फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Lok Sabha Election Live: श्रीनगर में 37.99% मतदान, टूटा पिछले दो लोकसभा चुनावों का रिकॉर्ड

Mon, 13 May 2024 06:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

खास बातें

Jammu Kashmir Srinagar Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Polling Live News: श्रीनगर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान हो रहा है। जिला श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, गांदरबल तथा शोपियां के 18 विधानसभा क्षेत्रों के 17.47 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पढ़ें श्रीनगर चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:04 PM, 13-May-2024

लंबे समय के बाद लोगों ने बिना हिंसा के डर के किया मतदान-  डॉ. दरख्शां अंद्राबी

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन और भाजपा नेता डॉ दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि घाटी में लंबे समय के बाद लोगों ने बिना किसी डर के वोट डाला है। उन्होंने कहा, 'पहले लोगों में इतना डर होता था कि वे वोट डालने के लिए बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन इस बार लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले। यह बदलाव है...।'
 

05:36 PM, 13-May-2024
श्रीनगर डाउन टाउन में मतदान करने पहुंचे मतदाता - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में पांच बजे तक 35.75 प्रतिशत मतदान, कंगन में सबसे ज्यादा, हब्ब कदल में सबसे कम

श्रीनगर लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 35.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। कंगन विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 55.55 प्रतिशत और हब्बा कदल विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 13.25 फीसदी वोटिंग हुई है। इस बार का मतदान पिछले दो लोकसभा चुनावों के मामले में अधिक है। 2014 में 25.86 फीसदी और 2019 में 14.43 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। ऐसे में दोनों बार का रिकॉर्ड टूट गया है।

देखें पांच बजे तक के विधानसभा क्षेत्र वार मतदान प्रतिशत के आंकड़े-
  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
  • मध्य शाल्टेंग - 24.76 प्रतिशत
  • चडूरा - 46.60 प्रतिशत
  • चाह-ए-शरीफ- 53.23 प्रतिशत
  • छन्नपोरा - 20.93 प्रतिशत
  • ईदगाह- 25.68 प्रतिशत
  • गांदरबल - 46.81 प्रतिशत
  • हब्बा कदल- 13.25 प्रतिशत
  • हजरतबल - 26.28 प्रतिशत
  • कंगन (एसटी) - 55.55 प्रतिशत
  • खान साहब - 48.50 प्रतिशत
  • खानयार - 23.06 प्रतिशत
  • लाल चौक - 26.01 प्रतिशत
  • पंपोर- 35.86 प्रतिशत
  • पुलवामा - 39.25 प्रतिशत
  • राजपोरा - 42.80 प्रतिशत
  • शोपियां- 45.04 फीसदी
  • त्राल - 37.52 प्रतिशत
  • जदीबल - 22.97 प्रतिशत
  • कुल औसत: 27.52 प्रतिशत

03:54 PM, 13-May-2024
शादी के दिन मतदान करने पहुंचा दूल्हा - फोटो : संवाद

शादी से पहले वोट करने के लिए पहुंचा दूल्हा, कहा- पहले काम मतदान

श्रीनगर लोकसभा सीट पर जारी मतदान के बीच कंगन विधानसभा क्षेत्र में एक दूल्हा शादी के दिन मतदान करने के लिए पहुंचा। उन्होंने अपनी शादी की मेहंदी के साथ लोकतंत्र के जश्न की स्याही का भी रंग जोड़ दिया है। दुल्हा बने मोहम्मद अशरफ ने बताया कि वह शादी से पहले देश के हित में अपना फर्ज निभाने आए हैं। पहले मतदान किया है और फिर अगला काम करेंगे। उन्होंने सभी को वोट करने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन
03:36 PM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में तीन बजे तक 29.93 फीसदी वोटिंग

श्रीनगर लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 29.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे 2014 के कुल मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड भी टूट गया है। 2014 में 25.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, 2019 में 14.43 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।

श्रीनगर सीट पर 3 बजे तक के देखें विधानसभा क्षेत्र वार मतदान प्रतिशत के आंकड़े-
  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
  • मध्य शाल्टेंग - 20.48 प्रतिशत
  • चडूरा - 40.70 प्रतिशत
  • चाह-ए-शरीफ- 45.09 प्रतिशत
  • छन्नपोरा - 16.45 प्रतिशत
  • ईदगाह- 21.78 प्रतिशत
  • गांदरबल - 39.30 प्रतिशत
  • हब्बा कदल- 11.40 प्रतिशत
  • हजरतबल - 22.02 प्रतिशत
  • कंगन (एसटी) - 46.74 प्रतिशत
  • खान साहब - 41.20 प्रतिशत
  • खानयार - 17.05 प्रतिशत
  • लाल चौक - 21.70 प्रतिशत
  • पंपोर- 29.79 प्रतिशत
  • पुलवामा - 33.21 प्रतिशत
  • राजपोरा - 36.31 प्रतिशत
  • शोपियां- 37.91 फीसदी
  • त्राल - 30.45 प्रतिशत
  • जदीबल - 22.97 प्रतिशत
  • कुल औसत: 29.93 प्रतिशत
     

03:28 PM, 13-May-2024

पुलवामा में मतदाताओं की लगी लंबी कतार, वोटर बोले-  मतदान शक्तिशाली हथियार

आतंकवाद और पथराव के लिए के लिए कुख्यात पुलवामा में अब फीजा बदल गई है। इस दक्षिण कश्मीर जिले में मतदान केंद्रों के द्वार पर उत्साही मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। एक मतदाता ने कहा कि मतदान एक शक्तिशाली हथियार है, जिससे अपने और देश के भविष्य का फैसला किया जा सकता है।

विज्ञापन
01:46 PM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर सीट पर एक बजे तक 23.57 फीसदी वोटिंग

श्रीनगर लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 23.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग कंगन विधानसभा सीट पर और सबसे कम हब्बा कदल सीट पर हुई है। यहां देखें विधानसभा क्षेत्र वार मतदान प्रतिशत के आंकड़े-
  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान प्रतिशत
  • मध्य शाल्टेंग - 15.97 प्रतिशत
  • चडूरा - 32.60 प्रतिशत
  • चार-ए-शरीफ- 34.89 प्रतिशत
  • छन्नपोरा - 13.36 प्रतिशत
  • ईदगाह- 17.79 प्रतिशत
  • गांदरबल - 31.97 प्रतिशत
  • हब्बा कदल- 9.50 प्रतिशत
  • हजरतबल - 16.96 प्रतिशत
  • कंगन (एसटी) - 36.62 प्रतिशत
  • खान साहब - 32.00 प्रतिशत
  • खानयार - 14.12 प्रतिशत
  • लाल चौक - 16.87 प्रतिशत
  • पंपोर- 23.45 प्रतिशत
  • पुलवामा - 25.99 प्रतिशत
  • राजपोरा - 28.01 प्रतिशत
  • शोपियां- 28.94 फीसदी
  • त्राल - 23.55 प्रतिशत
  • जदीबल - 18.59 प्रतिशत
  • कुल औसत: 23.57 प्रतिशत

01:12 PM, 13-May-2024
भाजपा नेता अशोक कौल ने मतदान किया - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली

भाजपा नेता अशोक कौल ने हब्बा कदल में किया मतदान, बताया क्यों नहीं उतारे प्रत्याशी

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भाजपा के संगठन महासचिव अशोक कौल ने श्रीनगर के हब्बा कदल में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने घर में वोट करके उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने हब्बा कदल से वोट किया है। पहले उनका वोट यहां से कट गया था।

भाजपा ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में अशोक कौल ने कहा कि कई बार लंबी छलांग लगाने के लिए दो कदम पीछे हटना पड़ता है। यह फैसला भी कुछ ऐसा ही है। आगे जो चुनाव होंगे, उनमें भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी और जीत की लंबी छलांग लगाएगी।

12:43 PM, 13-May-2024

जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 2019 से तीन गुना अधिक मतदान की जताई उम्मीद

जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले सोमवार को श्रीनगर के शहर-ए-खास इलाके में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीनगर सीट के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीकों से मतदान हो रहा है। कश्मीर घाटी में हालात में जो सुधार हुआ है, उससे मतदान प्रतिशत बढ़ावा देखने को मिला रहा है। हर जगह सामान्य तरीके से वोटिंग हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार 2019 के मुकाबले तीन गुना अधिक मतदान होगा।


12:35 PM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

पहले चार घंटे में ही टूटा 2019 का रिकॉर्ड

श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के पहले चार घंटों में 14.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा 2019 के कुल मतदान प्रतिशत से अधिक है। 2019 में श्रीनगर लोकसभा सीट पर कुल मतदान लगभग 14.43 प्रतिशत हुआ था। जबकि, 2014 में 25.86 फीसदी वोटिंग हुई थी।

12:04 PM, 13-May-2024
फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी ने किया वोट - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली

फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी ने भी किया मतदान

नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्रीनगर में दोनों एकसाथ वोट करने के लिए पहुंचीं।

11:39 AM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली

श्रीनगर सीट पर 11 बजे तक 14.94% मतदान

श्रीनगर लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 14.94% मतदान हुई है। इसमें कंगन विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 22.68 प्रतिशित मतदान हुआ है। वहीं, हब्बाकदल में सबसे कम 9.43 फीसदी वोटिंग हुई है।

श्रीनगर लोकसभा सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। यहां देखें विस क्षेत्रवार सुबह 11 बजे तक के आंकड़े-
  • विधनसभा क्षेत्र- मतदान (प्रतिशत में)
  • मध्य शाल्टेंग -9.40 %
  • चडूरा - 22.30 %
  • चार-ए-शरीफ- 22.20 %
  • छन्नपोरा - 8.12 %
  • ईदगाह- 13.20 %
  • गांदरबल- 21.44 %
  • हब्बा कदल- 6.12 %
  • हजरतबल- 10.29 %
  • कंगन (एसटी)-22.68 %
  • खान साहब- 19.70 %
  • खानयार -9.43 %
  • लाल चौक - 9.94 %
  • पंपोर - 14.79 %
  • पुलवामा - 16.27 %
  • राजपोरा - 20.86 %
  • शोपियां- 17.28 %
  • त्राल -12.42 %
  • जदीबल - 10.89 %
  • कुल मिलाकर: 14.94 %

11:18 AM, 13-May-2024

कश्मीरी विस्थापितों के लिए जम्मू में बने हैं 21 मतदान केंद्र

कश्मीर घाटी से पलायन कर चुके देश के अलग-अलग हिस्सों में बसे कश्मीरी विस्थापितों के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जम्मू में 21, दिल्ली में चार और उधमपुर में एक केंद्र स्थापित किया गया है।

11:09 AM, 13-May-2024
जम्मू के नगरोटा में मतदान करने पहुंचे कश्मीरी पंडित मतदाता - फोटो : अरुण कुमार

जम्मू के नगरोटा में कश्मीरी पंडित कर रहे मतदान

जिला जम्मू के नगरोटा के राजकीय मीडिल स्कूल में बने मतदान केंद्र में कश्मीरी पंडित मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां सुबह से ही कतारों में लग कर वोट किया जा रहा है। इस पोलिंग स्टेशन पर 1200 के करीब मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचेंगे।


10:55 AM, 13-May-2024

उमर और फारूक ने लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की

मतदान के बाद फारूक और उमर अब्दुल्ला ने घाटी के लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की। उमर ने कहा, 'हम केवल वोटों के माध्यम से अपनी आवाज उठा सकते हैं। उन्होंने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मतदान केंद्रों पर पहुंचने और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की, ताकि उनकी आवाज एक फैसले में बदल सके।

09:41 AM, 13-May-2024
मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर संसदीय सीट पर सुबह 9 बजे तक 5.07% मतदान

श्रीनगर लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 5.07% मतदान वोटिंग हुई है। घाटी में बदले हालातों के बीच इस बार चुनाव हो रहे हैं। किसी तरह की हिंसा या बहिष्कार की कॉल कहीं नहीं है। ऐसे में वोटिंग के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।

श्रीनगर लोकसभा सीट में पांच जिलों के 18 विधानसभा (विस) क्षेत्र हैं। यहां देखें विस क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत के आंकड़े-
  • विधानसभा क्षेत्र- मतदान (प्रतिशत में)
  •  खानसाहिब - 6.70 %
  • खनयार- 0.0 %
  • लाल चौक- 3.23 %
  • पंपौर- 4.61 %
  • पुलवामा- 5.14 %
  • राजपोरा- 5.87 %
  • शोपियां- 7.03 %
  • त्राल- 3.70 %
  • जदीबल- 3.25 %
  • मध्य शालतेंग- 3.16  %
  • चडूरा- 9.62 %
  • छानपोरा- 2.77 %
  • ईदगाह- 4.70 %
  • गांदरबल- 8.83 %
  • हब्बाकदल- 2.10 %
  • हजरतबल- 3.55 %
  • कंगन- 7.89 %
  • कुल- 5.07 %

09:12 AM, 13-May-2024
उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला ने किया वोट - फोटो : बासित जरगर

फारूक, उमर अब्दुल्ला और उनके बेटों ने किया वोट

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पार्टी के उपाध्यक्ष के उमर अब्दुल्ला ने मतदान किया। उमर अब्दुल्ला के दोनों बेटे जहीर और जमीर ने भी मतदान किया। जहीर और जमीर ने पहली बार मतदान किया।


07:51 AM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज बंद हो रहा ईवीएम में

श्रीनगर सीट पर मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने उम्मीदवार आगा रुहुल्लाह मेहदी को, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के प्रत्याशी वाहिद रहमान पर्रा को और अपनी पार्टी के उम्मीदवार अशरफ मीर को मैदान में उतारा है। इस सीट से कुल 24 प्रत्याशी मैदान में है। चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

07:36 AM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

35 साल में पहली बार चुनाव बहिष्कार का नहीं आह्वान, बिन डर के हो रहा मतदान

35 साल बाद श्रीनगर में पहला चुनाव हो रहा है, जिसके लिए किसी भी दल ने चुनावों के बहिष्कार का आह्वान नहीं किया है। ऐसे में ये मतदान बहिष्कार की रवायत को तोड़ता दिख रहा है

07:19 AM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य नहीं, अन्य दस्तावेज भी मान्य

मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 तरह के दस्तावेज दिखाकर लोग मतदान कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र मतदान के लिए अनिवार्य नहीं है। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह मतदान केंद्र पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक-पोस्ट ऑफिस के पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सेवा प्रदाता कंपनी का कार्ड, दिव्यांग कार्ड आदि दिखाकर मतदान कर सकता है।
 

07:08 AM, 13-May-2024
श्रीनगर: मतदान करने के लिए पहुंचे मतदाता - फोटो : बासित जरगर

कश्मीरी विस्थापितों के लिए 26 मतदान केंद्र, जम्मू में 21 बनाए गए

कश्मीरी विस्थापितों के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जम्मू में 21, दिल्ली में चार तथा उधमपुर में एक केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट रखे गए हैं।

07:06 AM, 13-May-2024
श्रीनगर लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर

20 पिंक व 21 ग्रीन बूथ हैं बने

कुल 20 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां महिला कर्मी तैनात हैं। 18 बूथ दिव्यांग तथा 17 बूथ युवाओं की देखरेख में बने हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 21 ग्रीन बूथ भी बनाए गए हैं।

06:59 AM, 13-May-2024

सात बजे शुरू हुआ मतदान

श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।

06:53 AM, 13-May-2024

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे

श्रीनगर संसदीय सीट पर सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। सभी केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग होगी। इसे जिला नियंत्रण कक्ष के साथ ही सीईओ कार्यालय में भी देखा जा सकता है। कुछ केंद्रों पर सेटेलाइट फोन, वायरलेस सेट तथा विशेष रनर की व्यवस्था की गई है।

06:52 AM, 13-May-2024

सुबह सात बजे से छह बजे तक होगा मतदान

सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। यदि छह बजे के बाद भी मतदान केंद्रों पर लाइन होगी तो अंतिम व्यक्ति के वोट डालने तक मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। केंद्रों पर संबंधित बीएलओ की देखरेख में हेल्प डेस्क बनाया गया है।
 

06:51 AM, 13-May-2024

कुल 2135 मतदान केंद्र बनाए

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों के साथ ही प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रीनगर सीट पर मतदान के लिए कुल 2135 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पीठासीन अधिकारी के साथ चार मतदान कर्मी तैनात होंगे। कुल 8500 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है।

06:42 AM, 13-May-2024

Srinagar Lok Sabha Election Live: श्रीनगर में 37.99% मतदान, टूटा पिछले दो लोकसभा चुनावों का रिकॉर्ड

Jammu Kashmir Srinagar Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Polling Live News: श्रीनगर लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान हो रहा है। जिला श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, गांदरबल तथा शोपियां के 18 विधानसभा क्षेत्रों के 17.47 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें