01:49 PM, 15-Jan-2023
Income Tax Recruitment 2023
आयकर विभाग ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत आयकर विभाग में खाली 72 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnincometax.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हेैं। ये रिक्तियां तमिलनाडु के आयकर विभाग और पुडुचेरी क्षेत्र के लिए हैं। आयकर विभाग इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती करेगा। आयकर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 14 जनवरी 2023 को शुरू है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 फरवरी 2023 तक है।