बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं प्रारंभिक परीक्षा से बहुप्रतीक्षित परीक्षा-सुधार की घोषणा की है आयोग के अध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि 69वीं पीटी परीक्षा कंबाइंड परीक्षा के रूप में ली जाएगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन शुल्क जमा करने का आज यानी तीन अप्रैल 2023 आखिरी दिन है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी पीसीएस के लिए 06 मार्च तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने IIT JAM 2023 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जूनियर असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती की जा रही है। एनटीए द्वारा इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2023 तय की गई है।
सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एक विशेष भर्ती अभियान है। जिसके तहत एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न पदों पर कुल 330 नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 126, डिप्टी सर्वेयर के 20, माइनिंग सरदार के 77 और असिस्टेंट फोरमैन के 107 पद शामिल हैं।
सबसे पहले सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
होम पेज पर अब Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद Central Bank of India Apprentices Recruitment 2023 Apply Online for 5000 Post के लिंक पर जाएं।
अब अगले पेज पर Apply online के लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
इसके बाद इसका एक प्रिंट जरूर ले लें।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 800 रुपए फीस देनी होगी। हालांकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 600 रुपए देने होंगे, जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 400 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च 2023 से चल रही है। इसके लिए स्नातक पास उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आज यानी तीन अप्रैल 2023 इन रिक्तियों के लिए आवेदन का आखिरी दिन है।
असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Assam CEE 2023) के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 03 अप्रैल, 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- atsu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में 5000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukari Result 2023: नेशनल इंफॉर्मेटिक सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, मंत्रालय ने टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार NIELIT की ऑफिशियल वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।