चक्रवात ‘यास’ के प्रभाव की वजह से उत्तरी ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि क्योंझर के जोडा में पिछले 24 घंटे में 268.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मयूरभंज जिले के जशीपुर इलाके में 254.8 मिमी बारिश हुई। केंद्र ने बताया सुंदरगढ़ के लाठीकाटा में 213 मिमी, भद्रक के वासुदेवपुर में 195, जाजपुर के चंडीखोल में 177 मिमी और देवगढ़ में 131 मिमी बारिश हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान ‘यास’ के व्यापक प्रभावों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्यों की एजेंसियों से सामान्य जनजीवन जल्द-से-जल्द बहाल करने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के समक्ष चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं, तूफान से हुए नुकसान के आकलन और संबंधित विषयों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यास ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में नुकसान का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
झारखंड: चक्रवात यास की वजह से रांची में हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि बुधवार से यहां बारिश हो रही है। इसलिए यहां का रास्ता ब्लॉक हो गया है। हम यहां पिछले 30-35 साल से रह रहे हैं और जब भी भारी बारिश होती है तो यहां पानी भरता है।
झारखंड: चक्रवात यास की वजह से रांची में तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदी का पानी बढ़ गया है। यहां देखें वीडियो...
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा, हुगली नॉर्थ और दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, मुर्शिदाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में आज 8:30 बजे से तेज हवा के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई।