फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, अभी इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई

Mon, 09 Oct 2023 06:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: 8वीं पास के लिए पुलिस में सीधी भर्ती निकली है। इसके साथ-साथ मेडिकल, कृषि, टीचिंग सहित कई सरकारी विभागों में भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:08 PM, 09-Oct-2023

NTPC EET Recruitment 2023

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) के पदों पर GATE-2023 के माध्यम से भर्ती हो रही है। गेट परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 06 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।

 

06:07 PM, 09-Oct-2023

RSPCB Recruitment 2023 Notification

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विधि अधिकारी-द्वितीय (LO), कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (JSO), और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता (JEE) सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने इससे संबंधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

04:13 PM, 09-Oct-2023

Police Vacancy: पुलिस विभाग में एसआई के पदों पर भर्ती

BPSSC Bihar Police SI Recruitment: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 5 अक्तूबर से शुरू कर दी है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpssc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
04:11 PM, 09-Oct-2023

सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती

RSPCB Recruitment 2023 Notification: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 18 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है। आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज तैयार कर लें। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नोटिफिकेशन हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में जारी किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

04:10 PM, 09-Oct-2023

GIMS Staff Nurse Recruitment 2023

गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स (एएनएम/जीएनएम/बी.एससी नर्सिंग)) के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 07 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
02:43 PM, 09-Oct-2023

Government Jobs In UP: यूपीपीएससी में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती

UPPSC Samiksha Adhikari, Sahayak Samiksha Adhikari Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 09 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

02:15 PM, 09-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन में भर्ती

NTPC EET Recruitment 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) के पदों पर GATE-2023 के माध्यम से भर्ती हो रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:30 AM, 09-Oct-2023

Jobs: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में वॉक-इन इंटरव्यू

AIATSL Recruitment 2023: एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) ने जूनियर ऑफिसर, रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट-रैंप ड्राइवर,अपरेंटिस और हैंडीमैन/हैंडीवुमन जैसी विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के जरिए 17 से 19 अक्तूबर तक चलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:29 AM, 09-Oct-2023

Government Job 2023: बिजली विभाग में भर्तियां

TSPGCL Assistant Engineer Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (टीएसपीजीसीएल) में सहायक अभियंता पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार TSGENCO की आधिकारिक वेबसाइट tsgenco.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

TSGENCO AE रिक्तियों का विवरण

  • सहायक अभियंता (विद्युत) 187 पद
  • सहायक अभियंता (मैकेनिकल) 77 पद
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स) 25 पद
  • सहायक अभियंता (सिविल) 50 पद

10:53 AM, 09-Oct-2023

Law Jobs: उच्च न्यायालय में सहायक ग्रेड-III के पद पर भर्ती

CG High Court Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-III के पद पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

10:52 AM, 09-Oct-2023

सरकारी नौकरी 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज में विभिन्न पदों पर भर्ती

RITES Recruitment 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) ने अनुबंध के आधार पर फील्ड क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर, क्वालिटी एश्योरेंस एंड कंट्रोल इंजीनियर, सुपरवाइजर कम कंस्ट्रक्शन मैनेजर और ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.rites.com पर जाकर इन पदों के लिए आवदेन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

08:23 AM, 09-Oct-2023

Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, अभी इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई

GMRC Manager Recruitment 2023: गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमआरसीएल) ने अनुबंध (Contract) के आधार पर सिविल, सिस्टम और सपोर्ट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिसूचना पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी आगे बताई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें