फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में निकलीं हजारों पदों पर भर्ती, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

Fri, 15 Jul 2022 09:09 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी देश में कौन ही नहीं करता। हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान में विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां निकली हैं। ऐसे ही सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में उम्मीदवारों को सूचना देने के लिए अमर उजाला लेकर आया है यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Result Sarkari Naukri Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:08 PM, 15-Jul-2022

Govt Jobs 2022: CBSE CTET Notification

उस अधिसूचना में परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, योग्यता का विवरण, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियां आदि जानकारियां उपलब्ध होंगी।

08:27 PM, 15-Jul-2022

Sarkari Jobs : सीटेट परीक्षा 2022

सीटेट परीक्षा की तारीखों को लेकर सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर बाद में विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।  

07:35 PM, 15-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022 LIVE: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा अधिसूचना

सीबीएसई की ओर से सीटेट परीक्षा 2022 का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 16वीं सीटेट परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
06:32 PM, 15-Jul-2022

Sarkari Job: 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

सीबीएसई की ओर से 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट  (CTET) सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। 

05:45 PM, 15-Jul-2022

Sarkari Result Naukri : CTET 2022 Live Updates

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटेट यानी सीटीईटी (CTET) की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
04:36 PM, 15-Jul-2022

REET 2022: 15 लाख से अधिक छात्रों ने किया है आवेदन

बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान के अनुसार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 15,66,992 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए हैं। बता दें कि इनमें से 13,65, 831 उम्मीदवार राजस्थान के हैं। इनमें से 86 फीसदी उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद के परीक्षा केंद्र अलॉट हुए हैं।

03:01 PM, 15-Jul-2022

REET 2022: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र
रीट 2022 के लिए प्रवेश पत्र को 15 जुलाई, 2022 को जारी किया जा सकता है। बता दें कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। 
 

01:57 PM, 15-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

रीट के प्रवेश पत्र ऑनलाइन  माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रीट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

01:31 PM, 15-Jul-2022

REET Admit Card 2022: आज आ सकते हैं रीट के प्रवेश पत्र

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 की परीक्षा के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे रह गए हैं। अब रीट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। 

12:35 PM, 15-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: इतना लगेगा आवेदन शुल्क

  • सामान्य श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
  • ईडब्लूएस श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
  • ओबीसी के लिए- 2000 रुपये
  • एससी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये
  • एसटी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये

 

11:28 AM, 15-Jul-2022

Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु-सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

10:42 AM, 15-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022 : भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण शुरू होने की तारीख- 9 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण समाप्त होने की तारीख- 7 अगस्त, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 8 अगस्त, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की आखिरी तारीख- 10 अगस्त, 2022

10:21 AM, 15-Jul-2022

Sarkari Naukri Live: इस तारीख तक जारी रहेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है।
 

09:25 AM, 15-Jul-2022

सरकारी नौकरी : इतने पदों पर है भर्ती

उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 917 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों के तहत नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

08:46 AM, 15-Jul-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर जाकर जमा कर सकते है। 

08:34 AM, 15-Jul-2022

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE: उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में निकलीं हजारों पदों पर भर्ती, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी जारी हो चुकी है। 





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें