09:45 AM, 03-Jul-2023
Sarkari Naukri BPSC Recruitment 2023
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। BPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तहत कक्षा एक से पांचवीं, कक्षा नौवीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के स्कूल शिक्षकों के लिए कुल 1,70,461 रिक्तियों को भरना है।