फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Results Live: पुलिस से लेकर विधानसभा में निकलीं सरकारी नौकरियां, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Mon, 26 Jun 2023 05:59 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live: सेबी, राजस्थान विधानसभा, शिक्षक सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं, जहां नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:56 PM, 26-Jun-2023

Jobs MPPEB Recruitment 2023 आयु सीमा और आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 36/41/46 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है। 

04:35 PM, 26-Jun-2023

Latest Government Jobs MPPEB Police Constable Recruitment

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से कॉन्स्टेबल के 7090 पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यहां पदों का विवरण और उनकी संख्या दी जा रही है।

कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल): 2646 पद

कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर): 4444 पद

03:55 PM, 26-Jun-2023

Govt Jobs Police Constable Recruitment 2023

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
02:51 PM, 26-Jun-2023

Sarkari Naukri Maharashtra Talathi Recruitment 2023

महाराष्ट्र राजस्व और वन विभाग की तरफ से 4644 तलाठी पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2023 से शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

02:19 PM, 26-Jun-2023

Sarkari Job IISER Tirupati Recruitment 2023

IISER तिरुपति में प्रोफेसर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से iisertirupati.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तिथि 12 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
01:35 PM, 26-Jun-2023

Sarkari Naukri Forest Department Recruitment 2023

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में 2400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 10वीं पास लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ऑफिशल वेबसाइट mahaforest.gov.in पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

12:32 PM, 26-Jun-2023

Sarkari Job RSMSSB Recruitment 2023

राजस्थान सरकार ने प्रदेश भर में जूनियर अकाउंटेंट के लिए 5190 और तहसील राजस्व लेखाकार के लिए 198 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

12:02 PM, 26-Jun-2023

Sarkari Naukri MPPEB Recruitment 2023

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से एमपी पुलिस में 7090 कॉन्स्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

11:13 AM, 26-Jun-2023

Sarkari Job RITES Recruitment 2023

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) लिमिटेड, रेल मंत्रालय ने भर्ती निकाली है। यहां रेजिडेंट इंजीनियर, असिस्टेंट रेजिडेंट इंजीनियर के 13 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार rites.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2023 है।

10:29 AM, 26-Jun-2023

Sarkari Naukri IPPB Recruitment 2023

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में एग्जीक्यूटिव के विभिन्न 43 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।

10:02 AM, 26-Jun-2023

Sarkari Job Indian Railway Recruitment 2023

भारतीय रेल में इस बार बंपर भर्ती हो रही है। यहां अप्रेंटिसशिप के 3 हजार 624 पदों पर भर्ती होनी है। योग्य उम्मीदवार rrc.wr.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 तय की गई है।

09:23 AM, 26-Jun-2023

Sarkari Naukri RBI Recruitment 2023

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कंसलटेंट, एनालिस्ट आदि 66 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार rbi.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 11 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।

08:48 AM, 26-Jun-2023

Sarkari Job SEBI Recruitment 2023

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI ) ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सेबी की इस भर्ती अभियान के तहत 25 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। सेबी के असिस्टेंट मैनेजर पद पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई, 2023 तक है।

08:06 AM, 26-Jun-2023

Sarkari Naukri Rajasthan Assembly Recruitment

राजस्थान विधानसभा में पांचवीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। राजस्थान विधानसभा सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 11 पदों पर भर्ती हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट assembly.rajasthan.gov.in पर जाकर 29 जून 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

07:58 AM, 26-Jun-2023

Sarkari Naukri Results Live: पुलिस से लेकर विधानसभा में निकलीं सरकारी नौकरियां, जानें कब और कैसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें