फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

Mon, 24 May 2021 06:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:03 PM, 24-May-2021

Sarkari Jobs: महिला और बाल विकास विभाग में निकलीं हैं नौकरियां

महिला और बाल विकास विभाग, कर्नाटक ने चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों 223 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आठवीं और दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।
 

05:25 PM, 24-May-2021

सरकारी नौकरी: सीएमआरएल के पदों पर 4 जून तक करें आवेदन

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी  4 जून तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अनुबंध के आधार पर दो साल के लिए नियुक्ति किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

05:03 PM, 24-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: पुलिस में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका

गोवा पुलिस द्वारा अधिसूचना जारी कर लिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 938 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
04:31 PM, 24-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में निकली नौकरियों का विवरण

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मंडी में निकली इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से ही शुरू हो चुकी है। 4 जून आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में तय सीमा के भीतर इन पदों के लिए आवेदन कर लें।

रिक्तियों का विवरण
टेक्निकल ऑफिसर वर्कशॉप- 1 पद
स्पोर्ट्स ऑफिसर- 1 पद
जूनियर टेक्निकल अधीक्षक- 6 पद
जूनियर अधीक्षक- 1 पद
जूनियर इंजीनियर सिविल- 3 पद
जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट- 12 पद

जूनियर इंजीनियर सिविल के पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री मांगी गई है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए फिटनेस टेस्ट पास मांगा गया है।

03:50 PM, 24-May-2021

सरकारी नौकरी: डीआरडीएल में निकली हैं जूनियर रिसर्च फेलो की नौकरियां

रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने जूनियर रिसर्च फेलो की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 10 है। जूनियर रिसर्च फेलो की इन 10 रिक्तियों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 14 जून से पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीआरडीएल का जॉब नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए बीई, बीटेक, एमई और एमटेक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डीआरडीएल 31 हजार रुपये से ज्यादा ग्रोस सैलरी देगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एचआरए भी दिया जाएगा। इन रिक्तियों को लेकर अधिसूचना 22 मई को जारी हुई थी।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
02:58 PM, 24-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। 

02:10 PM, 24-May-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  3. मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट- 2 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  6. सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  7. डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद

01:13 PM, 24-May-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 01 जून कर दिया गया है।  

11:56 AM, 24-May-2021

बीएसएफ भर्ती : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

11:22 AM, 24-May-2021

बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

10:35 AM, 24-May-2021

यूपी पुलिस भर्ती : ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2021 है। 

10:05 AM, 24-May-2021

उत्तर प्रदेश पुलिस में  9534 पदों पर निकली भर्ती 

UPPBPB UP Police SI Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। 

09:26 AM, 24-May-2021

SBI Clerk 2021 : एसबीआई ने निकाली 5327 पदों पर नौकरियां

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

08:54 AM, 24-May-2021

JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 11 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जेकेपीएससी प्रशासन ने इस अहम परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय किया है। 

08:06 AM, 24-May-2021

CMRL Recruitment 2021 : 04 जून से पहले तक भेज सकते हैं आवेदन

सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक)  के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से 04 जून तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। आवेदन डाक/कोरियर द्वारा निम्नलिखित पते भेजे जा सकते हैं।  
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर), 
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड, 
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग, 
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु, 
चेन्नई - 600107 

07:25 AM, 24-May-2021

CMRL Recruitment 2021: वेतन 90 हजार से दो लाख तक

प्रति माह समेकित वेतन
  • महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000 
  • अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000 
  • उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000

07:06 AM, 24-May-2021

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के  पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें