फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Jobs Live: भारतीय डाक-रेलवे और पुलिस सहित कई विभागों में भर्ती, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Fri, 10 Nov 2023 03:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: भारतीय डाक विभाग में पोस्टमैन और सहायक के पदों पर भर्ती चल रही है। इसके अलावा, कई सरकारी विभागों में ढेरों भर्तियां चल रही हैं। सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:53 PM, 10-Nov-2023

सरकारी नौकरी 2023: आईआईटी हैदराबाद में ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती

IIT Hyderabad Vacancy 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (आईआईटी हैदराबाद) ने ग्रुप ए, बी और सी के 89 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2023 तक है।

03:52 PM, 10-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में भर्ती

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एचएएल भर्ती अभियान संगठन में 84 पदों को भरेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।

03:52 PM, 10-Nov-2023

Railway Jobs 2023, Sarkari Naukri: रेलवे में भर्ती

Railtel Corporation of India Limited: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेल टेल की इस भर्ती के तहत 81 पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट Railtelindia.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन
03:29 PM, 10-Nov-2023

Sarkari Naukri Police Bharti BPSSC SI Recruitmrent 2023

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर 4 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 04 दिसंबर 2023 तक है।

03:28 PM, 10-Nov-2023

सरकारी नौकरी अपडेट: चितरंजन नेशनल कैंसर संस्थान में भर्ती

CNCI Recruitment: चितरंजन नेशनल कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) कोलकाता ने स्पेशलिस्ट ग्रेड I, स्पेशलिस्ट ग्रेड II, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और एडमिनिस्ट्रेटिव मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती चल रही है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www।cnci।ac।in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:28 PM, 10-Nov-2023

Sarkari naukri 2023: एनटीपीसी में भर्ती

NTPC Executive Recruitment 2023: एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव (कंबाइंड साइकल पावर प्लांट) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:42 PM, 10-Nov-2023

NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2023

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना ने अधीक्षक (Superintendent), तकनीकी सहायक (Technical Assistant), तकनीशियन (Technician), कनिष्ठ सहायक (लेखा) (Jr. Assistant (Accounts), कार्यालय परिचर (Office Attendant),सहित विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर जाकर 29 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

12:42 PM, 10-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती

Thane Municipal Corporation Staff Nurse Recruitment: ठाणे नगर निगम, महाराष्ट्र में स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट thanecity.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।...अधिक पढ़ें

11:04 AM, 10-Nov-2023

Sarkari Job 2023: जेई, टेक्नीकल ऑफिसर की भर्ती

SGPGIMS Recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें

10:04 AM, 10-Nov-2023

सरकारी नौकरी भर्ती 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती

IGIMS Junior Resident Recruitment 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) पटना में जूनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.igims.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 दोपहर तीन बजकर 45 मिनट तक है।...अधिक पढ़ें

09:59 AM, 10-Nov-2023

GATE 2024 Correction Window

भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने GATE 2024 सुधार विंडो के लिए संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 के आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर ऐसा कर सकेंगे।...अधिक पढ़ें

09:58 AM, 10-Nov-2023

UP NHM 17000 Result 2023

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यानी एनएचएम ने सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी (एएनएम) और फार्मासिस्ट-एलोपैथिक पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इन दोनों पदों के लिए यूपी एनएचएम भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - upnrhm.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।...अधिक पढ़ें

08:09 AM, 10-Nov-2023

Department of Post Recruitment 2023

डाक विभाग (DoP) भारत सरकार की तरफ से खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो और खेल के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की हो, वे आधिकारिक वेबसाइट  dopsportsrecruitment.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

08:01 AM, 10-Nov-2023

Government Jobs Live: भारतीय डाक-रेलवे और पुलिस सहित कई विभागों में भर्ती, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

UPPSC RO-ARO Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर 09 अक्तूबर 2023 से भर्ती चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब 24 नवंबर 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट  www.uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें