फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: बिहार, यूपी समेत अनेक राज्यों में हजारों पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Mon, 12 Sep 2022 11:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: हमारे देश में देश में हर रोज सरकारी नौकरी प्राप्त करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। देश के विभिन्न राज्य और केंद्रीय विभागों में भी अभी भर्तियां जारी है। अगर आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है तो हम अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी और पद दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित अपडेट पाने के लिए पढ़ें इस लाइव ब्लॉग को। 
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 12-Sep-2022

सरकारी नौकरी- माझगांव डॉक में गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती शुरू

एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1041 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन पंजीकरण के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, वेतन संरचना, आयु सीमा और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर देख सकते हैं।

10:10 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Vacancy 2022: Mazagon Dock Recruitment

योग्य उम्मीदवारों की सूची 15 अक्तूबर, 2022 को निकलेगी। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 05 नवंबर, 2022 को घोषित की जा सकती है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि रिक्तियों की संख्या सांकेतिक है और संगठनात्मक आवश्यकता के आधार पर बढ़ या घट सकती है।

09:15 PM, 12-Sep-2022

Govt Jobs Update: Mazagon Dock Recruitment कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमडीएल की वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर करिअर सेक्शन में जाएं और भर्ती की तलाश करें।
  3. इसके बाद नॉन एग्जीक्यूटिव टैब पर क्लिक करें।
  4. फिर उम्मीदवारों को प्रासंगिक विवरण ध्यानपूर्वक भरकर खुद को पंजीकृत करना चाहिए।
  5. फिर ई-मेल द्वारा भेजे गए सत्यापन लिंक पर क्लिक करें और उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  6. निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
08:09 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri Mazagon Dock Recruitment आयु सीमा, चयन प्रक्रिया 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और अनुभव सत्यापन।
 

आवेदन शुल्क : सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी और भूत पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को इस तरह के प्रसंस्करण शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

07:18 PM, 12-Sep-2022

सरकारी नौकरी -सरकारी रिजल्ट Mazagon Dock Recruitment 2022

  1. स्पेशल ग्रेड (आईडीए-IX) - 22,000 रुपये से - 83,180  रुपये तक
  2. स्पेशल ग्रेड (आईडीए-VIII) – 21,000 रुपये से - 79,380  रुपये तक
  3. स्किल्ड ग्रेड- II (आईडीए-VI) - 18,000 रुपये से - 68,120  रुपये तक
  4. स्किल्ड जीआर- I (आईडीए-VI) - 17,000- रुपये से - 64,360 रुपये तक
  5. सेमी-स्किल्ड जीआर- III (आईडीए-आईवीए) - 16,000 रुपये से - 60,520 रुपये तक
  6. सेमी-स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-II)- 13,200 रुपये से - 49,910 रुपये तक

विज्ञापन
06:13 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Result Naukri : माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की भर्ती

इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, वेतन संरचना, आयु सीमा और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर देख सकते हैं। माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। 

05:19 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: Mazagon Dock Recruitment

एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1041 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन पंजीकरण लिंक सोमवार, 12 सितंबर, 2022 को सक्रिय हो गया। 

03:40 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Result Live : आधिकारिक नोटिस जारी

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर चयन पत्र को लेकर एक नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवार अपने  फोरेस्ट रेंज ऑफिसर के चयन पत्र को चेक और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें।
 

03:26 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे चेक कें परिणाम

 जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे, वे इस चयन पत्र को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

03:00 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri: बीपीएससी एफआरओ भर्ती की चयन पत्र जारी

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग/BPSSC ने फोरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती, 2020 की चयन पत्र को जारी कर दिया है। सिलेक्शन लेटर को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। 

02:23 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। 

01:47 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 455 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

01:33 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 : इस तारीख से शुरू हुए आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। 

01:09 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाकर तय तारीख के बाद से अपना आवेदन कर सकते हैं। 

12:57 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri: झारखंड एसएससी ने जारी की 400 से अधिक पदों पर भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JMLCCE) 2022 भर्ती के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

12:28 PM, 12-Sep-2022

Govt Job Live: कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

11:43 AM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन

दयाल सिंह कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 03 सितंबर, 2022 से शुरू हो चुकी है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। 

11:12 AM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और वेतन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास में नेट/PHD या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत प्रतिमाह 57,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
 

10:39 AM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर है भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 119 निर्धारित की है। यह भर्ती कॉलेज के विभिन्न विभागों के लिए है। 

10:22 AM, 12-Sep-2022

Govt Job 2022 : डीयू के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त दयाल सिंह कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट colrec.du.ac.in पर  जाकर जमा कर सकते हैं।

09:54 AM, 12-Sep-2022

UPPCL Recruitment पात्रता मापदंड

आयु सीमा : यूपीपीसीएल में कार्यकारी सहायक के पदों पर भर्ती आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी, 2022 को 21-40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। हालांकि, भर्ती अधिसूचना में लिखा गया है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट देय होगी। शैक्षणिक योग्यता : यूपीपीसीएल में कार्यकारी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की हिंदी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। योग्यता एवं पात्रता संबंधी विस्तृत विवरण upenergy.in पर अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
 

09:24 AM, 12-Sep-2022

UPPCL Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

यूपीपीसीएल में कार्यकारी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य / ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1180 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 826 रुपये का शुल्क देना होगा। 

09:14 AM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: कब होगी परीक्षा

परीक्षा अक्तूबर 2022 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1,273 रिक्तियों को भरना है। 
 

09:02 AM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपीपीसीएल/UPPCL में कार्यकारी सहायक के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कार्यकारी सहायक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। पात्र उम्मीदवार अब 27 सितंबर, 2022 तक upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

08:39 AM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri: आखिरी तारीख से पहले करें आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर है। वहीं, इस भर्ती के तहत कुल 40,506 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
 

08:28 AM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: बिहार, यूपी समेत अनेक राज्यों में हजारों पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से प्रधान शिक्षक के पदों (BPSC Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन फिर से मंगाए गए हैं। योग्य औऱ इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें