फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan Tension Live : जम्मू और पुंछ में लोगों ने चैन से काटी शनिवार की रात, किसी हमले की सूचना नहीं

Sun, 11 May 2025 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

खास बातें

India Pakistan News, Operation Sindoor Live Updates News in Hindi : भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान के ड्रोन हमले डारी हैं। भारतीय सेना हर तरह क हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 
 
विज्ञापन
जम्मू शहर में सुबह का दृश्य - फोटो : ANI/Vifeo Grab
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:53 AM, 11-May-2025

अखनूर और राजोरी में भी राहत

जम्मू कश्मीर के अखनूर और राजोरी में भी बीती रात शांति बनी रही। दोनों जगहों से किसी तरह के हमले की कोई खबर नहीं है। 


 

06:17 AM, 11-May-2025

जम्मू और पुंछ में चैन से कटी लोगों की रात

जम्मू और पुंछ में शनिवार की रात लोगों ने चैन से काटी। दोनों ही जगहों पर किसी ड्रोन, गोलीबारी या अन्य हमले की सूचना नहीं है।
बीते कई दिनों से पाकिस्तान की ओर हमले झेल रहे घाटी के लोग शनिवार की रात चैन से रहे। 

12:00 AM, 11-May-2025

नगरोटा में घुसपैठिये का संतरी से सामना

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट किया है कि परिधि के पास संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए नगरोटा सैन्य स्टेशन के सतर्क संतरी ने एक घुसपैठिये को चुनौती दी। इसके बाद संदिग्ध के साथ कुछ देर तक गोलीबारी हुई। संतरी को मामूली चोट आई है। घुसपैठियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
10:56 PM, 10-May-2025

नगरोटा में तलाशी अभियान जारी
नगरोटा में सेना की एक इकाई पर गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। संतरी के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि देखी गई, लेकिन प्रारंभिक मुठभेड़ के बाद कोई और संपर्क नहीं हो पाया है। घटना में आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। सेना ने इसकी जानकारी दी है।
 
 

10:51 PM, 10-May-2025

नगरोटा में सेना की एक यूनिट पर गोलीबारी
 

विज्ञापन
10:27 PM, 10-May-2025

जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर ड्रोन मार गिराए गए 
पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई समाप्त करने के द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए शनिवार रात को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर ड्रोन उड़ते देखे गए, जिसके बाद सशस्त्र बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हवाई रक्षा तंत्र से मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में कई धमाके हुए, जब सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के बटवारा इलाके में सेना के एक प्रतिष्ठान के पास मंडराते एक ड्रोन को मार गिराया। यह घटना दोनों देशों के बीच हुई सीजफायर लागू होने के बाद हुई। 

10:07 PM, 10-May-2025

नगरोटा में दिखे ड्रोन और ब्लैक आउट
जम्मू-कश्मीर में नागरोटा में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोक दिया है। साथ ही धमाकों की आवाज सुनाई दी है।

09:45 PM, 10-May-2025

आरएस पुरा में एक जवान बलिदान
पाकिस्तान ने जम्मू क्षेत्र के आरएस पुरा क्षेत्र में भारी गोलाबारी की थी, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आठ जवान घायल हुए थे। अब ताजा अपडेट है कि जम्मू में पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान बलिदान हो गया है। जबकि सात जवान घायल हैं। भारतीय चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों को पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। शुक्रवार देर रात गोलाबारी हुई।

09:13 PM, 10-May-2025

श्रीनगर में कई जगह धमाके
जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि कश्मीर के श्रीनगर में कई विस्फोट हुए हैं। लालचौक, बीबी कैंट एरिया और सफापोरा में विस्फोट हुए हैं। साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं कठुआ में ब्लैक आउट हो गया है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ये सीजफायर नहीं है।
 

09:10 PM, 10-May-2025

सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- धमाकों की आवाज आ रही
 

09:07 PM, 10-May-2025

जम्मू कश्मीर के राजौरी में ब्लैकआउट छाया हुआ है। वहीं उधमपुर में धमाकों की आवाज सुनी गई है। जबकि श्रीनगर-बारामूला-छंब में पाकिस्तान ने गोलीबारी की है। साथ ही तीन ड्रोन देखे गए हैं।

09:04 PM, 10-May-2025

राजौरी में ब्लैकआउट, पाकिस्तान ने की गोलीबारी
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के ताबड़तोड़ हमलों से बैकफुट पर आए पाकिस्तान ने युद्ध विराम की घोषणा के बाद एक फिर से अपनी नापक चाल चल दी है। पाकिस्तान ने सीमा से रेखा सटे इलाकों में एक बार फिर से फायरिंग शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बारामूला और छंब में भारी गोलीबारी की है। वहीं कुछ इलाकों में ड्रोन उड़ते हुए भी दिखाई दिए हैं। पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारतीय जवान माकूल जवाब दे रहे हैं। 

07:25 PM, 10-May-2025

पूरी दुनिया पीएम मोदी को सलाम करती है: भाजपा नेता रविंदर रैना
भारत पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हर नापाक हरकत की कीमत चुकाने पर मजबूर किया। पहलगाम में पाकिस्तान की गुस्ताखी का जवाब दिया गया। पाकिस्तान घुटनों के बल पर आकर अमेरिका और पीएम मोदी के चरणों में रेंग रहा है। पूरी दुनिया पीएम मोदी को सलाम करती है। पाकिस्तान खुशकिस्मत है कि युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। वरना, वह दुनिया के नक्शे से मिट चुका होता और धूल में मिल चुका होता।

07:17 PM, 10-May-2025

सीजफायर होने पर महबूबा मुफ्ती की पहली प्रतिक्रिया
भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सबसे पहले मैं इसमें हस्तक्षेप के लिए अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहूंगी। इसके साथ ही मैं अपने देश के नेतृत्व और पाकिस्तान का भी शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। क्योंकि दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए। क्योंकि जब हमारे देश और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो सबसे ज्यादा तकलीफ जम्मू-कश्मीर के लोगों को होता है।

06:48 PM, 10-May-2025

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया है। भारतीय सेना की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब के चलते बैकफुट आए पाकिस्तान की पहल पर भारत संघर्ष विराम के लिए राजी हुआ है। दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है।

06:35 PM, 10-May-2025

बहुत नुकसान हुआ है: सीएम उमर
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीजफायर लागू होने के बाद कहा कि बहुत नुकसान हुआ है। जम्मू शहर में बहुत नुकसान हुआ है। पुंछ में भी भारी नुकसान हुआ है। बीती रात राजौरी सेक्टर में भी बहुत नुकसान हुआ है। हमने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। जिन घरों को नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द ही राहत पहुंचाई जाएगी। कई दिनों से हमारा हवाई अड्डा बंद था। सीजफायर लागू होने से उम्मीद है कि जल्द ही एयरपोर्ट को खोल दिया जाएगा। इस फायरिंग की वजह से हमारे हाजी हज यात्रा के लिए नहीं जा सके। उम्मीद है कि जल्द ही एयरपोर्ट शुरू होने से हज यात्रा पर जाने वालों को भेजा जाएगा।

06:03 PM, 10-May-2025

गोलाबारी में घायल हुए बीएसएफ के आठ जवान
पाकिस्तान ने जम्मू क्षेत्र के आरएस पुरा क्षेत्र में भारी गोलाबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आठ जवान घायल हो गए। भारतीय चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों को पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया। शुक्रवार देर रात गोलाबारी हुई।

05:36 PM, 10-May-2025

सीमा पार से खतरा सड़कों पर सन्नाटा
भारत-पाक तनाव के बीच श्रीनगर में शनिवार सुबह कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, इससे पहले सेना ने देर रात पाक ड्रोन हमलों को नाकाम किया। शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है, सुरक्षाबल स्निफर डॉग्स और दूरबीन से निगरानी कर रहे हैं।

05:09 PM, 10-May-2025

जम्मू कश्मीर के उड़ी में एक स्थानीय व्यक्ति जिसका घर पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हो गया है। बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण घर क्षतिग्रस्त हो गया है। सब कुछ क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां तक कि दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
 

05:05 PM, 10-May-2025

जम्मू में सुरक्षा बलों और एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के बम निरोधक दस्ते ने पाकिस्तान की ओर से दागे गए एक ड्रोन को नष्ट कर दिया। यह ड्रोन जम्मू के पास एक गांव में मिला।
 

03:49 PM, 10-May-2025

मिसाइल के टुकड़े मिले

जम्मू के बिश्नाह के रेहल और सेदगढ़ गांवों से मिसाइल के हिस्से और टुकड़े बरामद किए गए।

03:27 PM, 10-May-2025

नौशेरा में तुर्की का कामिकेज ड्रोन बरामद

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा इलाके के एक गांव में तुर्की का कामिकेज ड्रोन बरामद हुआ। पाकिस्तानी सेना भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।
 

01:42 PM, 10-May-2025

झठ फैलान में लगा पाकिस्तान, भारत ने खोली पोल

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया। पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है। भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।"

12:16 PM, 10-May-2025

LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें।"

11:28 AM, 10-May-2025

कुपवाड़ा में कई घर क्षतिग्रस्त

कुपवाड़ा में पाकिस्तान द्वारा नागरिक इलाकों को निशाना बनाए जाने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

10:40 AM, 10-May-2025

खेत में क्षतिग्रस्त ड्रोन के हिस्से मिले

आरएस पुरा के एक खेत में क्षतिग्रस्त ड्रोन के हिस्से मिले। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "इस ड्रोन को भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया। यह ड्रोन गुरुद्वारा कोटली अर्जन सिंह के ऊपर से उड़ा था। अगर इसे मार नहीं गिराया जाता तो गुरुद्वारे को नुकसान हो सकता था। गुरुद्वारा सुरक्षित है। भारतीय सेना पाकिस्तान के सभी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हम सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, जब भी जरूरत होगी हम उनके साथ होंगे।"

09:54 AM, 10-May-2025

'घर में धुआं भर गया'

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी के कारण जम्मू के नागरिक इलाके में एक घर को भारी नुकसान पहुंचा। घर की मालकिन इंदिरा परिहार ने बताया, "यह सुबह 6.03 बजे हुआ। मुझे नहीं पता कि मेरी छत पर क्या गिरा, लेकिन यह घर के अंदर गिरा और घर में धुआं भर गया। हमने किसी तरह दरवाजे खोले और बाहर भागे। घर में सिर्फ मैं और मेरी बेटी थे और हम सभी सुरक्षित हैं। घर को नुकसान पहुंचा है...तेज़ धमाके हो रहे थे। 

09:34 AM, 10-May-2025

आप शंभू मंदिर पहुंचे सीएम उमर

जम्मू-कश्मीर में सीएम उमर अब्दुल्ला आप शंभू मंदिर पहुंचे, जहां पाकिस्तान द्वारा नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमला किया गया था।
 

09:20 AM, 10-May-2025

उमर अब्दुल्ला ने किया जम्मू में नागरिक क्षेत्रों का दौरा

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में नागरिक क्षेत्रों का दौरा किया, जो पाकिस्तान द्वारा नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

09:17 AM, 10-May-2025

क्षतिग्रस्त वस्तु के बरामद किए गए हिस्से

जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर में एक क्षतिग्रस्त वस्तु के हिस्से बरामद किए जा रहे हैं, सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
 

09:09 AM, 10-May-2025

हम पुंछ छोड़कर कहीं और नहीं जाएंगे: स्थानीय निवासी

जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान की भारी गोलाबारी के कारण पुंछ के नागरिक इलाकों में घरों और पानी की टंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
पुंछ में स्थानीय निवासी बलबीर सिंह कहते हैं कि पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है। आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है। वे जानबूझकर पुंछ को निशाना बना रहे हैं। गुरुद्वारे, मंदिर और मस्जिद - उन्होंने कुछ भी नहीं छोड़ा है। यह सब पाकिस्तान की नापाक चाल है कि वह नागरिकों को निशाना बना रहा है, लोग डरे हुए हैं लेकिन उनमें यह जज्बा है कि वे यहीं रहेंगे और भारतीय सेना के साथ खड़े रहेंगे। हम 1947 में उजड़े और फिर यहां रहने आए। अभी भीषण गोलीबारी जारी है। हम पुंछ छोड़कर कहीं और नहीं जाएंगे। हम सेना और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। वे हम पर जितनी चाहें उतनी बमबारी कर सकते हैं, हम डरेंगे नहीं।"
 

 

09:04 AM, 10-May-2025

प्रोजेक्टाइल के कुछ हिस्से मिले

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लासजान में आज सुबह विस्फोट के बाद एक प्रोजेक्टाइल के कुछ हिस्से गिर गए। मलबा कई घरों के बीच जा गिरा। इस दौरान घरों में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक प्रत्यक्षदर्शी, अशरफ ने कहा, "सुबह 5.45 बजे एक जोरदार धमाका हुआ...इसके बाद, हम यहां आए...यहां एक वस्तु पड़ी हुई थी...हमने पुलिस को बुलाया। वे आए और उसे ले गए। हमें नहीं पता था कि यह क्या था...कोई हताहत नहीं हुआ है।"

09:01 AM, 10-May-2025

'पेड़ों के अलावा कुछ भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ'

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पाकिस्तान द्वारा नागरिक इलाकों को निशाना बनाए जाने के बाद वहां से मिसाइल का मलबा बरामद किया गया | एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "हम देश और अपने सुरक्षा बलों के साथ हैं। यहां पेड़ों के अलावा कुछ भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है..."

