फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Election 2021 LIVE: बंगाल में बोले अमित शाह- हम एक मुख्यमंत्री बदलकर दूसरे को बैठाने नहीं आए हैं

Sun, 11 Apr 2021 08:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 LIVE अपडेट : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी रविवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में छह सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कूचबिहार हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं ने ममता दीदी के बहकावे में आकर बूथ पर हमला कर दिया। सीआईएसएफ के हथियार छीनने का प्रयास किया। सीआईएसएफ को मजबूरी में गोली चलानी पड़ी और 4 युवाओं की जान चली गई। मैं पूछना चाहता हूं, युवाओं ने ऐसी हिम्मत क्यों की। पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली और रोड शो से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:03 PM, 11-Apr-2021

 हम बंगाल की जनता के सामने परिवर्तन का संदेश लेकर आए हैं: शाह

पश्चिम बंगाल के कामरहाटी में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम बंगाल की जनता के सामने परिवर्तन का संदेश लेकर आए हैं। हम एक मुख्यमंत्री बदलकर दूसरे को बैठाने नहीं आए हैं। एक पार्टी की सरकार बदलकर दूसरे पार्टी की सरकार लाना हमारा मकसद नहीं है। हमारा मकसद बंगाल की स्थिति में परिवर्तन करना है। 

05:06 PM, 11-Apr-2021

घुसपैठिए नाराज होंगे इसलिए दीदी सीएए का विरोध करती हैं : शाह 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी सीएए (CAA) का विरोध करती हैं क्योंकि शरणार्थियों को नागरिकता मिलने वाली है। उनको तकलीफ है कि घुसपैठिए नाराज होंगे। सीएए के खिलाफ दीदी ने जो प्रस्ताव लाया था, हम वापस लेंगे। शरणार्थियों के लिए मुख्यमंत्री शरणार्थी कल्याण योजना शुरू करेंगे। उनको सालाना 10,000 रूपये सहायता दी जाएगी।

04:52 PM, 11-Apr-2021

अनुसूचित जाति के लोगों को आपके नेता 'भिखारी' कहते हैं : शाह

शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले टीएमसी की एक नेता ने बयान दिया कि अनुसूचित जाति के लोग स्वभाव से भिक्षा मांगने वाले हैं। दीदी आपके लोग ये क्या कह रहे हैं? जो गौरव से रह रहे हैं आप उनको भिखारी कह रही हैं, उनका अपमान कर रही हैं। दीदी अगर जरा भी शर्म बची है तो उनको बेदखल कर दो।

विज्ञापन
04:46 PM, 11-Apr-2021

दीदी आपके कारण चार युवाओं की जान चली गई: शाह

शाह ने कहा कि कुछ ही दिन पहले उसी सीट पर ममता दीदी की बैठक थी। दीदी ने उसमें सरेआम ऐलान किया कि युवाओं और महिलाओं आगे आओ, फोर्स को घेर लो और उन पर हमला करो। दीदी आप तो कहकर चली गईं मगर आपके कारण उन 4 युवाओं की मौत हो गई 

04:45 PM, 11-Apr-2021

दीदी के बहकावे में आकर बूथ पर युवाओं ने हमला किया: शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ युवाओं ने ममता दीदी के बहकावे में आकर बूथ पर हमला कर दिया। सीआईएसएफ के हथियार छीनने का प्रयास किया। सीआईएसएफ को मजबूरी में गोली चलानी पड़ी और 4 युवाओं की जान चली गई। मैं पूछना चाहता हूं, युवाओं ने ऐसी हिम्मत क्यों की। 

विज्ञापन
04:39 PM, 11-Apr-2021

भाजपा को 200 सीटें जितवाकर दीदी को 'फेयरवेल' दे दीजिए: शाह

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट दक्षिण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को 200 सीटें जितवाकर दीदी को 'फेयरवेल' दे दीजिए।

04:00 PM, 11-Apr-2021

बर्धमान में ममता का रोड शो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी बर्धमान में प्रचार कर रही हैं। 


 

03:17 PM, 11-Apr-2021

राणाघाट दक्षिण में अमित शाह का रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल के राणाघाट दक्षिण में रोड शो कर रहे हैं।



 

02:27 PM, 11-Apr-2021

मृत्यु में तुष्टिकरण और वोट की राजनीति करती हैं ममता - अमित शाह

गृह मंत्री ने शांतिपुर में कहा कि बंगाल चुनाव के चौथे चरण में कल एक दुखद घटना हुई। जिस प्रकार से इस घटना का राजनीतिकरण किया जा रहा है ये बहुत दुखद है। मैंने ममता दीदी के बयान देखे हैं, उसी बूथ पर सुबह आनंद बर्मन की गुंडों द्वारा हत्या कर दी गई ताकि वहां पर मतदान न हो और सीआईएसएफ के हथियार लूटने की कोशिश की। यही नहीं अमित शाह ने आगे कहा कि ममता दीदी सिर्फ चार लोगों को श्रद्धांजलि देती हैं, उनको आनंद बर्मन की मौत की नहीं पड़ी है। मृत्य में भी तुष्टिकरण और वोट की राजनीति करना, ममता दीदी ने बंगाल की राजनीति को कितना नीचे गिराया है, ये इसका एक उदाहरण है।
 

01:21 PM, 11-Apr-2021

Live : बंगाल में बोले अमित शाह- हम एक मुख्यमंत्री बदलकर दूसरे को बैठाने नहीं आए हैं

पश्चिम बंगाल चुनाव से चार चरणों का मतदान और बाकी है। 17 अप्रैल को राज्य में अगले चरण का मतदान हैं और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी रविवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में छह सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले हैं। यही नहीं वह राज्य में तीन रोड शो को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह सबसे पहले नाडिया जिले के शांतिपुर में रोड शो करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें