कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनमें से 40 पद विशेषज्ञ ग्रेड (सिनियर स्केल -2) के लिए हैं। वहीं, 5 पद विशेषज्ञ ग्रेड (जूनियर स्केल 2) के लिए निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन 2 से 8 अप्रैल, 2022 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है।
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह नोटिफिकेशन को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी हम आपको इस खबर के माध्यम से दे रहे हैं।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। पोर्टल शुल्क अलग से लगेंगे। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए उम्मीदवार गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जा सकते हैं।
ग्राम सेवक को पदों पर आवेदक की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, मुखिया सेविका के पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु-सीमा 38 वर्ष होनी चाहिए।
GPSSB भर्ती में ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास में संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, मुखिया सेविका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च, 2022 से जारी हो चुकी है। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है।
इस भर्ती में से 1571 पद ग्राम सेवक के लिए हैं और 225 पद मुखिया सेविका के लिए। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ग्राम सेवक और मुखिया सेविका के 1796 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ओडिशा मत्स्य और एआरडी विभाग के अंतर्गत जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 अप्रैल, 2022 से शुरू हो जाएगी। ओडिशा पीएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई, 2022 निर्धारित की है।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह इस भर्ती के नोटिफिकेशन को ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने राज्य मत्स्य और एआरडी विभाग के अंतर्गत सहायक मत्सय अधिकारी के 150 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन ही निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भर के और जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर के Commandant, Bengal Engineer Group and Cente, Roorkee, Haridwar, Uttarakhand- 247667 के पते पर भेज दें।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। एलडीसी, स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास और रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास की योग्यता होनी जरूरी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना द्वारा कुल 36 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एलडीसी, स्टोर कीपर 2, रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
भारतीय सेना केंद्र रूड़की में ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती का विज्ञापन 12 मार्च के रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ था। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है।
भारतीय सेना (बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप) केंद्र रूड़की ने ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ पूरा आवेदन विधिवत रूप से पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट द्वारा दिए गए पते पर आवेदन शुल्क रसीद सहित 22 अप्रैल, 2022 तक पहुंचा सकते हैं।
ट्रिपल आईटी, वडोदरा में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उममीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अकादमिक अनुभव भी होना जरूरी हैं। शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता संबंधी शर्तों एवं अधिक जानकारी के लिए ट्रिपल आईटी, वडोदरा की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड करने और पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ट्रिपल आईटी, वडोदरा की अधिकारिक वेबसाइट iiitvadodara.ac.in पर आधिकारिक अधिसूचना उपलब्ध है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, वडोदरा (ट्रिपल आईटी) वडोदरा ने अपने यहां रिक्त फैकल्टी पदों (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 एवं 2) को भरने के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए है। यूजीसी और एआईसीटीई के मानदंडों के अनुसार, पात्रता और योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में अपना आवेदन दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं।