Jobs Result Live 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं। खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए साई में भर्तियां हो रही हैं। इसके साथ ही इंडियन ऑयल में कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ओएम के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरबीए, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, एएलसी, पीएससी और ओएससी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 43 वर्ष है। पीएचसी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 42 वर्ष है।
05:17 PM, 05-Mar-2023
JKPSC Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में जम्मू और कश्मीर के सरकारी डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 03 मार्च से आवेदन कर सकेंगे आवेन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:34 PM, 05-Mar-2023
Orissa High Court Recruitment 2023
उच्च न्यायालय ओड़िशा ने जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया एक मार्च से जारी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 20 मार्च, 2023 तक का मौका है।
इन पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चार मार्च से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अप्रैल, 2023 तक होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 598 पदों को भरेगा।
02:38 PM, 05-Mar-2023
NIC Recruitment 2023
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से तकनीकी सहायक और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NIELIT की आधिकारिक साइट nielit.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
12:49 PM, 05-Mar-2023
IDBI Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार वेबसाइट idbibank.in के करिअर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
12:48 PM, 05-Mar-2023
IDBI Recruitment 2023
आईडीबीआई बैंक ने एसओ और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख बढ़ा दी है। विशेषज्ञ अधिकारी और सहायक प्रबंधक के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 12 मार्च, 2023 है।
11:29 AM, 05-Mar-2023
BPSC 68th CCE Prelims Final Answer Key Out
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सामान्य अध्ययन पेपर के लिए 68वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
10:34 AM, 05-Mar-2023
Sarkari Naukari Result 2023 Live: इंडियन ऑयल-SAI में निकलीं हैं नौकरियां, बस ऐसे करना होगा आवेदन
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में स्पोर्ट स्पेशलिस्ट की भर्ती निकली है। जहां आवेदन कर युवा करिअर बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें साई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जहां उन्हें भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।