चर्चा के बाद, हम सदन में एक विस्तृत कार्ययोजना की भी घोषणा करेंगे। उसमें बताएंगे कि कैसे सरकार नीति आयोग के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों की मदद से इस विजन डॉक्यूमेंट में आम जनता के साथ-साथ हर वर्ग के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए, सरकार अगले 25 वर्षों की कार्ययोजना के साथ अपना विजन सदन के पटल पर रखेगी।

सीएम ने बोलेते हुए आगे कहा कि सपा के शासनकाल में दहशत का माहौल था। 

11:17 AM, 11-Aug-2025
कांवड़ लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान

सपा विधायक अतुल प्रधान मानसून सत्र में एक अनोखी कांवड़ लेकर पहुंचे। उनके कंधे पर जो कांवड़ थी, उसमें एक तरफ सरकार स्कूल व बच्चों की तस्वीर लटक रही थी। दूसरी तरफ सरकारी शराब की दुकान की तस्वीर लटक रही थी। वहीं ऊपर डंडे पर बाबा साहेब और राम मनोहर लोहिया की तस्वीर लगा रखी थी। 

10:33 AM, 11-Aug-2025
सपा विधायक सचिन यादव - फोटो : अमर उजाला

खास ड्रेस में विधानसभा पहुंचे सपा विधायक, जताया विरोध

सपा विधायक सचिन यादव एक खास तरह की ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे। जो चर्चा का विषय बना रही। उनके काले रंग के कुर्ते में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आत्महत्या जैसे शब्द लिखे थे। उन्होंने डिग्री लिखा एक कागज अपने हाथ में फोल्ड करके ले रखा था। उनकी ड्रेस वैसी ही थी, जब कोई छात्र अपनी डिग्री लेने विवि जाते समय पहनता है। इस तरह की ड्रेस पहनकर उन्होंने अनोखे अंदाज में सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। 

10:29 AM, 11-Aug-2025

सदन में आकर मुद्दों पर चर्चा करे विपक्ष- ब्रजेश पाठक

मानसून सत्र को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विभिन्न विधेयकों पर चर्चा के साथ-साथ सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दे भी उठाएंगे। हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ तत्पर है। विपक्ष को सदन में सकारात्मक चर्चा करनी चाहिए।
 

10:00 AM, 11-Aug-2025

UP Monsoon Session Live: विपक्ष के हंगामे के बीच चला मानसून सत्र का पहला दिन, अब कल सुबह 11 बजे शुरू होगा सदन

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें मुख्य विपक्षी पार्टी सपा स्कूलों के विलय, बाढ़ और बिजली निजीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। वहीं सत्ता पक्ष विजन डॉक्यूमेंट-2047 का मसौदा पेश करेगा।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण एवं सतत विकास के लिए विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है। सभी सदस्य इस डॉक्यूमेंट की कार्ययोजना के संबंध में आगामी 13 अगस्त से 24 घंटे के लिए सत्र में सकारात्मक चर्चा करेंगे। 

सीएम ने आगे कहा कि यह देश व प्रदेश की प्रगति का माध्यम बनेगी। साथ ही विधानसभा देश में राज्य की एक नई छवि प्रस्तुत कर पाएगी। यह किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि राज्य का एजेंडा है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें