09:29 AM, 02-Aug-2024
वायनाड में जारी है बचाव अभियान
वायनाड के भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला में खोज और बचाव अभियान जारी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, वर्तमान में मरने वालों की संख्या 308 है। केरल के एडीजीपी (कानून व्यवस्था) एम. आर. अजीत कुमार ने वायनाड भूस्खलन पर कहा, "भारतीय सेना, वायुसेना, स्थानीय पुलिस, विशेष अभियान समूह, अग्निशमन बल, एनडीआरएफ की संयुक्त टीम यहां काम कर रही है। आज भारी मशीनरी के साथ हम ज्यादा से ज्यादा इलाकों में तलाशी कर पाएंगे। दूसरे राज्यों के भी काफी लोग हैं, हर विभाग डेटा इकट्ठा कर रहा है और पता लगा रहा है कि कितने लोग लापता हैं। हमने अब तक 200 से ज्यादा शव और उनके अंग बरामद किए हैं। जब तक पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी नहीं हो जाती, हम तलाशी नहीं रोकेंगे।"