08:54 AM, 13-Aug-2022
जॉनसन ने भी की हमले की निंदा
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।जॉनसन ने एक ट्वीट में कहा, "इस बात से स्तब्ध हूं कि सर सलमान रुश्दी को चाकू मार दिया गया। हमें कभी भी उनका समर्थन करना बंद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं। हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हों। वहीं प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने कहा, सलमान रुश्दी पर हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वे स्वतंत्र भाषण और कलात्मक स्वतंत्रता के चैंपियन हैं। वे हमारे विचारों में हैं।