 

08:58 AM, 10-May-2025

जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर गोलाबारी

शुक्रवार देर रात पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर गोलाबारी की। बीएसएफ ने भी उसी तरह जवाब दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

08:33 AM, 10-May-2025

पाकिस्तानी गोलाबारी में आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में कल रात पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से की गई भारी गोलाबारी के कारण एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

08:31 AM, 10-May-2025

रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान

जम्मू और कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान द्वारा नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाए जा रहा है। जोरदार विस्फोट की आवाज आ रही है। 

 
 

08:25 AM, 10-May-2025

'पाकिस्तान में हमारी सेना से सीधे लड़ने की हिम्मत नहीं है'

पाकिस्तान की गोलाबारी के कारण जम्मू शहर के नागरिक इलाकों को नुकसान पहुंचा है। जम्मू पश्चिम से भाजपा विधायक अरविंद गुप्ता कहते हैं, "...सुबह करीब 5.40 बजे मैं अपने घर की पहली मंजिल पर था, जो यहां से करीब 50 मीटर दूर है। अचानक एक झटका लगा, मैं थोड़ा डर गया। 15-20 मिनट के अंदर ही मुझे यहां के बारे में पता चल गया। हम यहां आ गए...पाकिस्तान में हमारी सेना से सीधे लड़ने की हिम्मत नहीं है। इसलिए उसने रिहायशी इलाकों पर हमला करना शुरू कर दिया है। रिहायशी इलाकों पर हमले के पीछे सिर्फ एक ही मकसद है, जम्मू शहर में दहशत फैलाना। मैं लोगों से अपील करता हूं कि जहां भी ऐसा कुछ हो, वहां इकट्ठा न हों, ताकि अगर वहां फिर से हमला होता है तो वहां कुछ अनहोनी न हो...राजौरी के एडीसी ने भी अपनी जान गंवाई..."

08:21 AM, 10-May-2025

पाकिस्तान की गोलाबारी में रिहायशी इलाकों में नुकसान

पाकिस्तान की गोलाबारी के कारण जम्मू शहर के नागरिक इलाकों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुए घर के मालिक जितेन्द्र कुमार चड्ढा ने कहा कि उन्होंने कायरतापूर्ण कार्य किया है। वे नागरिकों पर हमला कर रहे हैं, चाहे वे मुस्लिम हों, हिंदू हों या सिख... मैं घर के अंदर सो रहा था, तभी अचानक विस्फोट हुआ और शीशे टूट गए... हमारे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 

जम्मू में एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "मैं घर पर सो रहा था। हम सुरक्षित हैं। हर कोई ठीक है। यह आज सुबह 5-5:15 बजे के आसपास हुआ, यह अब शहर में होने लगा है क्योंकि उन्होंने (पाकिस्तान ने) जम्मू को निशाना बनाया है। 

 

08:19 AM, 10-May-2025

जम्मू में प्रोजेक्टाइल के हिस्से मिले

जम्मू जिले के बिश्नाह इलाके में एक प्रोजेक्टाइल के हिस्से मिले हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। 
 

08:18 AM, 10-May-2025

पाकिस्तानी गोलाबारी में मकान क्षतिग्रस्त

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में पाकिस्तानी गोलाबारी में मकान और संपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, ये गोलाबारी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की जा रही है।
 

08:16 AM, 10-May-2025

शंभू मंदिर के पास हमला

जम्मू-कश्मीर में शंभू मंदिर के पास हमला हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियां मौके पर हैं। उन्होंने आप शंभू मंदिर के पास उस जगह की घेराबंदी कर दी है, जहां पाकिस्तानी हमला हुआ था। एसडीआरएफ कर्मियों के अनुसार, कोई हताहत नहीं हुआ है।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यह शंभू मंदिर का मुख्य द्वार है, जहां लोग सुबह-सुबह पूजा करने आते हैं, लेकिन सायरन बजने के कारण यहां कम लोग थे। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा..."

 

07:09 AM, 10-May-2025

सलाल बांध के  5 गेट खुले हैं 

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध के ताजा दृश्य, बांध के 5 गेट खुले नजर आ रहे हैं।

07:02 AM, 10-May-2025

पाकिस्तानी हमले में नागरिक घायल, अस्पताल में 

पाकिस्तानी हमले में राजोरी का एक नागरिक घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।  अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी फारुख अहमद वानी ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को यहां लाया गया है। डॉक्टर और पूरी टीम तैयार है। उसका इलाज तुरंत शुरू हो गया। 

06:59 AM, 10-May-2025

श्रीनगर के आसपास मिसाइल प्रणाली सक्रिय

श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है। 

06:51 AM, 10-May-2025

पाकिस्तानी गोलाबारी में घर को नुकसान

पाकिस्तान की गोलाबारी के कारण जम्मू शहर के नागरिक इलाकों को नुकसान पहुंचा है।

06:18 AM, 10-May-2025

नौशेरा में फायरिंग

घाटी के नौशेरा इलाकों में फायरिंग की खबर है। भारतीय सेना दुश्मन के हमलों का माकूल जवाब दे रही है। 

06:15 AM, 10-May-2025

उधमपुर जोरदार धमाके, धुआं उठा, सायरन बजे

उधमपुर के डिब्बर इलाके से जोरदार धमाके के बाद धुआं उठता दिखाई दे रहा है। हवाई सायरन बजाए जा रहे हैं। पुंछ में भी लगातार धमाके सुनाई दे रहे हैं। 

06:14 AM, 10-May-2025

धमाकों से गूंज उठी घाटी

जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में धमाकों की खबर है। अखनूर में तीन जोरदार धमाके सुने गए हैं। राजोरी में भी बड़े धमाके की आवाज सुनी गई है। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में राजोरी क्षेत्र में लगातार हुए विस्फोटों के कारण मकान और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। 

05:40 AM, 10-May-2025

दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य, प्रभावित हो सकती हैं कुछ उड़ानें

दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन फिलहाल सामान्य है। हालांकि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेशों के अनुसार सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण कुछ उड़ानों के कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं और सुरक्षा जांच चौकी पर प्रक्रिया का समय लंबा हो सकता है।

05:38 AM, 10-May-2025

अखनूर में ब्लैकआउट

अखनूर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। धमाकों और सायरन की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

05:36 AM, 10-May-2025

जम्मू में पूरी तरह ब्लैकआउट

जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं। 

04:31 AM, 10-May-2025

जम्मू से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनें

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए 9 मई को जम्मू क्षेत्र से दिल्ली के लिए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया। अधिकारियों के अनुसार विशेष सुपरफास्ट ट्रेन (04620) शुक्रवार शाम को जम्मू तवी से 19:10 बजे रवाना हुई और शनिवार तड़के 04:00 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।  शुक्रवार सुबह जम्मू से स्पेशल ट्रेन (04612) सुबह 9ः40 बजे चलाई गई जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात करीब नौ बजे पहुंची। 

04:10 AM, 10-May-2025

अखनूर में पूरी तरह से ब्लैकआउट

अखनूर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। धमाकों और सायरन की आवाजें सुनी जा सकती हैं।
 

02:45 AM, 10-May-2025

नौशेरा, पुंछ और कुपवाड़ा में गोलीबारी

नौशेरा, पुंछ और कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना दुश्न के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

02:08 AM, 10-May-2025

जामिया ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षाएं पुनर्निर्धारित कीं

जामिया मिलिया इस्लामिया ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए 10 और 11 मई को होने वाली अपनी प्रवेश परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित किया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि जामिया जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए 10-11 मई, 2025 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित करने की घोषणा करता है। यह निर्णय मौजूदा स्थिति और छात्रों की भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 26 अप्रैल को शुरू हुईं और 31 मई तक समाप्त होने वाली हैं। कुछ कार्यक्रमों के लिए परीक्षाएं 10 और 11 मई को निर्धारित हैं।

01:28 AM, 10-May-2025

जम्मू क्षेत्र के 5 सीमावर्ती जिलों में लोगों को निकालने का काम जारी

पाकिस्तान की सीमा से लगे जम्मू क्षेत्र के कम से कम पांच जिलों से लोगों को निकाला जा रहा है, क्योंकि सीमा पार से लगातार गोलाबारी हो रही है। इसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है और करीब 60 लोग घायल हुए हैं। अब तक हजारों लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मंत्री सतीश शर्मा के साथ जम्मू, राजौरी और सांबा जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विस्थापित परिवारों को आश्वस्त किया।

12:44 AM, 10-May-2025

जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई

रक्षा सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के मद्देनजर भारतीय सेना जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रही है।

12:36 AM, 10-May-2025

India-Pakistan Tension Live : जम्मू और पुंछ में लोगों ने चैन से काटी शनिवार की रात, किसी हमले की सूचना नहीं

भारत के पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा पर चल रही गोलीबारी का भारतीय सेना जमकर जवाब दे रही है। जम्मू कश्मीर के सीमाई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे हमलों के बीच भारतीय सेना ने पड़ोसी देश के कई ठिकानों को निशाना बनाया है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें