फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Naukri 2022 Live: विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Thu, 17 Mar 2022 06:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:52 PM, 17-Mar-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम बीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते है। परिणाम के साथ ही बीपीएससी ने भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
 

05:21 PM, 17-Mar-2022

Sarkari Result: बीपीएससी सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी

बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। बीपीएससी ने इन पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 

03:59 PM, 17-Mar-2022

Sarkari Naukri: इन तारीखों को होगी परीक्षा

UPPSC की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25 और 27 मार्च, 2022 को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 09: 30 बजे से दोपहर 12:30 और दोपहर 02:00 बजे से शाम 5 बजे तक सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
03:21 PM, 17-Mar-2022

Sarkari Naukri: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

02:27 PM, 17-Mar-2022

Sarkari Naukri: यूपीपीएससी ने जारी किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (पीसीएस) परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
01:04 PM, 17-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: कुल 36 पदों पर होंगी भर्तियां

यूपीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 36 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक संपादक (तेलुगु), फोटोग्राफिक अधिकारी, वैज्ञानिक 'बी' (टॉक्सिकोलॉजी), तकनीकी अधिकारी, ड्रिलर-इन-चार्ज, खान सुरक्षा उप निदेशक (मैकेनिकल) आदि पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
 

11:58 AM, 17-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें अपना आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। 

10:56 AM, 17-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने असिस्टेंट एडिटर और फोटोग्राफर ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
 

09:31 AM, 17-Mar-2022

Sarkari Result: ऐसे चेक करें परिणाम

ऐसे उम्मीदवार, जो जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह और फरवरी 2022 में आयोजित साक्षात्कार के दौर में उपस्थित हुए थे, वे एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2021 की पीडीएफ फाइल में अपने नाम और रोल नंबर की मदद से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

 

08:59 AM, 17-Mar-2022

Sarkari Result: भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से एसबीआई पीओ भर्ती विज्ञापन CRPD/ PO/ 2021-22/18 के अधीन परीक्षा 2021 (SBI PO 2021) के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) के फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किए गए हैं।

07:42 PM, 16-Mar-2022

सरकारी रिजल्ट: ऐसे चेक करें परिणाम

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर  जाकर चेक कर सकते हैं। 

06:11 PM, 16-Mar-2022

Sarkari result: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग आबकारी भर्ती 2016 का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आबकारी सिपाही भर्ती 2016 के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब यह आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

01:09 PM, 16-Mar-2022

सरकारी नौकरी: दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्तियां

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट recssc.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

11:46 AM, 16-Mar-2022

Sarkari Result 2022: सीधे साक्षात्कार के लिए होंगे शॉर्टलिस्ट

आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि एम्स, गोरखपुर में रिक्त इन शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा। हालांकि, एम्स, गोरखपुर की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उनके आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगी।

10:32 AM, 16-Mar-2022

Sarkari Naukri: कैसे कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एम्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में दी गई आयु सीमा के अनुसार, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

 

09:46 AM, 16-Mar-2022

Sarkari Result Naukri 2022 Live: विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। एम्स की ये नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए हैं। इनमें 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी ग्रुप ए के पद शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें