फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एम्स और सीएसबीओ में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Sun, 13 Mar 2022 11:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट): अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 325 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। आवेदकों का चयन योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

09:34 PM, 13-Mar-2022

सरकारी नौकरी 2022: 1506 पदों पर होंगी भर्तियां

केरल एनएचएम भर्ती के माध्यम से कुल 1506 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को त्रिवेंद्रम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में नियुक्ति दी जाएगी। 

08:44 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन

केरल में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च, 2022 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इस तारीख तक शाम 5 बजे तक अपना आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
07:16 PM, 13-Mar-2022

सरकारी नौकरी 2022: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cmdkerala.net पर जाकर कर सकते हैं। 

06:54 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (CMD) केरल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
05:20 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Jobs : AIIMS Recruitment 2022

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज के रिक्रूटमेंट अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  3. यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकली सीधी भर्तियों की जानकारी होगी।  
  4. यहां उपलब्ध अधिसूचना को देखकर संबंधी विज्ञापन और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।  
  5. विज्ञापन अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर निर्धारित पते पर भिजवाएं।

04:38 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri: एम्स, गोरखपुर सीधी भर्ती

एम्स, गोरखपुर इन रिक्त शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा।

03:43 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri latest govt jobs: AIIMS Recruitment 2022 Post Details

 
पद नाम पद संख्या आरक्षण
प्रोफ्रेसर कम प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग 1 सामान्य श्रेणी
एसोसिएट प्रोफेसर - रीडर इन नर्सिंग 2 सामान्य श्रेणी
असिस्टेंट प्रोफेसर /लेक्चरर इन नर्सिंग 3 सामान्य श्रेणी
ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर 17 सामान्य - 09, ओबीसी - 04, एससी - 02, एसटी - 01, ईडब्ल्यूएस

02:56 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Results: AIIMS Recruitment 2022

अधिसूचना में दी गई आयु सीमा के अनुसार, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

02:04 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Jobs : एम्स गोरखपुर में शैक्षणिक पदों पर भर्ती

एम्स गोरखपुर में शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एम्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

01:37 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: एम्स गोरखपुर में निकलीं नौकरियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स, गोरखपुर की ओर से 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

12:34 PM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri-Result: AIIMS Bharti 2022

स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों के लिए सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स में नौकरियां निकली हैं। एम्स की यह नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए है।

11:50 AM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022 : यूपी पुलिस भर्ती की रिक्तियों का विवरण

  • पद का नाम : वर्कशॉप स्टाफ
  • पद की संख्या : 120
  • वेतनमान : स्तर- 6 के आधार पर 21,700 रुपये से 69,100 रुपये 

11:29 AM, 13-Mar-2022

सरकारी नौकरी : यूपी पुलिस भर्ती की महत्वपूर्ण तिथि

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू : 27 जनवरी, 2022
  2. विस्तारित आवेदन की अंतिम तिथि : 15 मार्च, 2022 
  3. परीक्षा तिथि : इस बारे में अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी।

10:49 AM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri: यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती

सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

10:08 AM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने वर्कशॉप स्टाफ के 120 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक युवक इसमें आवेदन कर सकते हैं। 

09:18 AM, 13-Mar-2022

सरकारी नौकरियां : यूपी पुलिस में 10वीं पास की भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस के स्टाफ भर्ती 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। यूपी पुलिस के वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्तें उन्होंने आईटीआई से डिप्लोमा कर रखा हो।

09:14 AM, 13-Mar-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result 2022: AISSEE 2022 अपडेटेड रिजल्ट जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2022) का अपडेटेड रिजल्ट जारी कर दिया है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा नौ जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। 

08:47 AM, 13-Mar-2022

Sarkari Naurki Exam: SSC CGL SSC CHSL Exam Dates Out

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाकर शेड्यूल को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।

08:36 AM, 13-Mar-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022 लाइव: एम्स और सीएसबीओ में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) और संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल और सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन अप्रैल और मई-जून, 2022 में किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें