फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Results Live: पुलिस, एसएससी और मेडिकल प्रोफेसर के पदों पर निकलीं नौकरियां,जानें कैसे होगी भर्ती

Sat, 24 Jun 2023 05:12 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चलता है। 10वीं पास से लेकर स्नातक पास पात्रता वाले पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए amarujala.com ये लाइव अपडेट चला रहा है। 
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:11 PM, 24-Jun-2023

Sarkari Naukri REC Limited Recruitment 2023

ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC) परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संसाधन और स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों में भर्ती होनी है। इस भर्ती के तहत 22 सलाहकार और वरिष्ठ सलाहकार पदों को भरा जाएगा। यह आवेदन hr.corporateoffice01@gmail.com मेल पर जाकर 30 जून 2023 तक पूरी की जाएगी।

04:13 PM, 24-Jun-2023

Sarkari Job Chennai Customs Recruitment 2023

चेन्नई कस्टम में हलवाई-कम-कुक, क्लर्क और कैंटीन अटेंडेंट के 10 पदों पर पर भर्ती होनी है। सभी पदों के लिए 30 जून, 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार वेबसाइट chennaicustoms.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि को एडिशनल कमिश्नर, कस्टम के नाम तय पते पर पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

03:23 PM, 24-Jun-2023

Sarkari Naukri ITBP Recruitment 2023

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 458 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए 26 जुलाई, 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार वेबसाइट recruitment.itbppolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
02:51 PM, 24-Jun-2023

Sarkari Job CRIS Recruitment 2023

सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती निकाली है। यहां सीनियर एग्जीक्यूटिव / एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती होनी है।योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 02 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cris.org.in/career पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

02:10 PM, 24-Jun-2023

Sarkari Naukri SBI Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) FLC काउंसलर और FLC निदेशक के पदों पर भर्ती कर रहा है। बैंक अधिसूचना के अनुसार कुल 182 FLC काउंसलरों और 12 FLC निदेशकों के पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार sbi.co.in/web/careers पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 06 जुलाई, 2023 तक पूरी की जा सकती है। 

विज्ञापन
01:19 PM, 24-Jun-2023

Sarkari Job CSBC Bihar Police Constable Recruitment

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती शुरू की है। इस भर्ती प्रक्रिया में कॉन्स्टेबल के 21 हजार 391 पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी, उसके बाद आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।

11:52 AM, 24-Jun-2023

Sarkari Naukri CGPSC Civil Judge Recruitment 2023

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के तहत सिविल जज 2023 के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 24 जून 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 25 और 26 जून को अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।

10:45 AM, 24-Jun-2023

Sarkari Job Rajasthan SIHFW Recruitment 2023

राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू), राजस्थान की तरफ से ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी।

09:53 AM, 24-Jun-2023

Sarkari Naukri UPUMS Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) ने फैकल्टी पदों के लिए यूपीयूएमएस भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है।इस भर्ती के  प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कुल 338 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2023 से पहले अपना आवेदन ऑफलाइन जमा करना होगा। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से 31 जुलाई 2023 शाम 5:00 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। यह आवेदन "रिक्रूटमेंट सेल, यूपीयूएमएस, सैफई, इटावा (यूपी) - 206130" पर भेजा जाना चाहिए।

09:15 AM, 24-Jun-2023

Sarkari Naukri Results Live: पुलिस, एसएससी और मेडिकल प्रोफेसर के पदों पर निकलीं नौकरियां,जानें कैसे होगी भर्ती

MP Police Constable Recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस में जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए esb.mp.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार 26 जून, 2023 से esb.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2023 है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें