फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 3000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Mon, 16 Aug 2021 06:04 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: महामारी के दौरान हर व्यक्ति सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…

विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:03 PM, 16-Aug-2021

Govt Jobs: 18 वर्ष से ऊपर वाले कर सकते हैं अप्लाई

पीजीसीआईएल अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

05:26 PM, 16-Aug-2021

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

चरण - I: अपना NATS / NAPS पंजीकरण संख्या प्राप्त करें
उम्मीदवारों को पहले https://portal.mhrdnats.gov.in या https://apprenticeshipindia.org की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें और पंजीकरण/नामांकन संख्या प्राप्त करें और प्रोफ़ाइल को पूर्ण करें।
चरण - II: पावरग्रिड में अपरेंटिस के लिए आवेदन करें - यहां क्लिक करें

04:34 PM, 16-Aug-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन

  • कॉर्पोरेट केंद्र, गुरुग्राम - 44
  • उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद - 134
  • उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू - 83
  • उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ - 96
  • पूर्वी क्षेत्र - I, पटना - 82
  • पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता - 74
  • उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग - 127
  • ओडिशा परियोजनाएं, भुवनेश्वर - 53
  • पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर - 112
  • पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा - 115
  • दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद - 76
  • दक्षिणी क्षेत्र - II, बेंगलुरु - 114

विज्ञापन
03:23 PM, 16-Aug-2021

Sarkari job: बिजली मंत्रालय के अधीन इस कंपनी ने निकालीं बंपर भर्तियां

बिजली मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी पीजीसीआईएल यानी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में कई नौकरियां निकली हैं। पीजीसीआईएल ने विभिन्न क्षेत्रों और ट्रेडों में कुल 1,110 प्रशिक्षुओं की भर्ती कर रही है, जिसमें सिविल डिप्लोमा, स्नातक सिविल, इलेक्ट्रिकल आईटीआई, इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / दूरसंचार इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान स्नातक और एचआर एग्जीक्यूटिव पेरोल और कर्मचारी डेटा प्रबंधन आदि के पद शामिल हैं। इनके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है।

02:31 PM, 16-Aug-2021

सरकारी नौकरी: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट- Unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • पहले रिक्रूटमेंट टैब, फिर करेंट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  • विशेषज्ञ अधिकारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, यहां पंजीकरण कीजिए और फिर ऑनलाइन आवेदन कीजिए।
  • अभ्यर्थियों को फाेटो की स्कैन की गई कॉपी, हस्ताक्षर की एक छवि, और अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या किसी अन्य भुगतान मोड जैसे क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
01:25 PM, 16-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: यूबीआई के पदों पर ऐसे होगा आवेदकों का चयन

ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन सीनियर मैनेजर (रिस्क), असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल ऑफिसर), असिस्टेंट मैनेजर (फॉरेक्स), मैनेजर (रिस्क), मैनेजर (सिविल इंजीनियर), मैनेजर (आर्किटेक्ट) सहित 347 पदों पर किया जाएगा।

12:19 PM, 16-Aug-2021

Sarkari Job: 300 से ज्यादा पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती 347 पदों पर की जाएगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर 3 सितंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन लिखित परीक्षा 9 अक्तूबर को आयोजित की जा सकती है।

11:36 AM, 16-Aug-2021

Sarkari Naukri: ऐसे होगा आवेदकों का चयन

अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

11:02 AM, 16-Aug-2021

Govt Jobs: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • उप शिक्षा अधिकारी, स्टाफ आफिसर - 31 पद
  • खण्ड विकास अधिकारी - 28 पद
  • उद्यान विकास, अधिकारी - 20 पद
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी - 19
  • वित्त अधिकारी (वित्त विभाग) - 18 पद,
  • सहायक निदेशक, उद्योग /प्रबन्धक - 17 पद,
  • सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी - 12 पद
  • सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी - 11 पद,
  • पुलिस उपाधीक्षक (गृह विभाग) -10 पद,
  • सहायक निबन्धक - 7 पद,
  • परिवहन कर अधिकारी-1 - 5 पद
  • जिला पूर्ति अधिकारी - 4 पद,
  • सहायक निदेशक - 4 पद
  • सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा विभाग) - 4 पद
  • कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी - 4 पद,
  • सहायक निदेशक, वनस्पति विज्ञान - 4 पद
  • उप सम्भागीय विपणन अधिकारी - 3 पद,
  • सहायक निदेशक, मत्स्य - 3 पद्र
  • खाद्य प्रसंस्करण, अधिकारी - 3 पद
  • पौध सुरक्षा अधिकारी - 3 पद
  • सहायक श्रमायुक्त - 2 पद.
  • सहायक निदेशक, उद्यान - 2 पद
  • सहायक निदेशक (रसायन) - 2 पद.
  • मशरूम विकास, अधिकारी - 2 पद
  • सहायक गन्ना आयुक्त - 1 पद
  • जिला पर्यटन विकास, अधिकारी - 1 पद
  • प्रचार अधिकारी, (पर्यटन विभाग) - 1 पद,
  • सहायक निदेशक, सहायक निदेशक (सांख्यिकी) - 1 पद
  • सहायक निदेशक, रसायन - 1 पद,
  • सांख्यिकी अधिकारी - 1 पद

10:28 AM, 16-Aug-2021

सरकारी नौकरी: स्नातक पास कर सकते हैं आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निकालीं गईं रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

10:00 AM, 16-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 3000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के जरिए 224 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति पुलिस उपाधिक्षक व वित्त अधिकारी सहित कई पद की जाएगी।आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी यूकेपीसीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर जाकर 30 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें