फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
live sarkari naukri 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:06 PM, 09-Oct-2021

Sarkari Jobs : ओएनजीसी भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि- 22 सितंबर, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 12 अक्तूबर, 2021
  • भर्ती ट्रेनी के कुल 313 पदों के लिए जारी की गई है।
  • उम्मीदवारों की नियुक्ति ओएनजीसी, देहरादून (उत्तराखंड) में की जाएगी।

05:05 PM, 09-Oct-2021

Sarkari Vacancy: ओएनजीसी में ट्रेनी पदों के लिए बंपर भर्ती

स्नातक पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर पहले राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओएनजीसी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 313 ग्रेजुएट ट्रेनी पद उपलब्ध हैं। ग्रेजुएट ट्रेनी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती 2020 की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।

04:23 PM, 09-Oct-2021

सरकारी नौकरी : ONGC Recruitment 2021

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में अपने संगठन में भर्ती अभियान के लिए एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, ओएनजीसी इंजीनियरिंग और भू-विज्ञान जैसे कई विभागों में स्नातक  ट्रेनी पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रही है।

विज्ञापन
03:32 PM, 09-Oct-2021

Sarkari Naukri 2021: ओएसएसएससी ग्रुप सी पदों की भर्ती 2021 आवेदन कैसे करें

  • इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट osssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि: 01 अक्तूबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 21 अक्तूबर, 2021
  • चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा पर आधारित होगा।

02:36 PM, 09-Oct-2021

सरकारी नौकरी : ओएसएसएससी ग समूह भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

अमीन, राजस्व निरीक्षक
उम्मीदवारों को 10 + 2 इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा: 21 से 32 वर्ष है।

वन रक्षक
उम्मीदवारों को 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा: 18 से 32 वर्ष है।

आबकारी कांस्टेबल
उम्मीदवारों के पास मैट्रिकुलेशन या समकक्ष एचएससी या समकक्ष होना चाहिए। आयु सीमा: 21 से 32 वर्ष है।

विज्ञापन
01:47 PM, 09-Oct-2021

Sarkari Naukri: ओएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

सांख्यिकीय क्षेत्र सर्वेक्षक
उम्मीदवारों को 10+2 इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 21 से 32 वर्ष है।

सहायक राजस्व निरीक्षक
उम्मीदवारों को 10 + 2 इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 21 से 32 वर्ष है।
 

12:44 PM, 09-Oct-2021

OSSSC Recruitment 2021: ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त भर्ती पदों का विवरण

  • पद: अमीन
  • वेतनमान: 18000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-3
  • रिक्ति की संख्या: 538
 
  • पद: फॉरेस्ट गार्ड
  • वेतनमान: 19000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-3
  • रिक्ति की संख्या: 806
  • पद: आबकारी कांस्टेबल
  • वेतनमान: 18000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-3
  • रिक्ति की संख्या: 392

11:41 AM, 09-Oct-2021

ओएसएसएससी ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 का विवरण

  • पद: सांख्यिकीय फील्ड सर्वेयर
  • वेतनमान: 18000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-3
  • रिक्ति की संख्या: 529
  • पद: सहायक राजस्व निरीक्षक
  • वेतनमान: 19000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-4
  • रिक्ति की संख्या: 576
 

10:46 AM, 09-Oct-2021

Sarkari Naukri: ओएसएसएससी ग्रुप सी पोस्ट भर्ती 2021 आवेदन शुल्क

इच्छुक उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर, 2021 है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 परीक्षा के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या चालान के जरिये होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100/- है। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।

10:26 AM, 09-Oct-2021

Sarkari Job 2021: ओएसएसएससी ने ग्रुप सी पोस्ट पर निकाली बंपर भर्ती

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) राज्य में ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 के माध्यम से 2841 सांख्यिकीय फील्ड सर्वेयर, सहायक राजस्व निरीक्षक, अमीन, वन रक्षक और आबकारी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। 

10:17 AM, 09-Oct-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।आज हम आपको उन नई सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें