फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: आईएसआई ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां, 23 जुलाई तक करें आवेदन

Sun, 04 Jul 2021 05:42 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: डीएसएसएसबी ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि। माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने बंपर भर्तियां निकालीं हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। यही कारण है कि अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट  amarujala.com पर प्रत्येक दिन केंद्र और राज्यों द्वारा निकालीं गई भर्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। पढ़िए…

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:39 PM, 04-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 18 वर्ष से अधिक आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

आईएसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। इस नौकरी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

04:45 PM, 04-Jul-2021

Sarkari Vacancy: यह है महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी करने की तिथि : 30 जून, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 1 जुलाई, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 जुलाई, 2021

03:33 PM, 04-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE: ये है रिक्त पदों का विस्तृत विवरण

  • इंजीनियर - 02
  • इंजीनियरिंग सहायक - 06
  • इलेक्ट्रीशियन - 14
  • ऑपरेटर-सह-मैकेनिक - 08
  • चालक - 01
  • कुक - 01
  • सहायक - 13

विज्ञापन
02:38 PM, 04-Jul-2021

Sarkari Jobs: आईएसआई ने चालक, इंजीनियर सहायक के पदों पर निकालीं हैं भर्तियां

इंडियन स्टैटिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 45 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए इंजीनियर सहायक, इलेक्ट्रीशियन, लिफ्ट ऑपरेटर सह मैकेनिक, चालक, रसोइया और अन्य सहायक के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 

01:28 PM, 04-Jul-2021

Govt Jobs: 7 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

इन 2003 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया है। वहीं आवेदन पत्र को अंतिम रूप  में जमा करने और सुधार करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन
12:34 PM, 04-Jul-2021

सरकारी नौकरी: 2003 पदों पर जल्द शुरू पूरी होने वाली है भर्ती प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों के 2003 पदों पर भर्ती के लिए 30 अक्टूबर, 6 नवंबर, 14, 28 और 12 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। 

12:01 PM, 04-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एमडीएल भर्ती 2021 का संभावित वेतनमान 

  • कुशल कर्मी  स्तर - I (आईडीए-वी) - 17,000- 64,360 रुपये
  • अर्द्ध - कुशल स्तर - I (आईडीए-द्वितीय) - 13,200-49,910 रुपये
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

11:33 AM, 04-Jul-2021

Sarkari Jobs: गैर कार्यकारी के 1388 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया

माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने गैर-कार्यकारी के 1388 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी एमडीएल की आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

11:04 AM, 04-Jul-2021

Sarkari Vacancy: आवेदकों को जमा करना होगा 100 रुपये

इन 2003 पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस नौकरी के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

10:45 AM, 04-Jul-2021

Govt Job: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन

डीएसएसएसबी के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास करना अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

10:33 AM, 04-Jul-2021

सरकारी नौकरी: डीएसएसएसबी के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • संस्कृत (महिला) - 1159
  • इंग्लिश (पुरुष) - 1029
  • इंग्लिश (महिला) - 961
  • संस्कृत (पुरुष) - 866
  • उर्दू (महिला) - 571
  • पंजाबी (महिला) - 492
  • पंजाबी (पुरुष) - 382
  • उर्दू (पुरुष) - 346
  • बंगाली (महिला) - 01

10:15 AM, 04-Jul-2021

LIVE: आईएसआई ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां, 23 जुलाई तक करें आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों के कुल 5807 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि नई अधिसूचना जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। यानी अब इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की साइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए 3 जुलाई से 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें