Sarkari Result, Sarkari Naukri 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Railway Police Bharti : अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा के तहत चयन प्रक्रिया होगी। पहले 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, इसके परिणाम के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का मेरिट सूची में नाम होगा, उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। लिखित परीक्षा भी 100 अंकों की होगी।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:55 PM, 13-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: 31 दिसंबर 2021 को है आवेदन की आखिरी तारीख
उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर, 2021 तक रात 11.59 बजे तक आवेदन करने का समय है। वन रक्षक भर्ती 2021-22 के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 1 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अकधि नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि वह आवेदन पत्र को भरने से पहले एक बार वन रक्षक भर्ती 2021-22 की अधिसूचना को अच्छे से पढ़ लें।
09:03 PM, 13-Dec-2021
सरकारी नौकरी: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 291 पदों पर निकली है भर्ती
छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 291 पदों पर वन रक्षक की भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इससे जुड़ी सूचना को आधिकारिक वेबसाइट cgforest.com पर जाकर देख सकते हैं। आवेदनकर्ता वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी जरूरी योग्यताओं आदि के बारे में पढ़ लें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने में कोई भी शुल्क नहीं खा गया है। आवेदन भरते समय किसी भी समस्या के आने पर उम्मीदवार हेल्प डेस्क 02261306274 पर संपर्क कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:14 PM, 13-Dec-2021
Govt Jobs 2021: कितनी है पदों की संख्या?
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 में कुल पदों की संख्या 10 है। इस भर्ती के माध्यम से लेखा अधिकारी (अकाऊंट ऑफिसर), जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) और डिप्टी कमीश्नर (फाइनेंस) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 दिसंबर 2021 तक 56 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात को समझ लें कि उन्हें 3 सालों के लिए नियुक्ति दी जाएगी। यह अवधि जरुरत पड़ने पर 5 वर्षों के लिए भी की जा सकती है।
विज्ञापन
05:58 PM, 13-Dec-2021
सरकारी नौकरी 2021: नवोदय में लेखा अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। भर्ती के माध्यम से लेखा अधिकारी (अकाऊंट ऑफिसर), जनरल मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) और डिप्टी कमीश्नर (फाइनेंस) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
04:24 PM, 13-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: सीजी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन करने के चरण
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cgforest.com पर जाना होगा।
होमपेज पर फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2021 नाम के टैब पर क्लिक करें।
फिर रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
फिर आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म की समीक्षा करें।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
03:33 PM, 13-Dec-2021
Sarkari Results 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2019 रिवाइज्ड आंसर की जारी
राजस्थान पुलिस संशोधित उत्तर कुंजी 2021 कांस्टेबल चालक और सामान्य पद के लिए जारी की गई है। परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6 से 8 नवंबर 2020 तक आयोजित की गई थी।
02:55 PM, 13-Dec-2021
Sarkari Results 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2019 संशोधित उत्तर कुंजी जारी
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2019 उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया है और अब यह राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। यदि कोई हो तो आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, 2021 तक है।
02:35 PM, 13-Dec-2021
Sarkari Naukri Live Result : सीजी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 परीक्षा या समकक्ष स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2022 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पोस्ट का नाम : फॉरेस्ट गार्ड
रिक्तियों की संख्या : 291
वेतनमान : स्तर 04- (5,200 रुपये- 20,200 रुपये)
01:10 PM, 13-Dec-2021
Latets Govt Jobs: छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है और आवेदक 31 दिसंबर रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को केवल आवेदन के ऑनलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण करना आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 291 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
11:42 AM, 13-Dec-2021
Sarkari Result 2021: एचएसएससी ने जारी किया कांस्टेबल भर्ती 2021 का रिजल्ट
एचएसएससी के इस भर्ती अभियान के माध्यम से हरियाणा पुलिस विभाग में ग्रुप सी कांस्टेबल के कुल 7,298 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हरियाणा पुलिस भर्ती के बारे में अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर नजर बनाए रखें।
10:37 AM, 13-Dec-2021
Sarkari Result 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी एचएसएससी ने पुरुष उम्मीदवारों के लिए एचएसएससी कांस्टेबल परिणाम 2021 जारी किया है। लिखित परीक्षा के लिए 12 दिसंबर को परिणाम घोषित किया गया है। एचएसएससी की ओर से लिखित परीक्षा 30 अक्तूबर से 02 नवंबर, 2021 तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी।
10:09 AM, 13-Dec-2021
Sarkari Naukri GPSC Recruitment 2021: पदों का विवरण
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में चिकित्सा अधिकारी के लिए 17 पद।
कृषि निदेशालय में सहायक कृषि अधिकारी के लिए 7 पद।
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में जूनियर फिजिशियन के लिए 1 पद।
कृषि निदेशालय में कृषि विज्ञान केंद्र, दक्षिण में विषय वस्तु विशेषज्ञ (पशु विज्ञान) के लिए 1 पद।
गोवा मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक सर्जरी में लेक्चरर के लिए 1 पद।
इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्री एंड ह्यूमन बिहेवियर में क्लिनिकल साइकोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 1 पद।
गोवा पुलिस विभाग फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में साइंटिफिक असिस्टेंट टॉक्सिकोलॉजी, केमिस्ट्री और नारकोटिक्स के लिए 1 पद।
गोवा पुलिस विभाग फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक सहायक दस्तावेजों में के लिए 1 पद।
गोवा पुलिस विभाग में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक सहायक कंप्यूटर के लिए 1 पद।
09:58 AM, 13-Dec-2021
सरकारी नौकरियां : गोवा लोक सेवा आयोग की रिक्तियों के लिए योग्यता मानदंड
गोवा मेडिकल कॉलेज में 31 रिक्तियों के लिए 24 दिसंबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को कोंकणी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।
09:01 AM, 13-Dec-2021
Sarkari Naukri: गोवा मेडिकल कॉलेज में 31 रिक्तियों के लिए हो रही भर्ती
गोवा लोक सेवा आयोग यानी जीपीएससी की ओर से की जा रही गोवा मेडकिल कॉलेज की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक रिक्त पद के लिए आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
08:58 AM, 13-Dec-2021
Sarkari Job 2021: जीपीएससी की ओर से आवेदन पत्र भी जारी
जीपीएससी की ओर से आवेदन पत्र भी जारी किए जा चुके हैं और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2021 तक है।
08:47 AM, 13-Dec-2021
Sarkari Result Naukri Live 2021: नवोदय में लेखा अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती
जीपीएससी भर्ती की डिटेल्स
अगर गोवा में सरकारी नौकरी करने का मौका मिले तो अमूमन हर कोई हां ही कहेगा। तो समझिए ऐसा मौका गया है। गोवा लोक सेवा आयोग (GPSC) ने अपने नवीनतम भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों और संगठनों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।