फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2021: इन विभागों में बंपर नौकरियां, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 17 Jul 2021 08:35 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:32 PM, 17-Jul-2021

सरकारी नौकरी: यह है निर्धारित योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास बेसिक कंप्यूटर में सर्टिफिकेट होना जरूरी है। मल्टी टास्किंग स्टाफ  के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास करने अनिवार्य है। अधिका जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

07:26 PM, 17-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021: चयनित आवेदकों को मिल सकता है 81 हजार रुपये तक का वेतन

  • पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट - अभ्यर्थियों को बतौर वेतन 25,500 से 81,100 रुपये दिए जा सकते हैं।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - चयनित आवेदकों को 18,000 से 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

06:44 PM, 17-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE : 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 10 जुलाई, 2021 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 अगस्त, 2021

विज्ञापन
05:44 PM, 17-Jul-2021

Sarkari Job : असिस्टेंट और स्टाफ के पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

पंजाब पोस्टल सर्कल ने 57 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पोस्टल असिस्टेंट के 45, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 09, और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 03 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

04:41 PM, 17-Jul-2021

Govt Jobs : 16 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 16 जुलाई, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 12 अगस्त, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 16 अगस्त, 2021
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:41 PM, 17-Jul-2021

सरकारी नौकरी: चयनित आवेदकों को मिलेगा 34 हजार रुपये तक का वेतन

यूपीपीएससी द्वारा निकालीं गई भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

02:34 PM, 17-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : स्टाफ नर्स के 3000 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं हैं भर्तियां

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्टाफ नर्स के 3012 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं तथा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष) के 341 और स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (महिला) के 2671 पदाें पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 

01:40 PM, 17-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने निकाली बंपर नौकरियां, 21 जुलाई तक करें आवेदन

बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या  8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। एएनएम के ये सारे पद संविदा के आधार पर हैं। इन रिक्तियों के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हुई है और अंतिम तिथि 21 जुलाई है।
 

12:57 PM, 17-Jul-2021

एसएससी जीडी भर्ती 2021: 25 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 25 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों पर आवेदन की शुरुआत भी हो चुकी है। ये रिक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।


विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

12:15 PM, 17-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पटवारी के 5378 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने कुल 5378 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती पटवारी के विभिन्न पदों पर की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
 

10:56 AM, 17-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 17 जुलाई से आवेदन

एसएससी ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) की  25000 से ज्यादा रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए आज यानी कि 17 जुलाई से आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। 10वीं पास अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के लिए हैं।

09:55 AM, 17-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: जूनियर असिस्टेंट के 73 पदों पर निकली हैं रिक्तियां

आईआईटी आईएसएम धनबाद में जूनियर असिस्टेंट के 73 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई है। जूनियर अस्सिटेंट के पद के लिए उम्र सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। 

08:00 AM, 17-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: 124 रिक्तियों के लिए 19 जुलाई तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने गवर्नमेंट आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के लिए लेक्चरर पदों की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 124 है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की इन लेक्चरर रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

07:25 AM, 17-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: इसरो में निकली जूनियर रिसर्च फेलो के लिए 19 जुलाई तक करें आवेदन

इसरो के अधीन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने अंतरिक्ष भौतिकी में जूनियर रिसर्च फेलो पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम की प्रयोगशाला के लिए हैं। इसरो वीएससीसी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  www.vssc.gov.in/VSSC/  के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

06:51 AM, 17-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरियों के लिए 22 जुलाई तक करें आवेदन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के 14 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई  है। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए  iitk.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

06:47 AM, 17-Jul-2021

Sarkari Naukri Result 2021: इन विभागों में बंपर नौकरियां, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन

अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में कौन-कौन सी नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां amarujala.com पर आपको नई नौकरियों के बारे में बताया जा रहा है। नई नौकरियों की आवेदन तिथि से लेकर शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन की आखिरी तारीख तक के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें। सरकारी नौकरियों के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें