आयोग साक्षात्कार को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए अपने शेड्यूल में कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा को 5 अप्रैल, 2022 से शुरु करने का फैसला किया है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 26 मई तक चलेगी।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 के साक्षात्कार के शेड्यूल को जारी कर दिया है। उम्मीदवार शेड्यूल को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
गोवा शिपयार्ड लिमिटड ने आवेदकों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी है। डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, अन्य पदों के लिए आवेदकों को 200 रुपये देने होंगे।
गोवा शिपयार्ड लिमिटड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 मार्च, 2022 से शुरू की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल, 2022 तक है।
गोवा शिपयार्ड लिमिटड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 264 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट, स्ट्रक्चरल फिटर, मैकेनिक, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वह अपना आवेदन गोवा शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट goashipyard.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
गोवा शिपयार्ड लिमिटड विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
सीजीपीएससी के चिकित्सा विशेषज्ञ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के डिग्री, डिप्लोमा का भारतीय चिकित्सा परिषद या छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के मेडिकल काउंसिल में पंजीयन होना अनिवार्य है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च, 2022 से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जा कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने भर्ती से संबंधित अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से सीजीपीएससी चिकित्सा विशेषज्ञ के कुल 458 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक मापन परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन 28 मार्च, 2022 से किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से विभाग में कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कांस्टेबल भर्ती, 2020 के लिए आयोजित की जाने वाली शारीरिक परीक्षा ( PMT/PET) के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित किए गए CDS 1 परीक्षा के माध्यम से कुल 169 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार को पास करने के बाद किया गया है।
आयोग ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ के रूप में जारी किए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम जल्द से जल्द चेक कर लें।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा यानी CDS 1 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अब परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 24 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली है।
स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार (SHSB) ने एएनएम भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी परीक्षा की परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।
तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 209 है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।
तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में वेबसाइट पर किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड (TN MRB) ने डार्क रूम असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर जल्द ले जल्द कर लें।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इन पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2022 से 23 अप्रैल 2022 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राज्य के माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय और कृषि विभाग में लैब असिस्टेंट (लैब सहायक) के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में उनकी योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखा जाएगा।
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRCL) की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी की जा चुकी है। MMRCL ने भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना ऑनलाइन आवेदन कर लें।
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRCL) ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन MMRCL की आधिकारिक वेबसाइट mmrcl.com पर जाकर कर सकते हैं।