फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Election Rally Live: कटरा रैली में PM का बड़ा बयान, बोले- दुनिया की कोई ताकत 370 वापस नहीं ला सकती

Thu, 19 Sep 2024 04:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

खास बातें

PM Modi Jammu and Kashmir Election Rally Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए वीरवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। श्रीनगर और कटरा में रैली की। पीएम मोदी ने कटरा रैली में कहा कि मोदी आज कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है। हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स
विज्ञापन
कटरा में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:45 PM, 19-Sep-2024

पहले लाल चौक पर आने से डर लगता था- पीएम मोदी
कटरा रैली में पीएम ने पुराने कश्मीर को याद करते हुए कहा कि एक दौर था, जब लाल चौक पर आना, यहां तिरंगा फहराना। जान जोखिम में डालने वाला काम था। बरसों तक यहां लोग लाल चौक पर आने से डरते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। श्रीनगर के बाजारों में अब ईद और दीवाली दोनों की रौनक देखने को मिलती है। अब लाल चौक बाजार में देर शाम तक चहल-पहल रहती है। मां के इस पावन धाम से मैं आपको एक और बात के लिए फिर से आश्वस्त करता हूं। जम्मू कश्मीर को हम फिर से राज्य बनाएंगे। हमने इसकी घोषणा संसद में ही कर दी थी। 

04:36 PM, 19-Sep-2024

धारा 370 पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
कटरा रैली में पीएम मोदी ने 370 को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती। मोदी आज कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है। हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। आगे कहा कि पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और एनसी का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है यानी कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है।

 

04:23 PM, 19-Sep-2024

पीएम मोदी ने पहले मुस्लिम आईएएस अधिकारी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पहले मुस्लिम आईएएस अधिकारी मोहम्मद शफी पंडित को श्रद्धांजलि दी। जिनका आज सुबह निधन हो गया था। पंडित, जो 2009 में जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए थे,। उनका कैंसर के इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

विज्ञापन
04:08 PM, 19-Sep-2024

चिनाब ब्रिज की फाइल को इन्होंने दबाया- पीएम मोदी
रैली के दौरान पीएम मोदी बोले कि रियासी और उधमपुर के साथ कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने कैसा सौतेला व्यवहार किया है, ये आप मुझसे ज्यादा जानते हैं। अटल जी की सरकार के समय चिनाब ब्रिज स्वीकृत हुआ था, लेकिन कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस ने इसकी फाइल को दबा दिया। आपने मोदी को, भाजपा को ये काम सौंपा आज ये शानदार पुल सुविधा के साथ साथ आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है।

04:06 PM, 19-Sep-2024

मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचते हैं- पीएम मोदी
जम्मू में रैली के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता ने डोगरा विरासत पर ये हमला जानबूझकर किया है। ये मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचने की उनकी पुरानी नीति है। इनको वोटबैंक के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। रियासी और उधमपुर के साथ कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने कैसा सौतेला व्यवहार किया है, ये आप मुझसे ज्यादा जानते हैं। अटल जी की सरकार के समय चिनाब ब्रिज स्वीकृत हुआ था, लेकिन कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस ने इसकी फाइल को दबा दिया।  आपने मोदी को, भाजपा को ये काम सौंपा आज ये शानदार पुल सुविधा के साथ साथ आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
04:01 PM, 19-Sep-2024

कांग्रेस को पीएम ने फिर घेरा
कटरा रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के वारिस ने हाल ही में विदेश जाकर क्या कहा है, वो आपने भी सुना होगा।  वो कहते हैं- 'हमारे देवी-देवता भगवान नहीं हैं।' हिंदू धर्म में गांव-गांव में देवी-देवताओं को पूजने की परंपरा है। हम ईस्ट देवों को मानने वाले लोग हैं और कांग्रेस वाले कहते हैं कि देवता भगवान नहीं होते। क्या आप इस बात से सहमत हैं? क्या ये हमारे देवी देवताओं का अपमान नहीं है? आगे कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये परिवार, भारत में भ्रष्टाचार की कुरीति का जन्मदाता है, उसका पोषक है। इनकी हिम्मत देखिए... ये डोगरों की धरती पर आकर, यहां के राज परिवार को भ्रष्ट कहते हैं।

03:56 PM, 19-Sep-2024

कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पर पीएम का तंज
कटरा रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य तय करेंगे। ये चुनाव कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के तीन परिवारों की राजनीतिक विरासत को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन्होंने राज्य को बर्बाद करके रख दिया। ऐसा करने के लिए कश्मीर में कमल खिलना जरूरी है।

03:51 PM, 19-Sep-2024

रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज
पीएम मोदी ने कटरा रैली में कहा कि हमारा ये क्षेत्र हमारी आस्था का, हमारी संस्कृति की पहचान है, इसलिए यहां ऐसी सरकार चाहिए, जो हमारी आस्था को सम्मान दे और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाए। कांग्रेस कुछ मतों के लिए हमारी आस्था और संस्कृति को कभी भी दाव पर लगा सकती है।

03:49 PM, 19-Sep-2024

नए जम्मू कश्मीर को और बुलंद बनाना है- पीएम मोदी
कटरा रैली में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम दिल और दिल्ली की दूरी को मिटा रहे हैं। ये चुनाव, जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है। नए जम्मू कश्मीर को और बुलंद बनाने के लिए है। कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के जिन तीन खानदानों ने इस क्षेत्र को सालों-साल घाव दिए, उनकी राजनीतिक विरासत का सूर्य आपको अस्त करना ही होगा। इसके लिए आपको कमल के निशान को चुनना होगा। ये भाजपा ही है जो आपके हितों को प्राथमिकता देती है। ये भाजपा ही है जिसने आपके साथ दशकों से चले आ रहे भेदभाव को खत्म किया है।

03:47 PM, 19-Sep-2024

कटरा में रैली को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

03:44 PM, 19-Sep-2024

मंच पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

03:42 PM, 19-Sep-2024

थोड़ी देर में रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटरा पहुंचे हैं। जहां वह थोड़ी देर में  एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होना है।

03:39 PM, 19-Sep-2024

कटरा पहुंचे पीएम मोदी
रैली के बाद पीएम नरेंद्र मोदी कटरा पहुंचे हैं।

01:16 PM, 19-Sep-2024

श्रीनगर में कमल का फूल चार चांद लगाएगा

श्रीनगर को टूलिप गार्डन के नाम से भी जाना जाता है और यहां कमल का फूल इन फूलों में चार चांद लगाएगा।

01:14 PM, 19-Sep-2024

25 सितंबर को टूटेंगे वोटिंग के रिकॉर्ड: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये तीन परिवार चाहते हैं कि पुराने दिन लौटें लेकिन हमारा ध्यान विकास पर है। साथ ही भरोसा जताया कि 25 सितंबर को वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

01:10 PM, 19-Sep-2024

मोहम्मद शफी पंडित के निधन पर जताया शोक
कश्मीर के पहले मुस्लिम आईएएस अधिकारी मोहम्मद शफी पंडित के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया। कहा कि उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद समाज के लिए काम किया और हम इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।

01:06 PM, 19-Sep-2024

हम दिल और दिल्ली की दूरी को मिटा रहे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, कश्मीरी पंडितों को इन तीन परिवारों की गलत नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। सिख समुदाय को भी नुकसान हुआ, हम विभिन्न धर्मों और क्षेत्रों को एक साथ लाए हैं। हम दिल और दिल्ली की दूरी को मिटा रहे हैं।

01:03 PM, 19-Sep-2024

आज तीन खानदानों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, मासूम बच्चों ने क्या गुनाह किया था कि उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा? यह दुर्भाग्यपूर्ण था। आज, हमने 50,000 बच्चों की स्कूल वापसी सुनिश्चित की है। हमने 15,000 स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की हैं, जिससे 1.5 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 250 स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों में अपग्रेड किया जा रहा है। आज तीन खानदानों (पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस) के पास बोलने के लिए कुछ नहीं। 

12:56 PM, 19-Sep-2024

तीन खानदानों ने जम्मू-कश्मीर की सियासत को अपनी जागीर समझ रखा; पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यहां के तीन खानदानों ने जम्मू-कश्मीर की सियासत को अपनी जागीर समझ रखा है। ये अपने खानदान के सिवाय, दूसरे किसी को आगे आने ही नहीं देना चाहते। वरना पंचायत, बीडीसी और डीडीसी के इलेक्शन को इन्होंने क्यों रोका?

12:52 PM, 19-Sep-2024

पीएम मोदी ने हजरतबल से लेकर जेष्टा माता मंदिर तक का किया जिक्र

उन्होंने हजरतबल, जेष्टा माता, खीर भवानी, शंकराचार्य का जिक्र किया और कहा कि इन तीन परिवारों के कारण हमारे पवित्र स्थान सुरक्षित नहीं हैं। तीन दशकों के बाद मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, पर्यटन बढ़ रहा है, टैक्सी मालिक और ढाबा मालिक... हर कोई शांतिपूर्ण माहौल में आजीविका कमा रहा है, यह सब जम्मू कश्मीर के लोगों के कारण है।

12:51 PM, 19-Sep-2024

जम्मू-कश्मीर को टेरर से, दहशतगर्दी से आजाद कराना मोदी का वादा: प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा, जम्मू-कश्मीर को टेरर से, दहशतगर्दी से आजाद कराना। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ साजिश करने वाली हर ताकत को हराना। यहां के नौजवानों को यहीं पर रोजगार के मौके दिलाना। ये मोदी का इरादा है, मोदी का वादा है।

12:48 PM, 19-Sep-2024

वोटिंग कर जम्मू-कश्मीर के लोगों ने नया इतिहास रचा: पीएम मोदी

किश्तवाड़ में 80% से ज्यादा वोटिंग, डोडा में 71% से ज्यादा वोटिंग, रामबन में 70% से ज्यादा और कुलगाम में 62% से ज्यादा वोटिंग हुई है। अनेक सीटों पर पिछली बार की वोटिंग के रिकॉर्ड टूट गए हैं। ये नया इतिहास बना है, ये नया इतिहास जम्मू-कश्मीर के लोगों ने रचा है।

12:47 PM, 19-Sep-2024

दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक बौखलाए हुए तीन खानदान: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, कुछ दिन पहले जब मैं जम्मू-कश्मीर आया था... तो मैंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर की बर्बादी के लिए तीन खानदान जिम्मेदार हैं। तब से, दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक, ये लोग बौखलाए हुए हैं। इन्हें लगता है कि इनपर कोई कैसे सवाल उठा सकता है, इन्हें लगता है कि जैसे-तैसे कुर्सी पर कब्जा जमाना और फिर आप सबको लूटना इनका पैदाइशी हक है।

12:45 PM, 19-Sep-2024

तीन खानदानों के शिकंजे में नहीं रहेगा जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर की अवाम को उनके जायज हक से महरूम रखना ही, इनका सियासी एजेंडा रहा है। इन्होंने, जम्मू-कश्मीर को सिर्फ, तशद्युत यानी डर और इंतशार यानी अराजकता ही दी है। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर, इन तीन खानदानों के शिकंजे में नहीं रहेगा...।

12:42 PM, 19-Sep-2024

आज बच्चों के हाथों में पत्थर नहीं... पेन और किताबें: पीएम मोदी

आज बच्चों के हाथों में पत्थर नहीं, पेन है, किताबे हैं, लैपटॉप हैं। आज स्कूलों में आग लगने की खबरें नहीं आतीं। आज यहां नए स्कूल-कॉलेज, एम्स, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी ये बनने की खबरें आ रही हैं। मैं चाहता हूं हमारे बच्चे पढ़ें लिखें। उनके लिए यहीं पर नए मौके बने। 

12:35 PM, 19-Sep-2024

कश्मीर के भाई-बहन खुशामदीद पीएम कह रहे: प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने कहा, मैं देख रहा हूं कि आज मेरे कश्मीर के भाई-बहन खुशामदीद पीएम कह रहे हैं। मैं तहेदिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं। जम्मू-कश्मीर में इस वक्त जम्हूरियत का त्योहार चल रहा है। कल ही यहां 7 जिलों में पहले दौर की वोटिंग हुई। पहली बार दहशतगर्दी के साए के बिना ये वोटिंग हुई। हम सभी के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग वोटिंग के लिए अपने घरों से बाहर निकले।

12:32 PM, 19-Sep-2024

तेज तरक्की का जज्बा और बुलंद करने का पैगाम लेकर आया हूं: पीएम मोदी

संबोधन शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा आज यहां इतनी मात्रा में माताएं-बहनें आईं हैं यह नया कश्मीर है। हम सबका मकसद जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की है। जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की का जज्बा और बुलंद करने का पैगाम लेकर मैं आपके बीच आया हूं। 

12:16 PM, 19-Sep-2024

कटड़ा में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत रियासी जिले में मतदान होने हैं। इसके तहत प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को कटड़ा आ रहे। वह श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा चाक चौबंद हैं।

11:57 AM, 19-Sep-2024

यहां के हालात सुधरे हैं: शाजिया इल्मी

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कि दूर-दूर से भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। सभी को बेसब्री से इंतजार है कि पीएम मोदी क्या कहते हैं। यहां के हालात सुधरे हैं। 
 

11:47 AM, 19-Sep-2024

चुनावों के बीच पीएम मोदी का यह तीसरा दौरा

भाजपा की कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। पूरे शहर में करीब 20 हजार झंडे लगाए गए हैं। चुनावों के बीच प्रधानमंत्री का यह तीसरा दौरा होगा। वह हाल ही में 14 सितंबर को डोडा में चुनावी सभी को संबोधित कर चुके हैं।

11:43 AM, 19-Sep-2024

प्रधानमंत्री धर्मनगरी में कर सकते हैं रोड शो

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री धर्मनगरी में रोड शो भी कर सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। इसमें 30 हज़ार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 

11:29 AM, 19-Sep-2024

PM Modi Election Rally Live: कटरा रैली में PM का बड़ा बयान, बोले- दुनिया की कोई ताकत 370 वापस नहीं ला सकती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को कटड़ा पहुंचेंगे। उनकी चुनावी सभा श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें