फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live: राजस्थान-यूपी, एमपी सहित कई राज्यों में नौकरियां, जानें भर्ती से जुड़ी हर अपडेट

Mon, 25 Sep 2023 06:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2023 Live: राजस्थान लोक सेवा आयोग, झारंखंड कर्मचारी चयन आयोग, यूपीपीएससी में इन दिनों भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से जुड़ी अपडेट के लिए आप अमर उजाला के नौकरी पेज https://www.amarujala.com/jobs पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:07 PM, 25-Sep-2023

AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)  और एम्स मंगलगिरी में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एम्स बिलासपुर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 सितंबर से चल रही है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अक्तूबर 2023 तक है। वहीं एम्स मंगलगिरी में भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।  जो 10 और 11 अक्तूबर 2023 को होगा।

05:39 PM, 25-Sep-2023

Bihar BTSC ITI Trade Instructor Recruitment 2023

बिहार तकनीकी सेवा आयोग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आज से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - btsc.bih.nic.in पर जाना होगा।  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

05:38 PM, 25-Sep-2023

UPPSC APS Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 19 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन करने के साथ ही फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। यूपी में यह भर्ती करीब 10 साल बाद आयोजित हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
05:37 PM, 25-Sep-2023

CPCB Recruitment 2023

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अनुबंध के आधार पर सलाहकारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:54 PM, 25-Sep-2023

CG Apex Bank Recruitment 2023

 छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड में सहायक प्रबंधक, सामान्य सहायक, कार्यालय सहायक और समिति प्रबंधक के 398 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। छत्तीसगढ़ में रहने वाले बैंकिंग की तैयारी कर रहे उम्मीदवार सीजी एपेक्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.cgapexbank.com पर  जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
02:39 PM, 25-Sep-2023

CBSE CTET Result OUt

CBSE CTET Result OUt: सीबीएसई ने सीटीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया है।

02:32 PM, 25-Sep-2023

OSSSC Radiographer Recruitment

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) की तरफ से रेडियोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।

12:56 PM, 25-Sep-2023

MPPSC PCS रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य मध्य प्रदेश की राज्य सेवाओं में कुल 227 रिक्तियों को भरना है।

  • राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला अध्यक्ष : 27 पद

  • पुलिस उपाधीक्षक: 22 पद

  • सहकारी निरीक्षक: 122 पद

  • अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त: 17 पद

  • विकास खंड अधिकारी: 16 पद

  • नायब तहसीलदार: 3 पद

  • एक्साइज सब इंस्पेक्टर: 3 पद

  • डिप्टी रजिस्ट्रार: 2

  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी: 17 पद

12:25 PM, 25-Sep-2023

MPPSC PCS Prelims Exam 2023

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर से शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2023 तक है। उम्मीदवार 25 सितंबर से 25 अक्तूबर तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

11:29 AM, 25-Sep-2023

Bihar SSC Inter Level Bharti Notification

बिहार में 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 से शुरू होगी। जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है। पूरी खबर यहां पढें

10:32 AM, 25-Sep-2023

Sarkari Naukri Live: राजस्थान-यूपी, एमपी सहित कई राज्यों में नौकरियां, जानें भर्ती से जुड़ी हर अपडेट

UPSSSC Forest Guard, Wildlife Guard Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण आज यानी 20 सितंबर 2023 से शुरू हो चुका है। वन रक्षक और  वन्यजीव रक्षक पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें