LIVE Sarkari Naukri 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आईएमआर ने विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित आवेदकों को सालाना 12 लाख रुपये तक की नौकरी भी दी जा सकती है। बता दें अगर सरकारी नौकरी पाने की लगन सच्ची हो और तो थोड़ी सी मेहनत की जाए तो नौकरी पाना आसान है। बस जरूरत है तो सही मौके की। इसलिए amarujala.com यहां आपको सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई भर्तियों की जानकारी दे रहा है। इसके साथ ही पदों का विवरण, अधिसूचना, वेतन और चयन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है। पढ़िए...
पश्चिम रेलवे ने नर्सिंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि कुल 18 नर्सिंग स्टाफ पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट wr.indianrailways.gov.in के जरिए पढ़ सकते हैं। इस पदों पर अभ्यर्थियों का चुनाव साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इन रिक्तियों को लेकर इंटरव्यू 21 जून को है। इन रिक्तियों के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद या बीएससी द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल या अन्य संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 साल का कोर्स पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 1500 रिक्तियां निकाली हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से ही शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 9 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 800 रिक्तियां फिटर, 500 रिक्तियां इलेक्ट्रिशियन, 100 रिक्तियां वेल्डर और 100 रिक्तियां मोटर मशीन के पदों के लिए हैं। वेल्डर के पदों के लिए 8वीं पास व आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह से इलेक्ट्रिशियन के लिए 10वीं पास व आईटीआई वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।