फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूकेएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती और एडब्लूईएस शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

Fri, 28 Jan 2022 11:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Railway Police Answer Key Hindi News Updates: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:37 PM, 28-Jan-2022

sarkari naukri: विशेष समिति का गठन

एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों की समस्याओं की समीक्षा के लिए रेलवे बोर्ड ने एक विशेष समिति का गठन कर दिया है। यह समिति छात्रों की ओर से दर्ज कराई गई समस्या और आशंकाओं पर समीक्षा के बाद 4 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। 

11:10 PM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri: आरआरबी ने जारी किया सुझाव दर्ज कराने का लिंक

रेल मंत्रालय ने भी छात्रों की आशंकाओं और सुझावों के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया है। जिन छात्रों को एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा,  विज्ञापन संख्या- CEN-01/2019 (NTPC) और CEN RRC-01/2019 के परिणाम पर आपत्ति है, वह रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की गई लिंक पर 16 फरवरी, 2022 तक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। यह सुविधा सभी जोन के छात्रों के लिए हैं। 

09:56 PM, 28-Jan-2022

Govt Jobs: UPSSSC राज्यसेवा लेखपाल भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 07 जनवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 28 जनवरी, 20222
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 28 जनवरी, 20222
आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार : 04 फरवरी, 2022
 

विज्ञापन
08:43 PM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें अपना आवेदन

यूपी पीईटी परीक्षा 2021 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in से ऑनलाइन भरा जा सकता है। राज्य भर में 8,085 लेखपाल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
UPSSSC राज्यसेवा लेखपाल भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां


 

07:54 PM, 28-Jan-2022

सरकारी नौकरी 2022: यूपी लेखपाल भर्ती के 8085 पदों पर नौकरी का आखिरी मौका

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य सेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त होने जा रही है। 

विज्ञापन
06:55 PM, 28-Jan-2022

सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन

जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

05:22 PM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri: यूकेएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज दिनांक 28 जनवरी, 2022 को है। 

04:22 PM, 28-Jan-2022

सरकारी नौकरी: यहां देखें शेड्यूल

मुख्य परीक्षा दो पालियों सुबह नौ बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक में आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई कर चुके जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 15 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2021 तक सफलतापूर्वक भरकर जमा कर दिया था और दस्तावेज अपलोड कर दिए थे, वे परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।

03:17 PM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri: आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

विस्तृत कार्यक्रम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। यूपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, आईएफएस मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक होगी। 

02:38 PM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा 27 फरवरी से होगी

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी आईएफएस (UPSC IFS Main) मुख्य परीक्षा 2021 की विस्तृत तिथियां और कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारतीय वन सेवा की 2021 की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी, 2022 से शुरू होगी।

02:08 PM, 28-Jan-2022

सरकारी नौकरी लाइव : NLC Recruitment 2022

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

01:34 PM, 28-Jan-2022

Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट): IIIM जम्मू में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

आईआईआईएम यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (IIIM), जम्मू में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

12:52 PM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: आईआईआईएम, जम्मू में भर्तियां

आईआईआईएम, जम्मू में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 28 से 31 वर्ष के मघ्य होनी चाहिए। उम्मीदवार iiim.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

12:38 PM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: आईआईआईएम में भर्तियां

आईआईआईएम यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (IIIM), जम्मू ने जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के 09 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 12वीं कक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

12:12 PM, 28-Jan-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live : Coast Guard Recruitment 2022

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसमें सभी जानकारी को दर्ज कर लें। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर के इस पते पर भेज दें -
The Commander,
Coast Guard Region (E),
Near Napier Bridge,
Chennai- 600009 

11:21 AM, 28-Jan-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live : आईसीजी भर्ती के पदों का विवरण

  1. एमटी फिटर/ एमटी टेक/ एमटी मैक के लिए पदों की संख्या- 06
  2. एमटीएस (माली) के लिए पदों की संख्या- 03
  3. एमटीएस (चपरासी)के लिए पदों की संख्या- 10
  4. एमटीएस (दफ्तारी) के लिए पदों की संख्या- 03
  5. एमटीएस (स्वीपर) के लिए पदों की संख्या- 03
  6. शीट मेटल वर्कर (अर्ध-कुशल) के लिए पदों की संख्या-01
  7. विद्युत फिटर (अर्ध कुशल) के लिए पदों की संख्या-01
  8. श्रमिक श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 01

10:38 AM, 28-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट-सरकारी नौकरी : कोस्ट गार्ड भर्ती पदों का विवरण

  1. इंजन ड्राइवर के लिए पदों की संख्या-  08
  2. सारंग लस्कर के लिए पदों की संख्या- 03
  3. मोटर परिवहन चालक के लिए पदों की संख्या- 24
  4. फायरमैन के लिए पदों की संख्या- 06
  5. आईसीई फिटर (कुशल) के लिए पदों की संख्या- 06
  6. स्टोर कीपर ग्रेड- II के लिए पदों की संख्या- 04
  7. स्प्रे पेंटर के लिए पदों की संख्या- 01

09:57 AM, 28-Jan-2022

sarkari naukri sarkari results live : भारतीय तट रक्षक में ग्रुप सी की भर्ती

भारतीय तट रक्षक ने ग्रुप सी भर्ती के माध्यम चयनित उम्मीदवारों को कुल 80 पदों पर भर्ती दी जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह 31 जनवरी, 2022 से पहले तक अपना आवेदन कर लें।

09:22 AM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: भारतीय तटरक्षक में नौकरी का मौका

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

08:54 AM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri Results : Coast Guard Recruitment 2022

इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को इंजन ड्राइवर, फायरमैन, मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, आईसीई फिटर, स्टोर कीपर ग्रेड II, स्प्रे पेंटर, एमटी फिटर / एमटी टेक / एमटी टेक, एमटीएस माली, एमटीएस चपरासी, एमटीएस दफ्तरी और अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

08:53 AM, 28-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूकेएसएसएससी जेई भर्ती और एडब्लूईएस शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय तट रक्षक ने ग्रुप सी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें