भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह स्टेट बैंक की आधिकरिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख, समय, क्रेंद्र, और परीक्षा से जुड़े कई अहम दस्तावेज इस प्रवेश पत्र पर दिए गए हैं।
भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह स्टेट बैंक की आधिकरिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल के पद पर आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए। एससी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल (जेएमटी-आर) पदों की भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 40 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईबीपीएस ने विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, इसे साथ ले जाना न भूलें। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र, क्रमांक,परीक्षा की तारीख और समय और जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पीईटी का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। चयन के लिए कुल 100 अंकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 8 फरवरी, 2022 को है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आज 11 जनवरी, 2022 को इसके लिए आखिरी तारीख है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर शाम 6 बजे से पहले तक अपना आवेदन कर लें।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में एनडीए / एनए-I 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 400 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आज 1 जनवरी, 2022 को इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।