आईएएस (सेवानिवृत्त) डॉ. सुब्रत गुप्ता को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं, दक्षिण 24 परगना के प्रशासनिक अधीक्षक आईएएस शांतनु बाला को अधिकारी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।
बंगाल के नए सीएम शुभेंदु सरकार शपथ लेने के बाद ही एक्शन में आ गए हैं। सीएम सरकार ने डीजीपी, कमिश्नर समेत बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु जनता से गहराई से जुड़े रहे हैं और लोगों की आकांक्षाओं को करीब से समझते हैं। शुभेंदु अधिकारी ने ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में शुभेंदु अधिकारी को राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के साथ देवी दुर्गा की एक तस्वीर और मंच पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीएम बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, 'यह दिन देश और पश्चिम बंगाल, दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की यह इच्छा थी कि नई सरकार का गठन रवींद्र जयंती के अवसर पर हो। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, गुरु रवींद्रनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जोड़ासांको में नमन करने के बाद मेरे काम की शुरुआत होगी।'
बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, '9 मई 2026 का दिन इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण दिन के रूप में अंकित किया जाएगा। यह तारीख हमारी स्मृतियों में एक ऐसे दिन के रूप में बना रहेगा, जो अपने साथ नियति का बोझ और आशा, गरिमा और सुशासन के एक नए अध्याय का वादा लेकर आया। कोलकाता के प्रतिष्ठित 'ब्रिगेड परेड ग्राउंड' में, भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। मेरे और मेरे साथ कई अन्य लोगों को भी, इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहाँ उस अवसर की कुछ झलकियाँ प्रस्तुत हैं।'
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया।
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा के बीच उनके पड़ोस में रहने वाले एक निवासी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। स्थानीय निवासी ने कहा कि शुरुआती दिनों से ही शुभेंदु अधिकारी अपने साथियों और दोस्तों के साथ हमेशा एकजुट होकर खड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी अपने पुराने संबंधों और संघर्षों को नहीं भूलते और लोगों की मदद स्नेह के साथ करते हैं। निवासी ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पूरे पश्चिम बंगाल की समस्याओं का ध्यान रखेंगे और महिलाओं की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी।
शुभेंदु अधिकारी के साथ इन पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। इनमें शामिल हैं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु, निशिथ प्रमाणिक।
पश्चिम बंगाल के नए सीएम बने शुभेंदु अधिकारी। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद।
शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। शुभेंदु अधिकारी शपथ ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। 1952 में, भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में मौजूद माखनलाल सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 98 वर्ष की आयु में भी श्री माखनलाल सरकार स्वतंत्रताोत्तर भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर रखी गई गुरुदेव टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ एनडीए नेता कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मौजूद हैं।
ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। पीएम ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। उम्मीद जताई गई है कि 50 हजार लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पश्चिम बंगाल में नव निर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कोलकाता पहुंचे। साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कोलकाता पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बन रही है। जनता बहुत खुश है। जनता बदलाव चाहती थी... भाजपा की दोहरी इंजन वाली सरकार राज्य के विकास के लिए काम करेगी।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। थोड़ी देर में सीएम पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुभेंदु अधिकारी के साथ चार और विधायक शपथ ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए होटल से रवाना हो गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए होटल से रवाना हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन को लेकर पार्टी इसे बड़े सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजन के रूप में पेश करने की तैयारी में है। समारोह में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता शुवेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में एक स्मारक बनाया गया है। समारोह स्थल पर स्थापित इस स्मारक को श्रद्धांजलि और सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक सुबह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में स्वागत किया। अधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन हो रहा है और यह पार्टी के संस्थापक नेताओं के सपनों को पूरा करने वाला क्षण है। उन्होंने इसे दशकों के कुशासन के अंत और विकास, शांति तथा समृद्धि के डबल इंजन युग की शुरुआत बताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सोनार बांग्ला के नए दौर की आधिकारिक शुरुआत हो रही है।
शुभेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को बंगाली साहित्य और संस्कृति के आकाश का शाश्वत सितारा बताया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए पोस्ट में अधिकारी ने कहा कि गुरुदेव की अमर रचनाएं, मानवतावादी विचारधारा और देशभक्ति ने पीढ़ियों को मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने टैगोर की प्रसिद्ध पंक्ति जहां मन भय से मुक्त हो और सिर ऊंचा रहे” का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव सभ्यता को इसी महान संदेश से प्रेरित होकर आगे बढ़ना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वप्रसिद्ध कवि-ऋषि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर बंगाल की सांस्कृतिक पहचान का स्थायी प्रतीक हैं और उनकी विरासत हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित शुभेंदु अधिकारी अपने आवास से रवाना हुए। शुभेंदु भगवा रंग के कुर्ते में नजर आएं, आज बाद में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचीं। भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
कोलकाता पहुंचने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल और यहां की महिलाओं के लिए बेहद खुश हैं, जिन्होंने पिछले 15 वर्षों में अत्याचार झेले। उन्होंने कहा कि आज बंगाल के लिए नया दिन है, जहां विकास और विश्वास की राजनीति देखने को मिलेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और अत्याचार का दौर खत्म हो गया है और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और कोई भाजपा नेता मुख्यमंत्री पद संभालेगा।
भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकारने कहा कि सभी लोग बेहद खुश हैं क्योंकि शुभेंदु अधिकारी आजादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। जगन्नाथ सरकार ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य के विकास के लिए काम करेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा लंबे समय तक सत्ता में रहेगी।
राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोक कलाकार भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे हैं। कूच बिहार के एक लोक कलाकार का कहना है कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में राज्य की लोक संस्कृति की भी खास झलक देखने को मिलेगी। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में पुरुलिया छऊ नर्तक अपनी प्रस्तुति देंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य को शामिल कर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की तैयारी की गई है। पुरुलिया छऊ नृत्य अपनी रंग-बिरंगी वेशभूषा, मुखौटों और ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है।
कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि राज्य में 15 वर्षों के अत्याचार के बाद अब सुशासन आने जा रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज कोलकाता रवाना हो गए। पश्चिम बंगाल में आज भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और कोई भाजपा नेता मुख्यमंत्री पद संभालेगा।
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच पार्टी नेता दिलीप घोष ने इसे लंबे राजनीतिक संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव के लिए भाजपा ने वर्षों तक संघर्ष किया और आखिरकार जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया।
दिलीप घोष ने कहा कि यह जनादेश भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने वाला है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने टीएमसी और कांग्रेस को सत्ता के दुरुपयोग और लोगों पर अत्याचार करने के कारण नकार दिया। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य की जनता ने दोनों दलों को करारा जवाब देते हुए भाजपा को सत्ता सौंपी है।
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। इस भव्य आयोजन में उद्योग जगत से संजय बुधिया और सज्जन भजंका जैसे बड़े नाम शामिल होंगे, तो वहीं सांस्कृतिक क्षेत्र से प्रख्यात अभिनेत्री ममता शंकर और टॉलीवुड की कई फिल्मी हस्तियां अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएंगी। इतना ही नहीं, समारोह की गरिमा को बढ़ाने के लिए न्यायपालिका से जुड़े कई वर्तमान और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे यह आयोजन राजनीति, व्यापार और कला का एक अनूठा संगम बनने जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए कोलकाता में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आपातकालीन सेवाओं और रोजमर्रा की जरूरतों जैसे दूध, फल, सब्जी, दवा और पेट्रोलियम उत्पादों को इस दायरे से बाहर रखा है, ताकि शहर की रसद आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।
इसके अलावा, शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की निगरानी के लिए आस-पास की ऊंची इमारतों से नजर रखी जा रही है। वहीं VVIP की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में 207 सीटें जीतकर 15 साल के ममता बनर्जी के शासन को समाप्त किया है। ममता बनर्जी की पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को कुल 81 सीटें प्राप्त हुई हैं। इस तरह राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है।
समय: शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:00 बजे शुरू होगा।
वीवीआईपी मेहमान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री इस समारोह में शिरकत करेंगे।
खास दिन: आज नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पच्चीसे बैसाख भी है, जिससे इस समारोह का महत्व और बढ़ गया है।