फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी उपक्रमों के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 22 Jun 2021 07:25 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कर्नाटक पुलिस विभाग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग,  डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकालीं हैं। कोरोना काल में हर कोई सरकारी विभागों में ही नौकरी करना चाहता है। लेकिन आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना मुश्किल नहीं है। बस थोड़ी मेहनत और सच्ची लगन के साथ सही अवसर की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको सरकारी नौकरियाें के बेहतर अवसर के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए...

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:43 PM, 22-Jun-2021

बीएसएफ भर्ती 2021 : वेतनमान 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह से शुरू

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है।

07:11 PM, 22-Jun-2021

बीएसएफ की एयर विंग में कई पदों पर निकलीं भर्तियां  

 
बीएसएफ एयर विंग भर्ती के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीएसएफ एयर विंग भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने  क, ख और ग समूह के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। 

06:10 PM, 22-Jun-2021

सेना भर्ती के लिए यहां देखें आधिकारिक अधिसूचना

सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही http://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal सेना भर्ती पोर्टल पर आधिकारिक अधिसूचना को भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
05:15 PM, 22-Jun-2021

इंडियन आर्मी : सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर हो रही भर्तियां

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 06 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

04:31 PM, 22-Jun-2021

Sarkari Naukri: कौन कर सकता है आवेदन

एसबीआई के पदों पर आवेदन करने हेतु नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (एनएफएससी), नागपुर से बीई (फायर) बी.टेक, बी.ई. (सुरक्षा और फायर इंजीनियरिंग) बी.टेक / बी.ई. (अग्नि प्रौद्योगिकी और सुरक्षा इंजीनियरिंग) या बी.एससी (फायर) की डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य है। या अग्नि सुरक्षा में 4 वर्षीय डिग्री/ इंस्टीट्यूट ऑफ फायर इंजीनियर्स से स्नातक/ नेशनल फायर से डिविजनल ऑफिस डिविजनल ऑफिसर कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:17 PM, 22-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: एसबीआई ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर फायर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

02:19 PM, 22-Jun-2021

सरकारी नौकरी: इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक कर विवरण दर्ज कीजिए।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

01:31 PM, 22-Jun-2021

Sarkari Vacancy: लिखित परीक्षा और पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी

भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखित परीक्षा और पीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आर्टिफिसर अपरेंटिस (AA) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy पर जाकर इस डाउनलोड कर सकते हैं।

12:23 PM, 22-Jun-2021

Sarkari Naukri LIVE: 25 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

18 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये जमा करने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जनकारी के लिस इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

11:20 AM, 22-Jun-2021

Sarkari Jobs: कर्नाटक स्टेट पुलिस ने 4000 पदों पर निकालीं हैं भर्तियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग ने कांस्टेबल के 4000 पदों पर नौकरियां निकालीं हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। 

10:40 AM, 22-Jun-2021

Govt Jobs: एचएसएससी के पदों पर यह है आवेदन की अंतिम तिथि

एचएसएससी ने पुरुष और महिला सब इंस्पेक्टर के क्रमश: 400 और 65 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 19 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होकर 2 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

09:59 AM, 22-Jun-2021

सरकारी नौकरी: एचएसएससी के पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर पदों के 465 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 21 वर्ष से अधिक और 27 वर्ष से कम आयु वाले युवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

09:32 AM, 22-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : डीआरडीओ के पदों पर ऐसे कर सकते हैं आवेदन

अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से अधिसूचना डाउनलोड कर उसमें मांगी गई जानकारियां भरनी होगी। तत्पश्चात आवेदन पत्र को स्कैन कर, आवश्यक दस्तावेजों के साथ director@dl.drdo.in पर ईमेल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

09:07 AM, 22-Jun-2021

Sarkari Jobs: डीआरडीओ के पद पर चयनित आवेदकों को मिलेगा स्टाइपेंड

डिप्लोमा-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर व डिप्लोमा-मैकेनिकल इंजीनियर और बीएससी-कंप्यूटर साइंस व बीएससी - पीसीएम के पदों पर चयनित आवेदकों को प्रतिमाह क्रमश: 8000 रुपये और 9000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

08:30 AM, 22-Jun-2021

Sarkari Vacancy: डीआरडीओ के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला में सत्र 2021-22 के एक साल के लिए की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर 04 जुलाई, 2021 तक कर सकते हैं।

08:01 AM, 22-Jun-2021

Govt Job: वायुसेना के पदों पर 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय वायुसेना के विभिन्न पदों पर अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक एएफसीएटी प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं एनसीसी स्पेशल एंट्री और मेट्रोलॉजी प्रवेश के लिए कोई शुल्क जमा नहीं करना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर विस्तृत खबर पढ़ सकते हैं।

07:45 AM, 22-Jun-2021

सरकारी नौकरी: चयनित आवेदकों को मिलेगा 1.10 रुपये तक का वेतन

1 जुलाई 2022 को फ्लाइंग ब्रांच (तकनीकी या गैर-तकनीकी) के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष से 24 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं ग्राउंड ड्यूटी के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 56,100 रुपये से लेकर 1,10,700 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जा सकता है।

07:30 AM, 22-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी उपक्रमों के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी/एफकैट) 2021 के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इस परीक्षा के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में कमीशन ऑफिसर के 334 पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें